Responsive Scrollable Menu

न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया का गजब का दिखा क्रेज, T20I सीरीज शुरू होने से पहले ही SOLD OUT हुईं टिकट्स

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है, जिसकी शुरुआती 22 अक्टूबर से होगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया न्यूजीलैंड पहुंच चुकी है और तैयारियों में जुट गई है. भारत हाल ही में घर पर वेस्टइंडीज को हराकर आ रहा है, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम चुनौती पेश कर सकती है. नतीजन, दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर वाले मैच देखने को मिल सकते हैं. इस बीच खबर सामने आ रही है कि अभी तो सीरीज के शुरू होने में 2 दिन का समय है, उससे पहले ही 3 मैचों की टिकट्स सोल्ड आउट हो चुकी हैं. इस बात की जानकारी खुद न्यूजीलैंड ने एक्स पर शेयर की है.

3 मैचों की टिकट SOLD OUT

भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच दौरे की शुरुआत 5 मैचों की टी-20 सीरीज के साथ होने वाली है. सीरीज का पहला मैच 22 अक्टूबर को खेला जाएगा, जिसका मतलब है कि सीरीज के शुरू होने में अभी 2 दिन का समय बाकी है. मगर, भारतीय टीम का क्रेज इतना है कि अभी से ही टिकट सोल्ड आउट हो चुकी हैं, जिसकी जानकारी न्यूजीलैंड ने एक्स पर दी है. 

पोस्ट में लिखा- क्राइस्टचर्च और हैमिल्टन में होने वाले ब्लैककैप्स बनाम भारत T20I मैचों के लिए आधिकारिक तौर पर 'सोल्ड-आउट' का बोर्ड लग गया है, वहीं ईडन पार्क में भी दर्शकों की रिकॉर्ड संख्या जुटने की उम्मीद है.

IND VS NZ में किसका पलड़ा भारी?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंडियन क्रिकेट टीम को कुल 19 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने सिर्फ 11 मैच अपने नाम किए हैं. इस दौरान इन दोनों टीमों के बीच 1 मुकाबला बराबरी पर छूटा है. इन आंकड़ों के हिसाब से भारत का पलड़ा न्यूजीलैंड पर भारी है.

इतना ही नहीं, पिछले 5 टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को टी-20 सीरीज में उसके घर में हराया है. वहीं, पिछले 10 टी20 मुकाबलों में से 7 भारत ने जीते हैं, जबकि 4 मैच में न्यूजीलैंड को जीत मिली है. इस दौरान एक मैच टाई रहा है. इन सभी आंकड़ों को भी देखें तो यहां भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी है और वो न्यूजीलैंड से आगे हैं. 

यहां देखें भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का शेड्यूल

मैच

तारीख

दिन

मुकाबला

वेन्यू

पहला T20I

22 अक्टूबर 2026

गुरुवार

भारत vs न्यूजीलैंड

हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च

दूसरा T20I

24 अक्टूबर 2026

शनिवार

भारत vs न्यूजीलैंड

हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च

तीसरा T20I

27 अक्टूबर 2026

मंगलवार

भारत vs न्यूजीलैंड

एचएनआरवाई स्टेडियम, वेलिंगटन

चौथा T20I

30 अक्टूबर 2026

शुक्रवार

भारत vs न्यूजीलैंड

ईडन पार्क, ऑकलैंड

पांचवां T20I

1 नवंबर 2026

रविवार

भारत vs न्यूजीलैंड

सेडन पार्क, हैमिल्टन

ये भी पढ़ें: 'उसे थकाओ मत', रवि शास्त्री ने न्यूज़ीलैंड दौरे से ठीक पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Continue reading on the app

ओल्ड राजेंद्र नगर में UPSC की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिला; दो दिन से आ रही थी बदबू

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में UPSC अभ्यर्थी ने की आत्महत्या, कमरे से मिला सुसाइड नोट

Continue reading on the app

  Sports

Asian Para Games Day 2: दूसरे दिन भारत ने जीते 5 गोल्ड और टूटे गेम्स रिकॉर्ड्स, एथलेटिक्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन

Asian Para Games Day 2: एशियन पैरा गेम्स का दूसरा दिन भारत के नाम रहा. भारत ने 5 गोल्ड मेडल समेत कुल 24 मेडल अपने नाम किए. जिसके चलते भारत मेडल टैली में 35 मेडल्स के साथ छठे स्थान पर पहुंच गया है. Tue, 20 Oct 2026 20:15:59 +0530

  Videos
See all

Sanjay Raut Albania Post Controversy Breaking: देश विरोध सोच 'एक्सपोज'! | Controversy #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T15:14:49+00:00

Sanjay Raut Albania Post: राउत की देश विरोधी सोच एक्सपोज ! #shorts #congress #sanjayraut #cjp #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T15:17:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers