Breaking News Today Live Updates: मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा, नहर में गिरी कार; 4 लोगों की मौत
Breaking News Today Live Updates: आज 19 फरवरी 2026 और दिन गुरुवार है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. बुधवार को हुई हल्की बारिश के बाद पारा गिर गया. जिससे लोग फिर से ठंड से कांपते नजर आए. वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है.
वहीं दिल्ली में चल रही इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 का आज पीएम मोदी औपचारिक उद्घाटन करेंगे. इस समारोह का आयोजन सुबह करीब 9:40 बजे होगा. उधर कांग्रेस महासचिव और असम स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष प्रियंका गांधी वाड्रा आज से दो दिवसीय दौरे पर असम जाएंगी. इस दौरान वे गुवाहाटी में मां कामाख्या देवी के दर्शन करेंगी. इसके बाद असम कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगी.
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
NIA का फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, नौकरी का झांसा देकर नाबालिग को लाया था दिल्ली
दिल्ली पुलिस की कोतवाली थाना टीम ने बुधवार को गश्त के दौरान लाल किले के पीछे दिल्ली चलो पार्क के निकट एक काली हुंडई सैंट्रो कार को संदिग्ध हालत में खड़ी पाई. जांच में कार में दो लोग मिले, जिनमें से एक पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) निवासी मुदस्सर था और दूसरा एक नाबालिग लड़का था. पूछताछ में मुदस्सर ने खुद को NIA अधिकारी बताते हुए एक पहचान पत्र दिखाया, जो देखते ही संदिग्ध लगा.
प्रारंभिक जांच से पता चला कि आरोपी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को दिल्ली में नौकरी दिलाने का लालच देकर ठग रहा था. उसने नाबालिग लड़के के परिवार को दिल्ली में नौकरी का वादा करके एडवांस पेमेंट लिया था और लड़के को दिल्ली लाया. आरोपी ने NIA अधिकारी बनकर फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल किया और लोगों को ठगने का काम शुरू किया था.
फर्जी आईडी कार्ड से नौकरी देने का झांसा
संयुक्त पूछताछ रिपोर्ट के आधार पर पता चला कि मुदस्सर ने फर्जी आईडी कार्ड से अधिकारी बनकर लोगों को नौकरी के बहाने ठगा. इस आधार पर कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा कि जांच जारी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















