Responsive Scrollable Menu

आज की सरकारी नौकरी:पंजाब में एक्साइज इंस्पेक्टर के 197 पदों पर निकली भर्ती; ग्रेजुएट्स को मौका, सैलरी 1 लाख 12 हजार तक

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने एक्साइज इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : फीस : सैलरी: 35,400 - 1,12,400 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन ऑनलाइन आवेदन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें RBI में 650 पदों पर निकली भर्ती; आधार में 252 ओपनिंग्स, SBI में 2050 वैकेंसी के लिए लास्ट डेट 18 फरवरी आज की सरकारी नौकरी में जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में असिस्टेंट के 650 पदों पर निकली भर्ती। आधार में 252 पदों पर वैकेंसी। साथ ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 2050 वैकेंसी के लिए आवेदन की आखिरी तारीख करीब की। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

मणिशंकर अय्यर बोले- मैं गांधियन-राजीवियन हूं, राहुलियन नहीं:वे राजनीतिक जीवन में मुझसे बहुत दूर; इंदिरा ने इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र को तानाशाही में बदला

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने बुधवार को कहा कि वे खुद को गांधीवादी, नेहरूवादी और राजीववादी मानते हैं, लेकिन राहुलवादी नहीं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी उनसे करीब 30 साल छोटे हैं और उन्हें उनके साथ काम करने का मौका नहीं मिला। इसलिए खुद को राहुलवादी कैसे कह सकता हूं? न्यूज एजेंसी PTI से बातचीत में अय्यर ने स्पष्ट किया कि उन्होंने खुद को इंदिरावादी नहीं कहा, क्योंकि वे इंदिरा गांधी के आपातकाल घोषित किए जाने से असहमत थे। उनके मुताबिक लोकतंत्र को 18 महीनों के लिए तानाशाही में बदलना मुझे मंजूर नहीं था। मंगलवार को अय्यर ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी किसी भी विरोध को सहन नहीं कर सकती, तो यह उसके लिए खतरे की बात है। उन्होंने कई कड़े बयान भी दिए। अय्यर ने शशि थरूर को सिद्धांतों के बिना अपना करियर बनाने वाला बताया। उन्होंने केसी वेणुगोपाल को गुंडा कहा और पार्टी के पुराने नेता रमेश चेन्निथला की भी आलोचना की। महात्मा गांधी ने गोद में उठाया था पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब वे छह साल के थे और उनके भाई चार साल के, तब महात्मा गांधी ने उन्हें गोद में उठाकर कहा था कि ये मेरी आंखों के सूरज और चांद हैं। उसी समय से वे खुद को गांधीवादी मानने लगे। उन्होंने आगे कहा कि जब जवाहर लाल नेहरू देश के प्रधानमंत्री बने, तब वे छह साल के थे और 23 साल के होने तक नेहरू प्रधानमंत्री रहे। इसलिए उनके पूरे बचपन और युवावस्था पर नेहरूवादी सोच का गहरा असर पड़ा, और वे खुद को नेहरूवादी भी मानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे खुद को राजीववादी कहते हैं, क्योंकि राजीव गांधी ही थे जिन्होंने उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में काम करने का मौका दिया। राजीव गांधी उनसे दो साल छोटे थे, लेकिन उनके कामों से वे बहुत प्रभावित हुए। इसी वजह से वे खुद को राजीववादी बताते हैं। विजयन पर बयान के बाद शुरू हुआ विवाद अय्यर का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उनके कांग्रेस पार्टी के साथ संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं। यह विवाद तब शुरू हुआ जब उन्होंने रविवार को तिरुवनंतपुरम में भरोसा जताया कि पिनाराई विजयन केरल के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। वे अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में बोल रहे थे जिसके आयोजक कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता थे। अय्यर ने कहा कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में जिनके बारे में उन्हें भरोसा है कि वे अगली बार भी मुख्यमंत्री बनेंगे- वे अपनी अपील दोहरा रहे हैं कि केरल को देश का सबसे बेहतरीन पंचायती राज राज्य बनाया जाए। इसके लिए राज्य के कानूनों में बदलाव किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये बदलाव ज़मीनी अनुभव, थॉमस इसॉक की समझ, उनकी अपनी अध्यक्षता में तैयार की गई पांच खंडों वाली रिपोर्ट और नीति आयोग द्वारा जारी वी. रामचंद्रन के जिला योजना संबंधी नोट के आधार पर होने चाहिए, जब आयोग सच में पंचायती राज का समर्थन करता था। कांग्रेस ने अय्यर के बयान से खुद को अलग कर लिया। पार्टी ने कहा कि पिछले कुछ सालों से उनका पार्टी से कोई संबंध नहीं है और वे जो भी बोलते या लिखते हैं, वह उनकी निजी राय है। पार्टी ने यह भी कहा कि केरल की जनता ज़्यादा ज़िम्मेदार और जवाबदेह शासन के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रटिक फ्रंट (UDF) को फिर से सत्ता में लाएगी। सोमवार को अय्यर ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर तीखा हमला बोला। उससे एक दिन पहले उन्होंने कहा था कि लेफ्ट डेमोक्रटिक फ्रंट (LDF), जिसका नेतृत्व पिनाराई विजयन कर रहे हैं, केरल में दोबारा सत्ता में बना रहेगा। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें: मणिशंकर अय्यर बोले- थरूर विदेश मंत्री बनना चाहते हैं:मैं गांधीवादी-नेहरूवादी हूं, राहुलवादी नहीं; पवन खेड़ा को जयराम रमेश का तोता बताया कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने सोमवार को कहा कि INDIA ब्लॉक को मजबूत करने के लिए एमके स्टालिन सबसे सही नेता हैं, जबकि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन सकते हैं। अय्यर ने कहा कि राहुल भूल गए हैं कि मैं पार्टी का मेंबर हूं। इसलिए मैं गांधीवादी, नेहरूवादी और राजीववादी हूं लेकिन राहुलवादी नहीं हूं। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

शुभमन गिल कौन से मिशन की कर रहे तैयारी? T20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय कप्तान के दिखे तूफानी तेवर

Shubman Gill IPL 2026 Preparations: शुभमन गिल ने आईपीएल 2026 के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. गुजरात टाइटंस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें गिल नेट्स में जमकर पसीना बहाते नजर आ रहे हैं. उनके साथ गुजरात टाइटंस टीम के हेड कोच भी दिखे. आईपीएल का आगामी सीजन अगले महीने से शुरू हो रहा है. Thu, 19 Feb 2026 00:04:19 +0530

  Videos
See all

Love Jihad: लालच, पैसा और धोखे का जाल? | Truth Behind the Controversy | Top News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T19:15:06+00:00

Markiplier: Iron Lung beat blood world record. #IronLung #Markiplier #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T19:04:30+00:00

Most Shocking Accidents 2026: CCTV में कैद रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे! Caught on Camera |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T19:00:31+00:00

Khesarilal Yadav Viral News: 'मेरा गाना चांद पर बज रहा है..' #shorts #khesarilalyadav #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T18:57:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers