Responsive Scrollable Menu

इटली में हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारतीयों के लिए एडवाइजरी:भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहने की सलाह; PM मेलोनी ने इमरजेंसी बैठक बुलाई

इटली में बढ़ती महंगाई के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के हिंसक होने के बाद भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने सोमवार को भारतीयों से भीड़भाड़ वाली जगहों और प्रदर्शन वाले इलाकों से दूर रहने और स्थानीय खबरों पर नजर रखने को कहा है। इस बीच, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने हिंसा की घटनाओं के बाद सोमवार को इमरजेंसी सिक्योरिटी बैठक बुलाई है। भारतीय दूतावास ने आपात स्थिति में मदद के लिए रोम और मिलान स्थित अपने कार्यालयों के नंबर जारी किए हैं। मिलान में पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी, दुकानों में लूटपाट इटली के कई शहरों में रविवार को बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन हुए। शुरुआत में शांतिपूर्ण रहे इन प्रदर्शनों के दौरान मिलान में हिंसा भड़क गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर, कूड़ेदान और कुर्सियां फेंकीं। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। वीकेंड पर मिलान में 5,000 से ज्यादा लोग जुटे थे। हिंसा के दौरान दुकानों में लूटपाट की गई और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया। इटली की न्यूज एजेंसी अंसा के मुताबिक, पुलिस ने 200 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया। इनमें करीब 80% नाबालिग हैं। झड़पों में पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है। मेलोनी बोलीं- प्रदर्शन करना अधिकार, शहरों में आग लगाना नहीं प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने हिंसा की निंदा करते हुए कहा, ‘प्रदर्शन करना अधिकार है, लेकिन हमारे शहरों को बर्बाद करना नहीं।’ उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ उपद्रवियों ने प्रदर्शनों का फायदा उठाकर अराजकता फैलाने की कोशिश की। मेलोनी ने विपक्षी दलों से भी हिंसा की स्पष्ट रूप से निंदा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी तरह की अस्पष्टता नहीं होनी चाहिए, क्योंकि हिंसा की निंदा करने में हिचकिचाहट को उसका समर्थन समझा जा सकता है। ट्यूरिन में पत्थर और हथौड़े लेकर घूम रहे लोग पकड़े गए हिंसा का असर इटली के दूसरे शहरों में भी देखने को मिला। मेलोनी के मुताबिक, ट्यूरिन में कुछ लोगों को पत्थर और शीशे तोड़ने वाले हथौड़े लेकर जाते समय हिरासत में लिया गया। वहीं, बोलोन्या में गड़बड़ी की आशंका के चलते एक रेलवे स्टेशन को एहतियातन बंद कर दिया गया। मिलान के मेयर ग्यूसेपे साला ने कहा कि दुकानों के टूटे शीशे, लूटपाट और डरे हुए नागरिकों को देखकर चिंता होती है। उनके मुताबिक, ऐसी घटनाएं दुनिया के कई शहरों में देखने को मिल रही हैं।

Continue reading on the app

Zerodha से अब खरीदें अमेरिकी शेयर, सिर्फ $1 से निवेश शुरू; जानें चार्ज और नियम

Zerodha ने अपने Kite प्लेटफॉर्म पर US Stocks में निवेश की सुविधा बीटा मोड में शुरू की है। इसके जरिए पात्र भारतीय निवेशक अपने मौजूदा अकाउंट से करीब 2,000 अमेरिकी कंपनियों और 1,000 ETF में निवेश कर सकते हैं। निवेशक सिर्फ $1 से शुरू निवेश कर सकेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Para Games Day 2: दूसरे दिन भारत ने जीते 5 गोल्ड और टूटे गेम्स रिकॉर्ड्स, एथलेटिक्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन

Asian Para Games Day 2: एशियन पैरा गेम्स का दूसरा दिन भारत के नाम रहा. भारत ने 5 गोल्ड मेडल समेत कुल 24 मेडल अपने नाम किए. जिसके चलते भारत मेडल टैली में 35 मेडल्स के साथ छठे स्थान पर पहुंच गया है. Tue, 20 Oct 2026 20:15:59 +0530

  Videos
See all

Sanjay Raut Albania Post Controversy Breaking: देश विरोध सोच 'एक्सपोज'! | Controversy #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T15:14:49+00:00

Sanjay Raut Albania Post: राउत की देश विरोधी सोच एक्सपोज ! #shorts #congress #sanjayraut #cjp #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T15:17:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers