Tiger Shroff फायरिंग केस में पकड़े गए तीनों आरोपी बालिग, Mumbai Police ने राजस्थान से दबोचा
मुंबई पुलिस ने सोमवार को बताया कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों में से कोई भी नाबालिग नहीं है और दो हमलावरों ने अभिनेता की कार पर पांच-छह गोलियां चलाई थीं। पुलिस उपायुक्त राज तिलक रोशन ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आरोपियों में से एक की उम्र 18 वर्ष है, जबकि अन्य दो की उम्र 22-22 वर्ष है। उन्होंने कहा, ‘‘दो आरोपी हरियाणा के हैं और एक बिहार का निवासी है।
गिरफ्तार किए गए तीन हमलावरों में से दो ने टाइगर श्रॉफ की कार पर पांच-छह गोलियां चलाई थीं।’’ पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल मुंबई के अंधेरी इलाके में मिली थी। उन्होंने कहा, ‘‘तीनों संदिग्धों के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। मुंबई पुलिस ने तीनों संदिग्धों की अपनी हिरासत ले लिया है और उन्हें राजस्थान से मुंबई ला रहे हैं।’’ रोशन ने बताया कि इससे पहले टाइगर श्रॉफ को धमकी मिलने की कोई शिकायत नहीं मिली थी।
उन्होंने कहा, ‘‘अभिनेता पर गोलीबारी करने के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चला है। संदिग्ध हमलावरों से पूछताछ के बाद इसका पता लगाया जाएगा।’’ रोशन ने कहा कि घटना के 15 घंटे के भीतर राजस्थान के कोटा में एक ट्रेन से तीनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह त्वरित अंतरराज्यीय अभियान अपराध शाखा की 20 विशेष टीम ने दिल्ली, गुजरात और राजस्थान पुलिस के सक्रिय सहयोग से चलाया।
पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘मुंबई अपराध शाखा की एक विशेष टीम ने राजस्थान पुलिस से तीनों आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया है और उन्हें पूछताछ के लिए मुंबई लाया जा रहा है।’’ रविवार शाम ‘वॉर’ फिल्म के अभिनेता को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी की घटना वीडियो में दर्ज हो गई थी। वीडियो में हमलावरों को अभिनेता की कार पर नजदीक से गोलियां चलाते देखा जा सकता है। हालांकि, 36 वर्षीय अभिनेता को मामूली चोटें आईं और वह बच गए।
वह दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे हैं। घटना में उनके चालक और एक अन्य व्यक्ति को चोटें आई थीं। इसके बाद जुहू थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास) और 3(5) के साथ-साथ शस्त्र अधिनियम की धारा 3 और 25 के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘हमले के बाद अपराध शाखा की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल अंधेरी (पश्चिम) रेलवे स्टेशन के पास से बरामद की। वाहन के मालिक की जानकारी जुटाने के बाद जांचकर्ताओं ने आरोपियों के भागने के रास्ते का पता लगाया। आरोपी सूरत पहुंचे थे, जहां से उन्होंने पुणे-जयपुर ट्रेन पकड़ी।’’ उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस ने दूसरे राज्यों की पुलिस के साथ वास्तविक समय में खुफिया जानकारी साझा की।
इसके बाद कोटा में अपने समकक्षों के साथ समन्वय कर पुलिस ने कोटा जंक्शन पर ट्रेन को रोका और स्टेशन पर पहुंचने के कुछ ही मिनटों के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि मामले की जांच अपराध शाखा के वसूली रोधी प्रकोष्ठ (एईसी) को सौंप दी गई है। रोशन ने बताया कि अधिकारी सोशल मीडिया पर किए गए उन दावों की पुष्टि कर रहे हैं, जिनमें कथित तौर पर कुछ लोगों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
उन्होंने कहा कि वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार अभी बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपियों को किसी अन्य व्यक्ति ने निर्देश दिए थे या इस वारदात की साजिश में कोई बाहरी व्यक्ति शामिल था।
दुर्गा पूजा पर ₹1,000 से भी कम में खरीदें ये Bluetooth स्पीकर, घर पर ही मिलेगा DJ वाला मजा
दुर्गा पूजा पर घर में पार्टी का मजा लेना चाहते हैं, तो ₹1,000 से कम बजट में मिलने वाले ये Bluetooth स्पीकर आपके काम आ सकते हैं. इस लिस्ट में Zebronics Astra 35, Portronics SoundDrum 1, Dubstep Pop 1400 और TRIGGR Roar 12 जैसे विकल्प शामिल हैं. जानें इन स्पीकर की संभावित कीमत, साउंड आउटपुट, बेस और बैटरी बैकअप जैसी खासियतें, ताकि अपने बजट के हिसाब से सही स्पीकर चुन सकें.
The post दुर्गा पूजा पर ₹1,000 से भी कम में खरीदें ये Bluetooth स्पीकर, घर पर ही मिलेगा DJ वाला मजा appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi






