Manipur में हिंसक वारदातों में 4 की मौत, Imphal में CM आवास के बाहर शव रख हुआ विरोध
मणिपुर में कल रात से हुई हिंसा की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है। इसके चलते विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए हैं और इंफाल में जनजीवन लगभग ठप हो गया है। गुस्साए प्रदर्शनकारी इन हत्याओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए दो शवों को मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह के कड़ी सुरक्षा वाले आवास पर ले आए। बाद में अधिकारियों ने उन शवों को वहां से हटा दिया। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पहली घटना में मैतेई और पांगल मुसलमानों की आबादी वाले एक इलाके में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान हिंसा भड़क गई। भीड़ पर पथराव और गोलीबारी हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। बाद में, गोली लगने से घायल हुए 24 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें: Manipur में उग्रवादियों की गोलीबारी में 2 की मौत, CM आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन
एक अन्य घटना में, इंफाल पूर्वी जिले के खामेनलोक में, पास की पहाड़ियों से जलाऊ लकड़ी इकट्ठा कर रहे कम से कम तीन ग्रामीणों की संदिग्ध आदिवासी उग्रवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस इलाके में कुकी उग्रवादी समूहों की मौजूदगी है। इस हमले में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। इस हत्या के बाद ग्रामीण पीड़ितों के शव लेकर इंफाल में मुख्यमंत्री के कड़ी सुरक्षा वाले बंगले की ओर चल पड़े। रिपोर्ट के अनुसार, आक्रोशित भीड़ परिसर के अंदर घुस गई और वहां शव छोड़ दिए। इसके बाद, प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।
इस बीच, सुरक्षा एजेंसियों ने गोलीबारी की उस जगह की जांच-पड़ताल की। मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने राज मेडिसिटी अस्पताल में इलाज करा रहे घायलों से भी मुलाकात की। इन नई घटनाओं ने पूरे राज्य में तनाव बढ़ा दिया है। हालात और बिगड़ने के डर से इंफाल और उसके आसपास की गतिविधियां लगभग ठप हो गई हैं। स्थानीय विधायक थोकचोम लोकेश्वर सिंह के अनुसार, पीड़ित लोग इंफाल पूर्व और कुकी बहुल कांगपोकपी जिले की सीमा के पास जलाऊ लकड़ी इकट्ठा कर रहे थे, तभी उन पर कथित तौर पर हमला किया गया।
इसे भी पढ़ें: Rajnath Singh एससीओ बैठक में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें
मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है: नोंगशुम मायाई लीकाई के राजा के बेटे अरुबम रोनिल (जिसे रोनिन भी बताया गया है, उम्र 35 वर्ष); उयुमपोक नोंगशुम अवांग लीकाई के टोम्बी के बेटे लैरेनलाकपम इनाओबी (उम्र 44 वर्ष); और उयुमपोक मायाई लीकाई के क्षेत्रिमायुम देवेन के बेटे क्षेत्रिमायुम सुशील (उम्र 32 वर्ष)।
13 नवंबर से होगी आईडब्ल्यूएल 2026-27 सीजन की शुरुआत; इन 8 टीमों के बीच खिताबी जंग
मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की प्रमुख महिला क्लब फुटबॉल प्रतियोगिता, इंडियन विमेंस लीग (आईडब्ल्यूएल) का 2026-27 सीजन 13 नवंबर से शुरू होने जा रहा है, जिसमें आठ क्लब खिताब के लिए कोलकाता, जमशेदपुर और बेंगलुरु में एक-दूसरे से भिड़ेंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Samacharnama









