घाघरा पहन लड़की ने किया शानदार डांस, दिखाई अदाएं, देखें फैन हो गए लोग, वायरल वीडियो..
Viral Video: घाघरा पहनकर एक लड़की ने अपने शानदार डांस और दिलकश अदाओं से सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है. उसके डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस देखकर लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और यूजर्स लड़की के अंदाज के फैन बन गए हैं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @crazyy__c नाम से शेयर किया गया है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो..
यूपी की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी? चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने बड़ी गलती पकड़ने का किया दावा
Akhilesh Yadav: यूपी में अगले साल विधान सभा चुना होने वाले हैं. इसको लेकर सियासत तेज हो गई है. वैसे तो पूरे देश में विपक्ष वोटर लिस्ट और SIR को लेकर प्रदर्शन कर रहा है. वही स्थिति अब यूपी चुनाव से पहले शुरू हो गई है. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. साथ ही उन्होंने बड़ी गलती पकड़ने का दावा भी किया है.
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दावा किया कि फूलमती सूरज नाम की एक महिला का नाम कई जगहों पर दर्ज है. अखिलेश के मुताबिक, पार्टी कार्यकर्ता सचिन ने मतदाता सूची की जांच के दौरान यह गड़बड़ी पकड़ी और इसकी जानकारी बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को सौंप दी. उन्होंने उम्मीद जताई कि मतदाता सूची से दोहराए गए नाम हटाए जाएंगे. साथ ही, चुनाव आयोग से 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सतर्क रहने और मतदान में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने की अपील की.
सॉफ्टवेयर की भूमिका पर उठाए सवाल
अखिलेश यादव ने कहा कि मतदाता सूची में इस तरह की गड़बड़ियों का चुनाव के दौरान गलत इस्तेमाल हो सकता है. उन्होंने आरोप लगाया कि इससे मत चोरी की आशंका पैदा होती है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनकी ओर से दी गई जानकारी गलत हो सकती है. दिल्ली चुनाव से जुड़ी चर्चाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने मतदाता सूची तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले सॉफ्टवेयर की भूमिका पर भी सवाल उठाए.
निजी कंपनी को लेकर साधा निशाना
सपा प्रमुख ने मतदाता सूचियों के प्रबंधन में एक निजी कंपनी की कथित भूमिका पर सवाल उठाते हुए भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. साथ ही, मीडिया को राजनीतिक बयानों की रिपोर्टिंग करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी.
सपा जारी करेगी 'जन-मन घोषणापत्र'
अखिलेश यादव ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी की तैयारियों का भी ऐलान किया. उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर अपना 'जन-मन घोषणापत्र' जारी करेगी. इसे 'सत्ताईस का संकल्प' नाम दिया गया है. अखिलेश के अनुसार, घोषणापत्र में पीडीए यानी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों की आकांक्षाओं को प्रमुखता दी जाएगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation








