साड़ी पहन Bollywood गाने पर भाभी का डांस वायरल, लचक और अदा देख दीवाने हो गए लोग!
Viral Video: साड़ी पहनकर बॉलीवुड गाने पर डांस करती भाभी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उनके शानदार डांस मूव्स, कमाल की लचक और दिलकश अदाओं ने लोगों का दिल जीत लिया है. वीडियो देखकर यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं और उनके डांस के दीवाने बन गए हैं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @pramibhati_नाम से शेयर किया गया है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो..
'हमारे पास 70 हजार शूटर हैं', टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की नई धमकी, सलमान के लिए कह डाली ऐसी बात
Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में जांच के बीच अब एक कथित ऑडियो सामने आने से मामला नया मोड़ लेता नजर आ रहा है. इस ऑडियो में खुद को अनिल पंडित बताने वाला एक शख्स कई बड़े दावे और धमकियां देता सुनाई दे रहा है. वो मुंबई में अपने लोगों की मौजूदगी से लेकर बड़ी संख्या में शूटर होने तक का दावा करता है. इतना ही नहीं, ऑडियो में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का नाम लेते हुए उनसे माफी की मांग की गई है और ऐसा नहीं करने पर उनके करीबियों को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी गई है.
'मुंबई में हमारे 200 लोग मौजूद'
कथित ऑडियो में बोलने वाला शख्स अपने नेटवर्क को लेकर कई बड़े दावे करता सुनाई दे रहा है. उसका दावा है कि मुंबई में उसके 200 लोग पहले से मौजूद हैं. ऑडियो में शख्स कहता है, 'अगर तुम हमारे दो मारोगे, तो हमारे 200 भाई पहले से तैयार बैठे हैं मुंबई में.' इसके बाद वो अपने साथ बड़ी संख्या में शूटर होने का दावा भी करता है. ऑडियो में वो 700 नहीं बल्कि 70 हजार शूटर होने की बात कहता सुनाई दे रहा है.
Gunshots fired near #TigerShroff's car… Glad he's safe pic.twitter.com/Zj4vXAWuN8
— Abhi (@abhim3010) October 18, 2026
सलमान खान से माफी की मांग
इस कथित ऑडियो में सलमान खान का नाम भी लिया गया है. शख्स कथित तौर पर कहता है कि जब तक सलमान खान माफी नहीं मांगते, तब तक उनका पीछा नहीं छोड़ा जाएगा. ऑडियो में दावा किया गया है कि अगर सलमान माफी मांग लेते हैं तो उनसे कोई दुश्मनी नहीं रहेगी. वहीं, माफी नहीं मांगने की स्थिति में सलमान के साथ-साथ उनके करीब रहने वाले लोगों को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है. ऐसे में ऑडियो सामने आने के बाद एक बार फिर सलमान खान और उनसे जुड़े लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ सकते हैं.
सलमान के करीबियों को भी दी धमकी
कथित ऑडियो में धमकी सिर्फ सलमान खान तक सीमित नहीं है. इसमें उनके आसपास रहने और उनके साथ जुड़े लोगों को लेकर भी आपत्तिजनक और धमकी भरी बातें कही गई हैं. इससे पहले भी सलमान खान के साथ काम करने वाले लोगों को लेकर धमकियों के दावे सामने आ चुके हैं. ऐसे में जांच एजेंसियों के सामने अब ये पता लगाने की चुनौती है कि नया ऑडियो पुरानी धमकियों से जुड़ा है या किसी ने मौजूदा घटना के बीच इसे अलग मकसद से जारी किया है.
बॉलीवुड और दाऊद इब्राहिम को लेकर भी लगाए आरोप
कथित ऑडियो में फिल्म इंडस्ट्री की फंडिंग को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं. इसमें शख्स दावा करता है कि बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में दाऊद इब्राहिम का पैसा लगाया जाता है और फिल्मों से होने वाली कमाई के जरिए उसे कई गुना पैसा वापस मिलता है. इतना ही नहीं, वो इस कथित कमाई का इस्तेमाल भारत को नुकसान पहुंचाने के लिए किए जाने का आरोप भी लगाता है. हालांकि, ऑडियो में इन दावों के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया गया है. इसलिए बॉलीवुड की फंडिंग और दाऊद इब्राहिम को लेकर कही गई इन बातों को फिलहाल ऑडियो में लगाए गए आरोपों के तौर पर ही देखा जाना चाहिए.
ये भी पढ़ें: Explainer: सलमान खान से टाइगर श्रॉफ और कपिल शर्मा तक, जब बिश्नोई गैंग के निशाने में आए ये सितारें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation









