Responsive Scrollable Menu

Samrat Choudhary ने बिहार के धरोहर स्थलों का सर्वेक्षण कराने की घोषणा की

पटना, चार अगस्त बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को घोषणा की कि राज्य सरकार प्रमुख धरोहर स्थलों का पुरातात्विक सर्वेक्षण कराएगी, ताकि उन्हें ‘‘विश्वस्तरीय पर्यटन स्थलों’’ के रूप में विकसित किया जा सके। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह निर्णय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पुरातत्वविदों और धरोहर विशेषज्ञों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठक में लिया गया।

मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार विशेषज्ञों ने कैमूर जिले में प्राचीन मुंडेश्वरी मंदिर के आसपास बिखरे पड़े हजारों प्राचीन मंदिर अवशेषों के वैज्ञानिक संरक्षण और पुनर्स्थापन की भी सिफारिश की। बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने बोधगया में महाबोधि मंदिर परिसर के आसपास खुदाई से पहले जमीन के भीतर दबे पुरातात्विक अवशेषों की पहचान के लिए बिना खुदाई वाले वैज्ञानिक सर्वेक्षण में ‘लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग’ (लिडार) तथा ‘ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार’ (जीपीआर) तकनीकों के उपयोग का निर्देश दिया। इसमें कहा गया है कि चौधरी ने केसरिया स्तूप के शेष हिस्सों की वैज्ञानिक खुदाई कराने का भी निर्देश दिया और कहा कि दुनिया के सबसे ऊंचे बौद्ध स्तूपों में शामिल इस स्तूप का बड़ा भाग अब भी अन्वेषण से वंचित है।

अधिकारियों के अनुसार, राज्य सरकार इन स्थलों के संरक्षण और पर्यटन विकास के लिए एक व्यापक कार्ययोजना तैयार करेगी, जिससे बिहार की वैश्विक धरोहरों की गंतव्य के रूप में पहचान और मजबूत होगी तथा पर्यटन के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। बैठक में कैमूर के प्रागैतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों, जिनमें तेलहर कुंड और करकटगढ़ शामिल हैं, को धरोहर एवं पारिस्थितिकी पर्यटन (ईको-टूरिज्म) सर्किट के रूप में विकसित करने पर भी चर्चा की गई। बयान के अनुसार, बैठक में पद्मश्री से सम्मानित पुरातत्वविद् के.के. मोहम्मद, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारी तथा ‘बिहार हेरिटेज डेवलपमेंट सोसाइटी’ के प्रतिनिधि भी शामिल थे।

Continue reading on the app

दिल्ली में Mungeshpur नाले के पास बनेगा छठ घाट, 9.6 करोड़ रुपये की लागत से होगा विकास

नयी दिल्ली, चार अगस्त दिल्ली सरकार बाहरी उत्तरी दिल्ली में मुंगेशपुर नाले के दोनों किनारों पर एक स्थायी छठ घाट विकसित करने की योजना बना रही है ताकि बड़े स्तर पर छठ पूजा की जा सके। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाल में कहा था कि सरकार इस साल छठ पूजा को बड़े पैमाने पर आयोजित करने के लिए काम कर रही है।

साथ ही मुनक नहर के सूखे हिस्से पर प्रमुख घाट भी विकसित किए जा रहे हैं। एक अधिकारी ने कहा कि मुंगेशपुर घाट के विकास के लिए एक निविदा जारी की गई है, जिसमें आधुनिक सुविधाएं, बागवानी कार्य और अन्य सुविधाएं शामिल होंगी। करीब 9.6 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में मिट्टी की खुदाई, भूमि को समतल करना, लगभग 16 एकड़ में हरित क्षेत्र विकसित करना, ‘चेंजिंग रूम’ और शौचालयों का निर्माण तथा चारदीवारी बनाना शामिल है।

अधिकारियों ने बताया कि सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग इस परियोजना को पूरा करेगा। अधिकारियों ने कहा कि सरकार मुनक नहर के किनारे एक छठ घाट भी विकसित कर रही है, जहां लगभग 20,000 श्रद्धालु पूजा में भाग ले सकेंगे। परियोजना के लिए सरकारी मंजूरी और कोष मिलने के बाद विभाग ने काम शुरू कर दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs WI टेस्ट में बड़ा हादसा, बाबर आजम को आउट करने वाला खिलाड़ी स्ट्रैचर पर गया बाहर, लगी गंभीर चोट

Brandon King: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन एक बड़ी घटना घटी. बाबर आजम को रन आउट करने की कोशिश में विंडीज के ओपनर ब्रैंडन किंग गंभीर रूप से चोटिल हो गए. Tue, 04 Aug 2026 23:57:16 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat:आईना तोड़कर चेहरा छिपाने में लगा पाकिस्तान!|Asim Munir| Shehbaz #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T00:43:34+00:00

Speaker Satish Mahana on SP MLA! | विधानसभा में अनिल प्रधान पुर भड़के सतीश महाना! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T00:39:40+00:00

Mahakal Ujjain : श्रावण में महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़! | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T00:45:04+00:00

Rescue Viral Video: गंगा में कूदे जवान सन्नी कुमार, बचाई शिवभक्त की जान! | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T00:45:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers