Responsive Scrollable Menu

2 रन पर आउट हुआ था ये बल्लेबाज, अब ठोक डाले 400! क्रिकेट इतिहास में दर्ज हुआ नाम

Who is Chinmay Sutar: रणजी ट्रॉफी में चिन्मय सुतार ने इतिहास रच दिया। मिजोरम के इस बल्लेबाज ने नागालैंड के खिलाफ 400 रन की मैराथन पारी खेली और रणजी इतिहास में ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए। खास बात ये है कि कुछ समय पहले ही उन्होंने लिस्ट ए डेब्यू में सिर्फ 2 रन बनाए थे।

Continue reading on the app

नशा तस्करी पर राजनीतिक बयानबाजी छोड़ समाधान दें Amit Shah, बोले Aman Arora

आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले सोमवार को उनसे पाकिस्तान से पंजाब में मादक पदार्थों की तस्करी और गुजरात के एक बंदरगाह से नशीले पदार्थों की आपूर्ति के मुद्दों पर जवाब देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शाह को राजनीतिक बयानबाजी करने के बजाय इन समस्याओं का समाधान पेश करना चाहिए। शाह ने रविवार को घोषणा की थी कि वह 20 अक्टूबर को पंजाब का दौरा करेंगे और मादक पदार्थों के खतरे के खिलाफ आवाज उठाने के कारण कथित तौर पर जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।

शाह ने यह आरोप भी लगाया था कि पंजाब की आप सरकार ने राज्य को ‘नशे की गर्त में धकेलने’ में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यहां संवाददाताओं से बातचीत में अरोड़ा ने कहा कि शाह देश के गृह मंत्री हैं और उनका हर जगह स्वागत है, लेकिन उन्हें जवाब देना चाहिए कि पाकिस्तान से अब भी पंजाब में मादक पदार्थ क्यों आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का अधिकार क्षेत्र सीमा से 50 किलोमीटर तक है।

उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि गुजरात के एक बंदरगाह से राजस्थान और हरियाणा के रास्ते पंजाब में मादक पदार्थ क्यों पहुंच रहे हैं, जबकि इन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। राज्य के कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने कहा, गुजरात के एक बंदरगाह पर तीन हजार किलोग्राम मादक पदार्थ पहुंचते हैं। वहां भाजपा की सरकार है और वहां से ये राजस्थान तथा हरियाणा के रास्ते पंजाब पहुंचते हैं।

इन सभी राज्यों में भाजपा की सरकार है। अरोड़ा ने कहा, पूरा पंजाब उनका स्वागत करेगा। लेकिन अगर वह केवल राजनीतिक बयानबाजी करके लौट जाते हैं, तो मुझे लगता है कि यह सही नहीं होगा।

दौरे के दौरान शाह मानसा में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा और संगरूर में गुलजार सिंह के परिजनों से मुलाकात करेंगे। दोनों की मौत राज्य में मादक पदार्थों की समस्या से जुड़े घटनाक्रमों में हुई थी। संगरूर जिले के दिड़बा निवासी गुलजार सिंह ने सात सितंबर को आत्महत्या कर ली थी।

उनके परिवार ने आरोप लगाया था कि अपने इलाके में मादक पदार्थों की आपूर्ति को लेकर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से सवाल करने के कारण उन्हें परेशान किया गया और जातिसूचक गालियां दी गईं, जिसके बाद उन्होंने जहर खा लिया। केंद्रीय गृह मंत्री गुरदासपुर भी जाएंगे, जहां वह 16 अक्टूबर को मारे गए 40 वर्षीय व्यक्ति के परिवार से मिलेंगे। ग्रामीणों का दावा है कि इलाके में मादक पदार्थों की बिक्री का विरोध करने के कारण उस व्यक्ति को निशाना बनाया गया।

हालांकि, पुलिस ने कहा कि उसकी हत्या मोबाइल फोन को लेकर दो समूहों के बीच हुई झड़प का नतीजा थी। मानसा में झोटा की गोली मारकर हत्या किए जाने के छह दिन बाद भी उनका पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। उनके परिजन और समर्थक न्याय मिलने तक अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़े हैं।

झोटा के परिजन और समर्थक मानसा में न्याय की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। झोटा की हत्या के बाद विभिन्न संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक संयुक्त कार्रवाई समिति बनाई गई है। समिति मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पुलिस महानिदेशक गौरव यादव के इस्तीफे तथा मानसा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी और औषधि निरीक्षक को बर्खास्त करने की मांग कर रही है।

Continue reading on the app

  Sports

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, 450 विकेट लेने वाले पहले लेफ्ट-ऑर्म बॉलर, मैकग्रा का रिकॉर्ड भी तोड़ा, बने ऑस्ट्रेलिया के चौथे गेंदबाज

mitchell strac record: गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन मिचेल स्टार्कने मैथ्यू ब्रीट्जके को 4 रन के निजी स्कोर पर आउट कर अपना खाता खोला. इसके बाद मंगलवार को उन्होंने वियान मुल्डर को पवेलियन भेजकर टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट पूरे कर लिए. Tue, 20 Oct 2026 15:10:15 +0530

  Videos
See all

Hanuman Ansh | पोडकास्ट के बीच 'हनुमान अंश' के एक्टर की आंखें हुईं नम #shorst #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T10:02:18+00:00

Marco Rubio Breaking News: भारत दौरे पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, फडणवीस से भी की मुलाकात #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T10:03:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers