Responsive Scrollable Menu

Delhi LG Taranjit Singh Sandhu ने कम दोषसिद्धि पर अभियोजन निदेशालय की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दोषसिद्धि की कम दर, लंबित मामलों की बढ़ती संख्या और मामलों के निपटारे में देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए सोमवार को दिल्ली सरकार के अभियोजन निदेशालय को जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संधू ने कहा, “न्याय में देरी का मतलब न्याय से वंचित होना नहीं होना चाहिए। हर टाली जा सकने वाली देरी और चूक को दूर किया जाना चाहिए।” उपराज्यपाल के आधिकारिक ‘एक्स’ खाते पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, संधू ने एक समीक्षा बैठक में इन समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल ठोस और प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

उन्होंने दोषसिद्धि की कम दर, लंबित मामलों की बढ़ती संख्या और उनके निपटारे में हो रही देरी पर चिंता जताई। साथ ही, आरोपियों के बरी होने के मामलों का विश्लेषण करने, कमियों की पहचान करने और प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही तय करने को कहा। पोस्ट में कहा गया कि संधू ने मामलों की निगरानी प्रणाली को बेहतर बनाने, मुकदमों में देरी के कारणों की पहचान करने, दिल्ली पुलिस और फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के बीच समन्वय मजबूत करने तथा जांच अधिकारियों को प्रभावी ढंग से जानकारी देने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) में निर्धारित समय-सीमाओं का पालन सुनिश्चित करने, जहां कानूनन लागू हो वहां आरोपियों की अनुपस्थिति में मुकदमे की सुनवाई की प्रक्रिया शुरू करने तथा जांच की गुणवत्ता और साक्ष्य जुटाने के लिए जांच अधिकारियों की जवाबदेही तय करने पर भी जोर दिया। संधू ने आरोपपत्रों को अदालत में दाखिल करने से पहले उनकी गहन जांच करने, बार-बार स्थगन की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने और मामलों के त्वरित निपटारे के लिए गवाहों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने को भी कहा। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को अभियोजन व्यवस्था मजबूत करने और अधिक प्रभावी ढंग से न्याय सुनिश्चित करने के लिए तत्परता से काम करने का निर्देश दिया।

Continue reading on the app

दशहरा है अबूझ मुहूर्त, पर चातुर्मास का साया भी! अब किन कामों को करें और किसे नहीं? कहीं एक गलती पड़ न जाए भारी

Dussehra Abujh Muhurat 2026: दशहरा यानी विजयादशमी को साल का खास अबूझ मुहूर्त माना जाता है, जब शुभ कामों के लिए अलग से मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती। लेकिन इस बार चातुर्मास के चलते असमंजस है। ऐसे में शादी-ब्याह, गृह प्रवेश और नया कारोबार शुरू करना शुभ रहेगा या नहीं, आइए जानते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

रणजी ट्रॉफी का राउंडअप: दूसरे दिन किसका पलड़ा भारी, किस पर हार का खतरा?

Ranji trophy round up 2026: रणजी ट्रॉफी 2026 में आज अलग-अलग टीम ने अपना दमखम दिखाया. एक तरफ वो टीम थीं, जो अपना पहला मैच हार चुकीं थीं, दूसरी ओर वो टीम जो हर हाल में जीतना चाहती हैं. देखिए राउंडअप. Mon, 19 Oct 2026 21:21:55 +0530

  Videos
See all

Vidyut Jammwal: फैंस पर क्यों भड़के विद्युत जामवाल? #tigershroff #bollywood #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T16:00:24+00:00

दिन में 2 बार ब्रश करें, वरना … [Vibe Check: What is Dental Plaque] #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T16:02:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers