Responsive Scrollable Menu

Australia MP Helen Haines को SUV ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती

ऑस्ट्रेलिया में सोमवार को एक कार की टक्कर से एक सांसद गंभीर रूप से घायल हो गईं जिसके बाद कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार ऐसा जान पड़ता है कि कार चालक ने जानबूझकर सांसद को टक्कर मारी।

पुलिस के एक बयान के अनुसार, विक्टोरिया प्रांत के वांगाराटा में 65 वर्षीय सांसद हेलेन हेन्स को उनके चुनावी जिला कार्यालय के बाहर एक ‘टोयोटा लैंड क्रूजर एसयूवी’ (कार) ने टक्कर मार दी। अपने बयान में पुलिस ने दुर्घटना पीड़िता का खुलासा नहीं किया लेकिन स्वयं हेन्स के परिवार ने एक बयान में इस हादसे में उनके घायल हो जाने की पुष्टि की। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद एक राहगीर ने संबंधित कार चालक को पकड़ लिया तथा उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

अब पुलिस उससे हादसे के संबंध में पूछताछ करेगी। पुलिस ने कहा कि टोयोटा से एक चाकू जब्त किया गया है। पुलिस ने कहा, ‘‘ इस चरण में, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या ऐसा जानबूझकर किया गया।’’ पुलिस के मुताबिक हेन्स को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया।

वह पहली बार 2019 में संसद के लिए निर्वाचित हुई थीं। प्रशासन इस बात को लेकर चिंतिंत है कि पिछले साल आस्ट्रेलिया में बड़ी हस्तियों को हिंसा की 1000 से अधिक धमकियां मिली हैं।

Continue reading on the app

इमरान खान को देश छोड़ने के नोटिस का मामला:26 अक्टूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई; वकीलों ने कहा- 2 साल की उम्र से भारत में रह रहे

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने के पुलिस नोटिस के खिलाफ दायर याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट 26 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। सोमवार को चीफ जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी और जस्टिस अद्वैत सेठना की बेंच के सामने यह मामला रखा गया। केंद्र सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने याचिका का अध्ययन करने के लिए समय मांगा। इसके बाद अदालत ने सुनवाई की तारीख तय की। 43 साल के इमरान खान ने पुलिस और FRRO के इस नोटिस को गैर-कानूनी और मनमाना बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की है। 2 साल की उम्र से भारत में रह रहे हैं, कोई केस दर्ज नहीं अदालत में सुनवाई के दौरान इमरान खान के सीनियर वकील वेंकटेश धोंड ने जल्द सुनवाई की मांग की थी। उन्होंने तर्क दिया कि पुलिस ने इमरान को 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने के लिए कहा है। वकील ने बताया कि इमरान 2 साल की उम्र से ही भारत में रह रहे हैं और उनके खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड या मामला पेंडिंग नहीं है। उन्होंने कोर्ट को बताया कि इमरान किसी प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए थे, बल्कि रास्ते में थे तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और बाद में छोड़ दिया था। OCI स्टेटस रद्द करने के लिए कारण बताओ नोटिस मुंबई के फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) ने शनिवार को उन्हें दूसरा नोटिस भी भेजा। इसमें पूछा गया है कि उनका ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड क्यों न रद्द किया जाए। इमरान को जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। पहले नोटिस में उन्हें 28 अक्टूबर से पहले भारत छोड़ने को कहा गया था। नोटिस के बीच राज ठाकरे से मिले आमिर खान इसी बीच इमरान खान के मामा आमिर खान ने रविवार को मुंबई स्थित महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अध्यक्ष राज ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच हुई इस मुलाकात की वजह सामने नहीं आ सकी है। हालांकि आमिर खान और राज ठाकरे की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब उनके भांजे और अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है। 10 अक्टूबर को प्रदर्शन में पहुंचे थे इमरान इमरान खान ने 10 अक्टूबर को मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। अगस्त क्रांति मैदान से पहले बैरिकेड पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया था। इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। इमरान ने कहा कि बाद में उन्हें मीडिया से पता चला कि मामले में उनका नाम FIR में दर्ज है। उनकी लीगल टीम ने पुलिस से इलाके के CCTV फुटेज देने की मांग की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह प्रदर्शन में शामिल थे या नहीं। उनके वकील ने बताया कि इमरान उस दिन नाना चौक से गुजर रहे थे। रास्ता बंद होने और मीडियाकर्मियों के सवाल पूछने पर उन्होंने बयान दिया था। हिरासत में लिए जाने से पहले इमरान ने कहा था कि वह एक शहरवासी के तौर पर वहां की पाबंदियों और लोगों की दबती आवाज को देखने आए थे। किरीट सोमैया की शिकायत से शुरू हुआ पूरा विवाद इस पूरे मामले की शुरुआत बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया की शिकायत के बाद हुई थी। सोमैया ने मुंबई पुलिस और एफआरआरओ को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि अमेरिकी नागरिक होने के नाते इमरान खान का राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होना OCI नियमों और वीजा शर्तों का सीधा उल्लंघन है। नागरिकता कानून के मुताबिक, ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्डधारकों को भारत में रहने और आने-जाने की सुविधा मिलती है, लेकिन उन्हें भारत में कोई राजनीतिक अधिकार या आंदोलन में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं होती। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने के कारण ही यह पूरी कानूनी कार्रवाई शुरू हुई है। इमरान की कमबैक फिल्म की रिलीज पर असर मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान की कमबैक फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ की रिलीज और प्रमोशन पर असर पड़ सकता है। फिल्म को दिसंबर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने की योजना थी। इमरान दिवाली के बाद इसका प्रमोशन शुरू करने वाले थे, लेकिन मौजूदा हालात के कारण योजना पर सवाल खड़े हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की टीम स्थिति साफ होने तक प्रमोशन शुरू नहीं करना चाहती। हालांकि, फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट अब तक सामने नहीं आई है। इमरान आखिरी बार 2015 में आई फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ में नजर आए थे। करीब 11 साल बाद वह भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ से वापसी करने वाले हैं। इमरान को लेकर फिल्मी हस्तियों की अलग-अलग राय इमरान को नोटिस मिलने पर फिल्ममेकर किरण राव ने इंस्टाग्राम पर नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा, “वाह, अब यह मुंबई पुलिस कर रही है?” एक्ट्रेस सबा आजाद ने भी कार्रवाई को गलत बताया। दूसरी ओर, अभिनेता रजा मुराद ने कार्रवाई का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि किसी विदेशी नागरिक को भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने का अधिकार नहीं है। अभिनेता गजेंद्र चौहान ने भी FRRO और सरकार के कदम की तारीफ की। उन्होंने इमरान को 28 अक्टूबर तक का समय देने के बजाय 24 घंटे में देश से बाहर करने की मांग की। ………….. ये खबर भी पढ़ें… इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद इमरान खान को राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिला है। इस विवाद के बीच कई दूसरे सितारों की नागरिकता भी चर्चा में आई है। अक्षय कुमार ने कुछ साल पहले कनाडाई नागरिकता छोड़कर भारतीय नागरिकता ली। अदनान सामी ने भी पाकिस्तानी नागरिकता छोड़कर भारतीय नागरिकता हासिल की। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Chinmay Sutar quadruple century: चिन्मय सुतार ने नाबाद 400 रन ठोके, 78 साल बाद हुआ ऐसा कमाल

नागालैंड के खिलाफ मिजोरम के बल्लेबाज चिन्मय सुतार ने 400 रन की पारी खेल इतिहास रच दिया है. चिन्मय ये कारनामा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय हैं. Mon, 19 Oct 2026 15:28:26 +0530

  Videos
See all

Dubai से आए यात्री से 3.20 किलो सोना बरामद,फ्लोर स्प्रिंग में छिपाकर लाया जा रहा था 4 करोड़ का सोना #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T10:16:04+00:00

Rampur में Asaduddin Owaisi बोले-‘हम किसी नेहरू, गांधी या यादव को अपना नेता नहीं बनाएंगे’ | AIMIM #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T10:15:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers