Trading Plan : बाजार में आज की गिरावट डराने वाली, 22800 के नीचे बंद होने पर बढ़ जाएगी मुश्किल
Trading Plan : अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में आज की गिरावट डराने वाली है। निफ्टी इंट्रा-डे में वापस 10 और 20 DEMA के बीच आ गया है। ब्रॉडर मार्केट में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। ADV/DEC 1:3 पर है। मिड और स्मॉल कैप में गिरावट आई है। IT और बैंक्स दोनों में गिरावट आई है। कच्चा तेल अभी भी हमारे लिए सरदर्द बना हुआ है
TVK और IUML का गठबंधन निकाय चुनाव और 2029 लोकसभा चुनाव में रहेगा बरकरार: मंत्री शाहजहां
तमिलनाडु के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ए एम शाहजहां ने कहा है कि तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) का गठबंधन आगामी स्थानीय निकाय चुनाव, उपचुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव में भी जारी रहेगा। आईयूएमएल के सचिव शाहजहां रविवार को तेनकासी के दौरे पर थे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी की ‘प्रदेश सामान्य परिषद’ ने टीवीके के नेतृत्व वाले गठबंधन में बने रहने के फैसले की पुन: पुष्टि की है।
मंत्री ने कहा, ‘‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की प्रदेश सामान्य परिषद में एक स्पष्ट प्रस्ताव पारित किया गया है। हमने फैसला किया है कि आईयूएमएल आगामी स्थानीय निकाय चुनाव, 2029 के लोकसभा चुनाव और उपचुनावों में टीवीके के नेतृत्व वाले ‘धर्मनिरपेक्ष सामाजिक न्याय विजय गठबंधन’ (एसएसजेवीए) में बनी रहेगी। स्थानीय निकाय चुनावों में भी यह गठबंधन जारी रहेगा।’’ राज्य के राजनीतिक घटनाक्रम पर बात करते हुए मंत्री ने दावा किया कि विधानसभा के कई सदस्य टीवीके में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि धारापुरम और मदुरंतकम जैसे पुराने गढ़ों में बड़े झटकों के बाद अन्नाद्रमुक के नेतृत्व से पार्टी कार्यकर्ताओं का भरोसा उठ गया है, संबंधित विधायक लोकतांत्रिक और संवैधानिक नियमों के अनुसार अपने पदों और इस्तीफे के बारे में फैसला करेंगे। लंबे समय से जेल में बंद मुस्लिम कैदियों की रिहाई के बारे में पूछे जाने पर शाहजहां ने कहा कि आईयूएमएल अध्यक्ष प्रोफेसर के एम खादर मोहिद्दीन ने 12 मांगों का एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें स्थायी रिहाई या अंतरिम पैरोल की मांग शामिल है। उन्होंने बताया कि इन मांगों को उठाए जाने के बाद लंबे समय से जेल में बंद कैदियों को रिहाई मिलने लगी है।
उन्होंने बताया कि छह कैदियों को पहले ही पैरोल पर रिहा किया जा चुका है और आगे भी क्रमशः अन्य कैदियों को रिहा किए जाने की उम्मीद है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
prabhasakshi






