Responsive Scrollable Menu

सोने की कीमत में जोरदार उछाल, ₹1.48 लाख के पार पहुंचा भाव; चांदी में भी तेजी

Gold Silver Price Hike: वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंकाओं में कमी आने के बाद सोमवार को शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई. 

एमसीएक्स पर सोने की चाल और अहम स्तर

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना वायदा 461 रुपए यानी 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,48,379 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,47,918 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

कारोबार के दौरान सोना 581 रुपए यानी 0.4 प्रतिशत उछलकर 1,48,499 रुपए प्रति 10 ग्राम के इंट्रा-डे उच्च स्तर तक पहुंच गया. वहीं इसका इंट्रा-डे निचला स्तर 1,48,120 रुपए रहा, जो पिछले बंद स्तर से 200 रुपए या 0.13 प्रतिशत अधिक था.

चांदी में सोने से भी अधिक तेज उछाल

इसी तरह दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी वायदा 826 रुपए या 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,12,013 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी. पिछले सत्र में यह 2,11,187 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

कारोबार के दौरान चांदी 1,563 रुपए या 0.74 प्रतिशत बढ़कर 2,12,750 रुपए प्रति किलोग्राम के इंट्राडे उच्च स्तर तक पहुंची. वहीं इसका निचला स्तर 2,11,634 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया. दिन की शुरुआत में सोना और चांदी के वायदा कॉन्ट्रैक्ट क्रमशः 1,48,397 रुपए और 2,12,319 रुपए के स्तर पर खुले थे.

फेडरल रिजर्व के बयानों से मिली बाजार को राहत

कमोडिटी बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, शुक्रवार को फेड चेयर केविन वॉर्श की बैंकॉक में की गई टिप्पणियों के बाद अक्टूबर में ब्याज दर बढ़ाए जाने की संभावना 20 प्रतिशत से नीचे आ गई, जिससे बाजार को राहत मिली और कीमती धातुओं को समर्थन मिला. हालांकि, उन्होंने कहा कि महंगाई के मजबूत आंकड़े, खासकर पिछले साढ़े चार वर्षों में उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) में सबसे तेज मासिक बढ़ोतरी, दिसंबर में ब्याज दर बढ़ाने की संभावना को अभी भी जीवित रखे हुए हैं. ऐसे में 27-28 अक्टूबर को होने वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक बाजार के लिए अगला बड़ा संकेतक होगी.

विशेषज्ञों के मुताबिक, एमसीएक्स सोने के लिए तत्काल प्रतिरोध (रेजिस्टेंस) 1,48,600 रुपए के स्तर पर है. इसके बाद 1,50,000 रुपए से 1,50,700 रुपए का दायरा महत्वपूर्ण प्रतिरोध माना जा रहा है. वहीं निचले स्तर पर 1,48,000 रुपए पहला समर्थन (सपोर्ट) है, जिसके बाद 1,45,300 रुपए से 1,46,000 रुपए और फिर 1,43,000 रुपए से 1,43,700 रुपए का स्तर महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

विदेशी बाजारों की स्थिति और रुपए का प्रभाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमैक्स गोल्ड लगभग 4,185 डॉलर के स्तर पर खुला और 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,200 डॉलर के करीब पहुंच गया. वहीं कॉमैक्स सिल्वर 57.15 डॉलर के स्तर पर खुला और 0.89 प्रतिशत की तेजी के साथ 57.80 डॉलर के करीब पहुंच गया, जिससे चांदी का प्रदर्शन सोने से बेहतर रहा. विशेषज्ञों का कहना है कि रुपए में मजबूती आने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में आई तेजी का पूरा लाभ घरेलू बाजार को नहीं मिल पा रहा है.

सोने और चांदी के लिए तकनीकी रुकावट और सहारा

एमसीएक्स चांदी के लिए तत्काल प्रतिरोध 2,14,000 रुपए से 2,15,000 रुपए के दायरे में माना जा रहा है, जिसने शुक्रवार को चांदी की तेजी को सीमित किया था. इसके बाद 2,19,000 रुपए से 2,20,000 रुपए का स्तर अगला बड़ा प्रतिरोध हो सकता है. वहीं चांदी के लिए तत्काल समर्थन 2,07,000 रुपए से 2,08,000 रुपए के बीच है, जबकि अगला मजबूत समर्थन 2,00,000 रुपए से 2,02,000 रुपए के स्तर पर देखा जा रहा है.

 (DISCLAIMER: खबर IANS न्यूज फीड से ली गई है. न्यूजनेशन खबर में किए गए किसी भी डेटा और फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

'वो अभी राहत की सांस ले रहे होंगे...' दिग्गज ने बताई शमी के साथ नाइंसाफी की वजह, जानिए न्यूजीलैंड दौरे से पहले क्या कहा?

India vs New Zealand : भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. इस दौरे का अंत 1 दिसंबर तक होगा. इस दौरे पर टीम इंडिया के पहले पांच टी20 मुकाबले 22 अक्टूबर से लेकर 1 नवंबर तक खेलने हैं. इसके बाद टीम इंडिया 4 नंवबर से लेकर 15 नवंबर तक पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के दो टेस्ट मैच में 19 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर तक खेले जाएंगे. इस दौरे के लिए बीसीसीआई ने एक टी20 टीम, दो वनडे टी20 और एक टेस्ट टीम चुनी है. इन चारों स्क्वाड में से एक में भी भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जगह नहीं मिली है. 

मोहम्मद शमी लगातार घरेलू क्रिकेट में खेल रहे हैं और शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. वो इसके साथ ही अपनी फिटनेस और स्किल भी साबित कर चुके हैं. इसके बावजूद भी उनको बार-बार चयनकर्ताओं के द्वारा नजरंदाज किया जा रहा है. उनको टीम इंडिया में चांस नहीं मिल रहा है, जिसको लेकर लगातार बातें की जा रही है. अब न्यूजीलैंड दौरे पर चांस नहीं मिलने के बाद इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैप ने बड़ा बयान दिया है. 

मोहम्मद शमी पर कैफ ने दिया बड़ा बयान

मोहम्मद कैफ ने कहा कि, 'मेरा मानना ​​है कि खिलाड़ी और चयनकर्ताओं के बीच ट्रांसपेरेंसी होनी चाहिए. आगे आकर हमें बताओ कि क्या वजह है. मोहम्मद शमी सब कुछ ठीक कर रहे हैं. वह रणजी खेल रहे हैं, वो विकेट ले रहे हैं, क्या वजह हो सकती है? मैंने कहीं पढ़ा था कि उन्हें इसलिए नहीं चुना जा रहा है क्योंकि वह सिर्फ छोटे स्पेल में बॉलिंग कर रहे हैं. जसप्रीत बुमराह भी छोटे स्पेल में बॉलिंग करते हैं, उसके बाद उन्हें ब्रेक मिलता है. इंग्लैंड में जब बुमराह का वर्कलोड मैनेज किया जा रहा था, तो शुभमन गिल को उन्हें छोटे स्पेल में मैनेज करना पड़ा था'.

न्यूजीलैंड दौरे को लेकर बोली बड़ी बात

मोहम्मद कैफ ने आगे कहा कि, 'जाओ और न्यूजीलैंड के बैट्समैन से पूछो कि वो किसका सामना नहीं करना चाहेंगे. पहला बॉलर जिसका वो नाम लेंगे, वह मोहम्मद शमी है. उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में धर्मशाला में उनके खिलाफ अकेले दम पर हमारे लिए मैच जिताया था. उन्होंने भारत जैसे पिचों पर जो बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है, जहां 400 रन बनाते हैं. वहीं पर कुल 23 या 24 विकेट निकाले थे. मैं आपको यह बता रहा हूं, अगर आप न्यूजीलैंड के बैट्समैन को बताते हैं कि मोहम्मद शमी नहीं आ रहे हैं, तो वो अभी राहत की सांस ले रहे होंगे'.

शमी को नहीं मिली न्यूजीलैंड दौरे पर जगह

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जब न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे और टेस्ट स्क्वाड का ऐलान किया तो, मोहम्मद शमी को जगह नहीं दी गई है. वहीं टीम में उनको जगह दी जा सकती है, विदेशी सरजमीं पर शमी के आंकड़े अच्छे हैं. टीम में तेज गेंदबाज के तौर पर प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, अंशुक कंबोज को जगह दी गई है. 

मोहम्मद शमी का क्रिकेट करियर

फॉर्मेट

अवधि

मैच

पारियां

दिए रन

विकेट

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

इकॉनमी रेट

4 विकेट

5 विकेट

टेस्ट

2013–23

64

122

6,346

229

6/56

3.31

12

6

वनडे

2013–25

108

107

4,955

206

7/57

5.58

10

6

टी20 इंटरनेशनल

2014–25

25

25

761

27

3/15

8.95

0

0

ये भी पढ़ें : किन तारीखों को टीम इंडिया खेलेगी अपने अलगे 5 टी20 मैच, जानिए किन जगहों पर होंगे न्यूजीलैंड दौरे के सभी मुकाबले

Continue reading on the app

  Sports

चलते टेस्ट मैच हेलीकॉफ्टर से भागा गेंदबाज, शादी की रस्म के बाद मैदान पर वापसी और दिलाई जीत, इतिहास की अनूठी घटना

andre nel unique story: दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच सेंचूरियन के मैदान पर चल रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन जब खराब रोशनी की वजह से खेल रुका तो आनन-फानन में मेजबान टीम के तेज गेंदबाज आंद्रे नेल अचानक मैदान छोड़कर चले गए और वो जब टीम होटल में भी नहीं मिले तो खोज शुरु हुई कि ये बॉलर कहा गुम हो गया और जब सच्चाई सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया क्योंकि टेस्ट मैच के बीच में आजतक किसी ने भी ऐसे नहीं किया था. Mon, 19 Oct 2026 17:17:00 +0530

  Videos
See all

Middle East War : खत्म हुआ हूतियों का खूनी खेल...बिछ गई सैकड़ों लाशें | Yemen | Saudi Arabia #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T11:45:17+00:00

Tiger Shroff Firing News: टाइगर के बाद लॉरेंस के निशाने पर Salman Khan हैं? | Mayank Mishra | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T11:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers