Responsive Scrollable Menu

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर बाइक सवारों ने की फायरिंग #tigershroffattack #mumbai #juhu #firing #viralnews

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग! मुंबई में सरेआम गोलीबारी से मचा हड़कंप जुहू में हमलावरों ने की फायरिंग, वारदात के बाद फरार! टाइगर श्रॉफ सुरक्षित, लेकिन ड्राइवर फिरदौस और एक ऑटो चालक के घायल होने की खबर #tigershroffattack #mumbai #juhu #firing #viralnews #viralvideo #sudarshannews ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900

Continue reading on the app

बेटे समान है वो … अक्षरा को लेकर क्यों भावुक हुए पवन सिंह? मुंगेर में मांगी माफी, बोले- फिर साथ दिखेंगे

पवन सिंह मुंगेर में अक्षरा सिंह के लिए भावुक हुए और मंच से माफी मांगी. उन्होंने अक्षरा को 'बाबू और बेटे समान' बताया. साथ ही उनके माता-पिता से भी माफी मांगी.

Continue reading on the app

  Sports

Team India की नजर खिताबी हैट्रिक पर, T20 World Cup 2027 के Group A में मिली जगह

महिला क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने का सपना देख रही युवा खिलाड़ियों के लिए साल 2027 में एक बड़ा मौका आने वाला है। आईसीसी ने अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2027 के कार्यक्रम और मेजबानी से जुड़ी जानकारी साझा की है। इस बार टूर्नामेंट का आयोजन बांग्लादेश और नेपाल में किया जाएगा। मुकाबले 21 जनवरी से 6 फरवरी तक खेले जाएंगे, जिसमें 16 देशों की टीमें खिताब के लिए मैदान पर उतरेंगी।

इस टूर्नामेंट के मुकाबले 4 मैदानों पर आयोजित होंगे। बांग्लादेश के चट्टोग्राम और सिलहट के साथ नेपाल के कीर्तिपुर और मुलपानी को मेजबानी की जिम्मेदारी दी गई है। चट्टोग्राम में 4 फरवरी को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि 6 फरवरी को इसी मैदान पर फाइनल होगा। इस तरह खिताब जीतने वाली टीम का फैसला बांग्लादेश में होगा।

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 16 टीमों को 4 समूहों में बांटा गया है। हर समूह में 4 टीमें होंगी। शुरुआती चरण के बाद सुपर सिक्स मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें टीमें 2 समूहों में बंटेंगी। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल के जरिए चैंपियन का फैसला होगा। पूरे टूर्नामेंट में कुल 41 मुकाबले खेले जाएंगे और सभी मैच दिन के समय आयोजित होंगे। स्थानीय समय के अनुसार, सुबह के मुकाबले 9:30 बजे और दोपहर के मुकाबले 1:30 बजे शुरू होंगे।

भारतीय टीम को ग्रुप ए में आयरलैंड, वेस्टइंडीज और मेजबान नेपाल के साथ रखा गया है। भारतीय युवा खिलाड़ियों के सामने शुरुआती दौर में ही मजबूत प्रदर्शन करने की चुनौती होगी। बता दें कि भारत ने 2023 में आयोजित पहले संस्करण और 2025 के दूसरे संस्करण में लगातार खिताब जीतकर इस प्रतियोगिता में अपना दबदबा बनाया था। ऐसे में 2027 में भी भारतीय टीम की नजर खिताबी जीत की हैट्रिक लगाने पर रहेगी।

ग्रुप बी में 2025 की उपविजेता दक्षिण अफ्रीका के साथ न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और समोआ को जगह मिली है। ग्रुप सी में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नाइजीरिया और संयुक्त अरब अमीरात की टीमें शामिल हैं। वहीं, ग्रुप डी में इंग्लैंड, श्रीलंका, अमेरिका और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला होगा।

प्रतियोगिता की शुरुआत 21 जनवरी को 4 मैचों के साथ होगी। सिलहट में बांग्लादेश का सामना संयुक्त अरब अमीरात से होगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया और नाइजीरिया की टीमें भी इसी मैदान पर खेलेंगी। मुलपानी में श्रीलंका और स्कॉटलैंड के साथ इंग्लैंड और अमेरिका के मुकाबले होंगे।

22 जनवरी को चट्टोग्राम में न्यूजीलैंड का सामना समोआ और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। वहीं, कीर्तिपुर में नेपाल और आयरलैंड के अलावा भारत और वेस्टइंडीज की टीमें आमने-सामने होंगी। इस तरह भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगी।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता ने कहा कि अंडर-19 विश्व कप युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और अपने देश के लिए बड़े स्तर पर खेलने की दिशा में आगे बढ़ने का मौका देता है। उनके मुताबिक, इस प्रतियोगिता से 16 देशों की उभरती खिलाड़ियों को दुनिया के सामने अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश और नेपाल को मेजबान चुनना क्रिकेट के भविष्य में निवेश करने की परिषद की सोच को दर्शाता है। दोनों देशों की करीब 40% आबादी 20 साल से कम उम्र की है, जिससे युवा खिलाड़ियों के बीच क्रिकेट को बढ़ावा देने की बड़ी संभावना है।

गौरतलब है कि अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप युवा खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आगे बढ़ने का अहम मंच है। 2027 में भारत के सामने लगातार तीसरी बार खिताब जीतने की चुनौती होगी, जबकि बाकी टीमें भारतीय दबदबे को खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

Wed, 21 Oct 2026 19:40:00 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Congress-Samajwadi Party के बीच Seat Sharing पर कैसे बनेगी बात? UP गठबंधन की पूरी कहानी #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T14:14:18+00:00

Marco Rubio India Visit : जामनगर से रवाना हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो! | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T14:16:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers