Responsive Scrollable Menu

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, एक्टर की कार पर चलीं 7 गोलियां, पिस्टल जाम होने की वजह से बची एक्टर की जान

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ कई अहम जानकारियां सामने आ रही हैं. अब फॉरेंसिक जांच में हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर गोलियां चलाने के लिए देसी पिस्टल का इस्तेमाल किया था, जिसे कथित तौर पर ‘कॉपी पीस’ भी कहा जाता है.

जांच में ये बात भी सामने आई है कि हमलावरों ने कुल 7 राउंड फायरिंग की थी. इनमें से पांच गोलियां टाइगर की कार में लगीं, जबकि दो गोलियां निशाने से चूक गईं. इतना ही नहीं, सूत्रों का दावा है कि एक हमलावर टाइगर पर बेहद करीब से गोली चलाने के लिए कार तक पहुंच गया था, लेकिन लास्ट वक्त पर उसकी पिस्टल जाम हो गई और गोली नहीं चल सकी.

टाइगर की BMW पर दागी गईं 7 गोलियां

फॉरेंसिक जांच में सामने आई जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की BMW कार के सामने वाले विंडशील्ड और साइड की खिड़की को निशाना बनाया था. कार पर एक के बाद एक कुल सात राउंड फायर किए गए. इनमें से पांच गोलियां कार में लगीं, जबकि दो गोलियां अपने निशाने पर नहीं लग सकीं. फायरिंग के तरीके को देखते हुए जांच एजेंसियां हमलावरों के मकसद और उनकी प्लानिंग से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही हैं.

कार के पास पहुंचकर टाइगर पर फायर करने की कोशिश

इस मामले में सबसे चौंकाने वाली जानकारी उस वक्त की है, जब एक शूटर कथित तौर पर टाइगर श्रॉफ के बेहद करीब पहुंच गया था. सूत्रों के मुताबिक, पांचवीं गोली चलाने के बाद पैसेंजर साइड की खिड़की के सबसे करीब मौजूद शूटर कार के पास पहुंचा. इसके बाद उसने टाइगर श्रॉफ पर बेहद करीब से गोली चलाने की कोशिश की. हालांकि, इसी दौरान उसकी पिस्टल कथित तौर पर जाम हो गई. बताया जा रहा है कि शूटर ने दो बार फायर करने की कोशिश की, लेकिन हथियार में आई खराबी के कारण गोली नहीं चल सकी.

लास्ट वक्त पर जाम हो गई पिस्टल

जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अगर उस वक्त हथियार में खराबी नहीं आती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी. हमलावर कार के बेहद करीब पहुंच चुका था और कथित तौर पर सीधे टाइगर को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा था. शूटर ने दो बार ट्रिगर दबाकर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन पिस्टल ने काम नहीं किया. इसके बाद हमलावर वहां ज्यादा देर नहीं रुके और मौके से फरार हो गए.

तीसरे साथी ने तैयार रखी थी बाइक

सूत्रों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने में तीन लोगों की भूमिका होने का संदेह है. इनमें दो शूटर फायरिंग करने के लिए आगे आए थे, जबकि उनका तीसरा साथी कथित तौर पर मोटरसाइकिल के साथ उनका इंतजार कर रहा था. पिस्टल जाम होने के बाद दोनों शूटर वहां से भागे और पहले से तैयार मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने तीसरे साथी के साथ फरार हो गए.

हमले से पहले इलाके की रेकी करने का शक

जांच में ये भी सामने आया है कि हमला अचानक नहीं किया गया था, बल्कि आरोपियों ने कथित तौर पर इसकी पहले से तैयारी की थी. सूत्रों के मुताबिक, हमलावरों ने वारदात से पहले इलाके की रेकी की थी. टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने से पहले आरोपी पुष्पा पार्क के पास करीब 45 मिनट तक इंतजार करते रहे. जांच एजेंसियां अब ये पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आरोपी कितने दिनों से टाइगर की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे और उन्हें उनके रूट की जानकारी कैसे मिली.

अंधेरी रेलवे स्टेशन तक पहुंचे आरोपी

फायरिंग के बाद आरोपियों के भागने के रूट को लेकर भी जांच में अहम जानकारी सामने आई है. सूत्रों के अनुसार, हमलावर मोटरसाइकिल से अंधेरी पश्चिम रेलवे स्टेशन की तरफ पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिस बीट चौकी के पास मोटरसाइकिल छोड़ दी. आशंका है कि आरोपियों ने बाइक छोड़ने के लिए ऐसी जगह चुनी, जहां वो CCTV कैमरों की नजर से बच सकें. इसके बाद आरोपी वहां से किस रास्ते और किस साधन से आगे निकले, इसे लेकर पुलिस सबूत जुटा रही है.

ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले में बाल-बाल बचा ये एक्टर, फायरिंग के बाद सुनाई खौफनाक मंजर की आपबीती

Continue reading on the app

बंदूक जाम होने की वजह से बची जान? टाइगर श्रॉफ के इस वीडियो ने उठाया सवाल

टाइगर श्रॉफ पर हमले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर उपलब्ध हैं। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले शख्स को फायर करने में मुश्किल आती है।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Para Games: एक्सीडेंट से व्हीलचेयर तक सिमटी जिंदगी, अब आयुष वर्मा ने गोल्ड मेडल जीतकर दिखाया जज्बा

मेरठ के रहने वाले आयुष वर्मा ने पैरा गेम्स में 2 दिन में 2 मेडल अपने नाम कर लिए. इस गोल्ड मेडल से 24 घंटे पहले उन्होंने जैवलिन थ्रो में ब्रॉन्ज भी अपने नाम किया था. Wed, 21 Oct 2026 07:41:25 +0530

  Videos
See all

Pak Declares Emergency:खैबर पख्तूनख्वा की खदानों, 7 ट्रिलियन डॉलर पर कब्जा मकसद ? Imran khan, Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T03:30:34+00:00

Hindi News: रिजीम चेंज पर राउत का बहुत बड़ा बयान, कहा- 'रिजीम चेंज क्या होता है राहुल को लौटने...' #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T03:45:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers