Responsive Scrollable Menu

Watch Video : ‘टाइगर भाई…’ की आवाज के बीच चलीं गोलियां, फायरिंग का वीडियो आया सामने

Watch Video : मुंबई के जुहू में रविवार (18 अक्टूबर) शाम एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलियां चलने से हड़कंप मच गया. हमले में टाइगर बाल-बाल बच गए, जबकि उनके ड्राइवर और एक ऑटो चालक घायल हो गए. आखिर फायरिंग के वक्त मौके पर क्या हुआ था और हमलावरों ने कैसे गोलियां चलाईं? नीचे वीडियो में देखें.

The post Watch Video : ‘टाइगर भाई…’ की आवाज के बीच चलीं गोलियां, फायरिंग का वीडियो आया सामने appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Tiger Shroff की कार पर फायरिंग के बाद Eknath Shinde बोले, Mumbai में गैंगवार बर्दाश्त नहीं करेंगे

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि ‘‘गोलियों का जवाब गोलियों से दिया जाएगा’’। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार मुंबई में गैंगवार बर्दाश्त नहीं करेगी। शिंदे रविवार देर रात मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित श्रॉफ के घर पहुंचे।

उन्होंने 36 वर्षीय अभिनेता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली, उनके चिंतित परिवार को ढांढस बंधाया और गोलीबारी की घटना के बाद उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैया कराने का भरोसा दिलाया। रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में अज्ञात हमलावरों ने श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की थी। इस हमले में अभिनेता तो सुरक्षित बच गए लेकिन उनका ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। हालांकि पुलिस ने अब तक पोस्ट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है। टाइगर श्रॉफ से मुलाकात के बाद शिंदे ने पत्रकारों से कहा कि अब आपराधिक गिरोहों के नेटवर्क को एक बार फिर जड़ से खत्म करने का समय आ गया है।

उन्होंने 1990 के दशक में मुंबई में गिरोहों के खिलाफ की गई कार्रवाई का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘‘इनकी जड़ें 1990 के दशक में पनपी थीं, जब गिरोहों के बीच हिंसा का बोलबाला था। अब समय आ गया है कि इन्हें फिर से उसी तरह उखाड़ फेंका जाए।’’ श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी के बारे में पूछे जाने पर उप मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जैसे को तैसा जवाब मिलेगा, गोली का जवाब गोली से दिया जाएगा।’’ लॉरेंस बिश्नोई गिरोह और अन्य आपराधिक गिरोहों द्वारा मशहूर हस्तियों को दी जा रही धमकियों की खबरों पर उन्होंने कहा कि सरकार जानेमाने लोगों को डराने-धमकाने या मुंबई और महाराष्ट्र में आपराधिक गिरोहों का दबदबा कायम करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं करेगी।

शिंदे ने इस हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि श्रॉफ को इस घटना में कोई चोट नहीं आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस गोलीबारी की घटना की गहन जांच करेगी, इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करेगी और ऐसे हमलों के पीछे सक्रिय आपराधिक नेटवर्क को नष्ट करेगी। उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

मशहूर हस्तियों को जानबूझकर क्यों धमकाया जा रहा है? पुलिस इस मामले की तह तक जाएगी और इन गिरोहों को खत्म कर देगी। हम मुंबई में गिरोहों की हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे।

हम इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।’’ शिंदे ने बताया कि इस घटना के बाद टाइगर श्रॉफ और उनका परिवार खासकर उनकी मां आयशा श्रॉफ काफी मानसिक तनाव में हैं, क्योंकि अभिनेता का किसी के साथ कोई विवाद या कहासुनी नहीं हुई थी। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और आरोपियों का पता लगाने के लिए एक विशेष टीम गठित की है। उप मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती को निर्देश दिए गए हैं कि वे अभिनेताओं और फिल्म उद्योग से जुड़े अन्य लोगों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करें। शिंदे ने कहा कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सरकार जरूरी कार्रवाई करेगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नागरिकों और मशहूर हस्तियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

चलते टेस्ट मैच हेलीकॉफ्टर से भागा गेंदबाज, शादी की रस्म के बाद मैदान पर वापसी और दिलाई जीत, इतिहास की अनूठी घटना

andre nel unique story: दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच सेंचूरियन के मैदान पर चल रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन जब खराब रोशनी की वजह से खेल रुका तो आनन-फानन में मेजबान टीम के तेज गेंदबाज आंद्रे नेल अचानक मैदान छोड़कर चले गए और वो जब टीम होटल में भी नहीं मिले तो खोज शुरु हुई कि ये बॉलर कहा गुम हो गया और जब सच्चाई सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया क्योंकि टेस्ट मैच के बीच में आजतक किसी ने भी ऐसे नहीं किया था. Mon, 19 Oct 2026 17:17:00 +0530

  Videos
See all

Middle East War : खत्म हुआ हूतियों का खूनी खेल...बिछ गई सैकड़ों लाशें | Yemen | Saudi Arabia #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T11:45:17+00:00

Tiger Shroff Firing News: टाइगर के बाद लॉरेंस के निशाने पर Salman Khan हैं? | Mayank Mishra | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T11:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers