टाइगर श्रॉफ हमले में बाल-बाल बचा ये एक्टर, फायरिंग के बाद सुनाई खौफनाक मंजर की आपबीती
Tiger Shroff Firing Incident: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है. मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम टाइगर की कार को निशाना बनाकर हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की. राहत की बात ये रही कि इस घटना में टाइगर सुरक्षित बच गए. हालांकि, उनके ड्राइवर समेत एक अन्य शख्स घायल हुआ है. अब इस घटना के चश्मदीद और एक्टर करण वीर मेहरा ने उस वक्त का आंखों देखा हाल बताया है. करण वीर मेहरा भी घटना के वक्त उसी इलाके में मौजूद थे. इतना ही नहीं, उनकी कार टाइगर श्रॉफ की कार के ठीक पीछे थी. करण वीर के मुताबिक, जब उनकी कार मौके पर पहुंची तो उन्होंने वहां खून देखा. इसके बाद उन्हें पता चला कि टाइगर के ड्राइवर को गोली लगी है.
टाइगर की कार के पीछे थे करण वीर मेहरा
करण वीर मेहरा ने मीडिया से बातचीत में घटना के बारे में बताते हुए कहा कि उनकी कार टाइगर श्रॉफ की कार के ठीक पीछे चल रही थी. जब तक उनकी कार गेट के पास पहुंची तब तक फायरिंग की घटना हो चुकी थी. एक्टर ने कहा, ‘मेरी कार उनकी कार के पीछे थी. जब तक हम गेट तक पहुंचे, मैंने वहां खून देखा. मुझे पता चला कि टाइगर के ड्राइवर को गोली लगी.’ करण वीर ने इस बात पर राहत जताई कि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं. साथ ही उन्होंने उनके घायल ड्राइवर के जल्द ठीक होने की कामना भी की.
#WATCH | Maharashtra | Morning visuals from the spot where a firing incident involving actor Tiger Shroff was reported under Juhu Police Station. pic.twitter.com/EEmQLXrQ4H
— ANI (@ANI) October 19, 2026
मौके पर मौजूद थी लोगों की भीड़
करण वीर के मुताबिक, घटना के वक्त वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. कई लोग तस्वीरें ले रहे थे, जबकि वहां बच्चे भी बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट कर रहे थे. इसी बीच टाइगर श्रॉफ वहां से अपनी कार में निकले और कुछ ही देर बाद फायरिंग की घटना हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. अचानक हुई फायरिंग के कारण वहां मौजूद लोग भी घबरा गए. चश्मदीदों के मुताबिक, शुरुआत में कुछ लोगों को लगा कि पटाखे चल रहे हैं, लेकिन बाद में पता चला कि टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई है.
हमले में सुरक्षित बचे टाइगर श्रॉफ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ रविवार शाम फुटबॉल खेलने के बाद अपनी कार से लौट रहे थे. इसी दौरान मुंबई के जुहू इलाके में उनकी गाड़ी को निशाना बनाया गया. हमलावरों ने उनकी कार पर कई राउंड फायरिंग की. इस हमले में टाइगर श्रॉफ को गोली नहीं लगी और वो सुरक्षित बच गए. हालांकि, उनके ड्राइवर को चोट आई. घटना में एक अन्य शख्स के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है. वारदात के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
बाइक से आए थे हमलावर
शुरुआती जांच और सामने आए वीडियो के मुताबिक, हमले में तीन लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है. इनमें दो हमलावर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करते दिखाई दिए, जबकि एक बाइक के साथ मौजूद था. फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश में जुट गई. वहीं टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने वाले कथित संदिग्ध हमलावरों की पहली तस्वीर सामने आ गई है. तस्वीर में दोनों आरोपी सफेद शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं. उनमें से एक ने कैप भी लगाई हुई है. हालांकि पुलिस ने अभी तक आरोपियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन बताया जा रहा है कि हमलावर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं.
इस बीच मुंबई पुलिस ने इस हमले में इस्तेमाल की गई बाइक को भी बरामद कर लिया है. इस बाइक को आरोपी भागने से पहले अंधेरी रेलवे स्टेशन पर छोड़ गए थे. शुरुआती जांच से पता चला है कि ये बाइक मुंबई में रजिस्टर्ड है. जांचकर्ता इसके बाइक मालिक का पता लगाने के लिए इसके रजिस्ट्रेशन की डिटेल्स, नंबर प्लेट और चेसिस व इंजन नंबरों की जांच कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: 'मैं शरीर नहीं बेचूंगी', Rakhi Sawant ने किया चौकाने वाला खुलासा, बोलीं- 'लोग मुझे बेडरूम...'
मां सिद्धिदात्री से शतावरी का खास संबंध, इम्युनिटी से लेकर हार्मोन बैलेंस तक में कारगर
नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। नवरात्र के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है जिन्हें सभी सिद्धियों को देने वाली देवी माना गया है। वो भक्तों को ज्ञान, आरोग्य और नई ऊर्जा देती हैं। आयुर्वेद में मां सिद्धिदात्री का संबंध एक बहुत ही खास औषधि से जोड़ा गया है - शतावरी। मान्यता है कि जिस तरह मां सिद्धिदात्री सौ तरह की सिद्धियां देती हैं, उसी तरह शतावरी भी शरीर को सौ तरह की ताकत देती है। इसीलिए इसका नाम शतावरी पड़ा।
आयुर्वेद में शतावरी को एक महत्वपूर्ण रसायन औषधि माना जाता है। रसायन का अर्थ ऐसी औषधियों से है, जिनका पारंपरिक रूप से शरीर के पोषण, ताकत और समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए उपयोग किया जाता है। शतावरी की जड़ का इस्तेमाल आयुर्वेदिक चिकित्सा में खास तौर पर किया जाता है। आयुर्वेदिक ग्रंथों में शतावरी को मधुर और तिक्त रस वाली, शीतल प्रकृति की तथा शरीर को पोषण देने वाली औषधि बताया गया है।
ताकत और इम्युनिटी के लिए : शतावरी एक बेहतरीन रसायन है। मतलब ये शरीर को अंदर से जवान और ताकतवर बनाती है। अगर आपको हर समय थकान लगती है, कमजोरी महसूस होती है या वजन बहुत कम है, तो शतावरी बहुत फायदा करती है। ये शरीर के रोगों से लड़ने की ताकत को बढ़ाती है।
महिलाओं के लिए वरदान : महिलाओं के लिए तो शतावरी किसी वरदान से कम नहीं है। आजकल पीसीओडी, पीसीओएस और पीरियड्स का अनियमित होना बहुत आम समस्या हो गई है। शतावरी हार्मोन्स को बैलेंस करने में मदद करती है। इसके अलावा जिन माताओं को बच्चे को दूध पिलाने में दिक्कत होती है, उनके लिए ये दूध बढ़ाने का काम भी करती है।
दिमाग को शांत रखने में : शतावरी में एडेप्टोजेनिक गुण होते हैं। ये स्ट्रेस को कम करती है। अगर आपको टेंशन, घबराहट या रात में नींद न आने की परेशानी है, तो शतावरी दिमाग को ठंडक पहुंचाती है और अच्छी नींद लाने में मदद करती है। ये याददाश्त को भी तेज करती है।
पेट के लिए अच्छी : जिन लोगों को एसिडिटी, पेट में जलन या अल्सर की शिकायत रहती है, उनके लिए शतावरी ठंडक का काम करती है। ये आंतों की सूजन को कम करती है और पाचन को ठीक रखती है।
एंटी-एजिंग गुण : इसमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को नई बनाते हैं और बुढ़ापा जल्दी आने से रोकते हैं। आंखों की रोशनी के लिए भी इसे अच्छा माना गया है। ये तीनों दोषों - वात, पित्त और कफ को संतुलित रखती है।
--आईएएनएस
पीआईएम/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










.jpg)
