Responsive Scrollable Menu

ईरान पर अमेरिकी हमले की आशंका के बीच मिडिल ईस्ट में अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

US-Iran War: मध्य पूर्व में तनाव अभी भी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. इस बीच अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है और उन्हें क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी सतर्कता बरतने की सलाह दी है. अम्मान स्थित अमेरिकी दूतावास ने रविवार (18 अक्टूबर) को जारी एडवाइजरी में चेतावनी दी है कि क्षेत्र में जारी टकराव दूसरे इलाकों तक फैल सकता है. ऐसे में हवाई क्षेत्र बंद होने, उड़ानें रद्द होने और अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रभावित होने की आशंका है. बता दें कि अमेरिका ने ये एडवाइजरी ऐसे वक्त में जारी की है जब ईरान के खिलाफ संभावित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

ईरान समर्थित समूहों से बढ़ सकता है खतरा

अमेरिकी दूतावास के मुताबिक, मध्य पूर्व में सुरक्षा की स्थिति तेजी से बदल सकती है. ईरान और उससे जुड़े समूह विदेशों में अमेरिकी हितों को निशाना बनाने की कोशिश कर सकते हैं. जिनमें अमेरिकी नागरिक, कारोबार, संस्थान और अमेरिका से जुड़े अन्य ठिकाने शामिल है. इसके साथ ही दूतावास ने क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी नागरिकों से स्थानीय न्यूज और आधिकारिक सुरक्षा निर्देशों पर नजर रखने को कहा है. साथ ही यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट और एयरलाइनों से अपनी उड़ानों की स्थिति की पुष्टि करें तथा यात्रा में संभावित बदलावों के लिए वैकल्पिक योजना तैयार रखें.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

IND W VS ZIM W: कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी-20? जानिए कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन

IND W VS ZIM W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. शुरुआती 2 मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर ली है और अब सीरीज का आखिरी मैच सम्मान की लड़ाई वाला होगा. जहां, एक ओर मेहमान टीम आखिरी मैच को जीतकर सम्मान के साथ सीरीज का अंत करना चाहेगी, तो वहीं भारतीय टीम मैच जीतकर सीरीज को क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. तो आइए इस आर्टिकल में आपको भारत-जिम्बाब्वे के बीच खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के बारे में विस्तार से बताते हैं.

IND W VS ZIM W: कितनी तारीख को खेला जाएगा तीसरा टी-20 मैच?

जिम्बाब्वे के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 20 अक्टूबर को खेला जाएगा. बाकी के दोनों मैच की ही तरह रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.

IND W VS ZIM W: आज कितने बजे से खेला जाएगा मैच 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कल शाम शाम को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मैच की शुरुआत शाम 7:00 होगी. वहीं इस मैच का टॉस 6:30 होगा. ऐसे में इंडियन क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का मजा शाम के समय ले पाएंगे.

IND W VS ZIM W: कहां होगा इस मुकाबले का प्रसारण

IND W VS ZIM W के बीच होने वाला तीसरा टी20 मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है. इस मैच का लाइव प्रसारण भी शुरुआती दोनों मैच की ही तरह स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स 3 पर किया जाएगा. इसके अलावा इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर होगी. 

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को आप जियोहॉटस्टार की वेबसाइट पर जाकर भी देख सकते हैं. वहीं इस मुकाबले का फ्री में प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा, जहां फ्री डीश पर आप इस मैच का आनंद उठा सकते हैं. तो आप इस मुकाबले का मजा इन चैनल्स और ऐप पर ले सकते हैं.

भारत ने टी-20 सीरीज में बनाई बढ़त

जिम्बाब्वे के साथ खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज के शुरुआती 2 मैचों में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 की बढ़त हासिल कर ली. पहले मैच में भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी. तो वहीं, दूसरे टी-20 मैच में भारत ने 9 विकेट से जीत दर्ज की. अब तीसरा मैच जीतकर टीम इंडिया हर हाल में सीरीज को क्लीन स्वीप करना चाहेगी, तो वहीं मेहमान टीम इस मैच को जीतकर सीरीज को सम्मान के साथ खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. कोई भी टीम जीते, लेकिन ये कहना गलत नहीं होगा कि मैच का रोमांचक होना तय है.

ये भी पढ़ें: 'हम और बेहतर कर सकते थे...', जीतने के बाद भी स्मृति मंधाना ने क्यों दिया ऐसा बयान, बोलीं- 'चाहें कितनी भी स्ट्रैटजी बना लें...'

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड से जीत को कभी तरसता था भारत:पहली जीत में 10 साल लगे; अब लगातार तीसरी टी-20 सीरीज जीतने का मौका

2007 में भारत ने पहला टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। टूर्नामेंट में टीम को सिर्फ एक हार मिली और वह न्यूजीलैंड के खिलाफ थी। इसके बाद भी भारत को इस टीम के खिलाफ पहली जीत हासिल करने में 10 साल लग गए। अब तस्वीर बदल चुकी है। 2020 से भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार पांच द्विपक्षीय टी-20 सीरीज जीत चुका है। इनमें तीन सीरीज भारत में और दो न्यूजीलैंड में खेली गईं। 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड में पांच मैचों की सीरीज शुरू होगी। यह बदलाव कैसे आया, न्यूजीलैंड में खेलना भारत के लिए अलग चुनौती क्यों है और इस बार कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने क्या सवाल होंगे? इसे 5 फैक्ट में समझते हैं… 1. पहली जीत 53 रन से मिली भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मुकाबला 2007 में जोहान्सबर्ग में हुआ था। भारत को इसमें 10 रन से हार मिली। 2009 के न्यूजीलैंड दौरे पर भी टीम इंडिया दोनों मैच गंवा बैठी। 2012 में चेन्नई में जीत करीब आई, लेकिन भारतीय टीम एक रन से चूक गई। 2016 के टी-20 वर्ल्ड कप में नागपुर में घरेलू मैदान पर खेलते हुए भी भारत 47 रन से हार गया। लगातार नाकामियों के बाद भारत ने 1 नवंबर 2017 को दिल्ली में पहली बार न्यूजीलैंड को हराया। रोहित शर्मा और शिखर धवन ने 80-80 रन की पारियां खेलीं, जिससे मेजबान टीम ने 20 ओवर में 202/3 का स्कोर बनाया। जवाब में कीवी टीम 149/8 तक ही पहुंच सकी। भारत ने 53 रन से मुकाबला जीत लिया। 2. 2020 से भारत का दबदबा, लगातार 5 सीरीज जीतीं भारत की तस्वीर 2020 में बदली। न्यूजीलैंड दौरे पर पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने सभी मुकाबले जीते। इनमें दो मैच निर्धारित 20 ओवरों के बाद टाई हुए थे, लेकिन दोनों बार भारत ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की। सुपर ओवर वह अतिरिक्त ओवर होता है, जिसमें टाई मैच का फैसला करने के लिए दोनों टीमों को एक-एक ओवर खेलने का मौका मिलता है। इसके बाद 2021 में न्यूजीलैंड भारत दौरे पर आया। भारतीय टीम ने तीनों मैच जीतकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की। 2022-23 में भारत ने न्यूजीलैंड में फिर सीरीज जीती। पहले मैच में बारिश के कारण खेल नहीं हो सका। दूसरे में सूर्यकुमार यादव के नाबाद 111 रन की मदद से भारत ने 65 रन से जीत दर्ज की। तीसरा मैच बारिश से प्रभावित हुआ और डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम के तहत टाई रहा। यह नियम बारिश के कारण ओवर कम होने पर दोनों टीमों के लक्ष्य की तुलना करने के लिए इस्तेमाल होता है। 3. न्यूजीलैंड की धरती पर पहली जीत 2019 में मिली न्यूजीलैंड की धरती पर पहली जीत के लिए टीम को फरवरी 2019 तक इंतजार करना पड़ा। ऑकलैंड में खेले गए दूसरे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया। हालांकि, तीन मैचों की सीरीज न्यूजीलैंड ने 2-1 से जीती थी। न्यूजीलैंड में खेलना आसान नहीं है। इसकी वजह वहां की परिस्थितियां हैं। कुछ मैदानों पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को हवा में स्विंग और पिच से उछाल मिल सकता है। मैदान की बाउंड्री भी हर दिशा में एक जैसी नहीं होती, इसलिए बल्लेबाजों को यह समझना होता है कि किस दिशा में शॉट खेलना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। 4. 2026 में वर्ल्ड कप फाइनल में हराया भारत ने इस साल टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भी न्यूजीलैंड को हराया था। 8 मार्च को अहमदाबाद में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255/5 रन बनाए। संजू सैमसन ने 46 गेंदों पर 89 रन, ईशान किशन ने 25 गेंदों पर 54 रन और अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों पर 52 रन बनाए। भारत ने पारी के पहले छह ओवर यानी पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 92 रन जोड़ दिए। इसका मतलब था कि टीम ने शुरुआत से ही तेज रन बनाए और कोई विकेट भी नहीं खोया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई। जसप्रीत बुमराह ने 15 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल को तीन विकेट मिले। 5. श्रेयस की कप्तानी और भुवनेश्वर की वापसी पर नजर इस सीरीज में भारत की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे और न्यूजीलैंड की टीम मिचेल सैंटनर की अगुआई में उतरेगी। अय्यर के लिए यह सीरीज सिर्फ जीत का सिलसिला आगे बढ़ाने का मौका नहीं है, बल्कि विदेशी परिस्थितियों में रणनीतिक फैसले लेने की परीक्षा भी होगी। कप्तान को मैच के दौरान कई फैसले लेने होते हैं। शुरुआत में किस बल्लेबाज को भेजना है, किस गेंदबाज को किस समय गेंद देनी है और आखिरी ओवरों में रन तेजी से बनाने के लिए कितने विकेट बचाने हैं। अय्यर की कप्तानी में भारत का विदेश में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। टीम को आयरलैंड ने पहली बार हराया था। इसके बाद इंग्लैंड से भी टीम को हार का सामना करना पड़ा। भुवनेश्वर कुमार की वापसी भी भारत के लिए अहम होगी। उन्होंने आखिरी मैच नवंबर 2022 में खेला था। नई गेंद से गेंद को हवा में घुमाना उनकी खासियत रही है। Tue, 20 Oct 2026 23:00:00

  Videos
See all

Houthi Saudi Arabia War Update: Yeman का बदला, 24 घंटे ताबड़तोड़ हमले, सऊदी तबाह| Middle East | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T23:00:22+00:00

Patna के गांधी मैदान में रावण वध, CM सम्राट चौधरी समेत कई नेता पहुंचे #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T22:50:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers