Responsive Scrollable Menu

Faridabad Street Food : मलाई चाप से चिल्ली पनीर तक...फरीदाबाद में यहां मिल रहे 25 तरह के समोसे, नोट करें लोकेशन

Faridabad Samosa Shop : फरीदाबाद के NIT-2 में एक ऐसी समोसे की दुकान है, जहां सिर्फ आलू-मटर नहीं बल्कि 25 से ज्यादा फ्लेवर के समोसे मिलते हैं. चिल्ली पनीर, मलाई चाप, पिज्जा, चाऊमीन और मैकरोनी जैसे स्वाद लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. शाम होते ही यहां ग्राहकों की लंबी लाइन लग जाती है. दिल्ली-NCR से भी लोग स्वाद लेने पहुंचते हैं. लोकल 18 से दुकान मालिक नरेश दोहा बताते हैं कि नॉर्मल समोसा 15 रुपये का है. चाऊमीन और मैकरोनी वाले समोसे 20 रुपये में मिलते हैं, जबकि क्रीम वाला समोसा 35 रुपये का है. कई बार लोगों को अपनी बारी का इंतजार भी करना पड़ता है. स्वाद और वैरायटी ही ग्राहकों को बार-बार यहां आने के लिए प्रेरित करती है.

Continue reading on the app

रात रानी पौधे में नहीं आ रहे फूल? गमले में डालें 3 चीजें, गुच्छों में आएंगे फूल, महक उठेगा पूरा घर

Raat Ki Rani Plant Growing tips : कुछ पौधों के फूलों की खुशबू इतनी अच्छी होती है पूरी फिजा में समा जाती है. मोगरा-चमेली की तरह ही रात रानी का पौधा अपनी खुशबू के लिए जाना जाता है. रात रानी को नाइट जैसमिन भी कहते हैं. रात रानी के पौधे में साल में कई बार फूल आते हैं. यानी मार्च से नवंबर तक इस पौधे में फूल आते हैं. ठंड के मौसम में यह पौधा डोरमेंसी में चला जाता है. रात रानी के फूल रात में खिलते हैं और सुबह होते ही मुरझा जाते हैं. इसकी खुशबू इतनी अच्छी होती है कि मन को मंत्रमुग्ध कर देती है. कई बार पौधा तो स्वस्थ दिखता है लेकिन फूल नहीं आते. पौधे की पत्तियां पीली नजर आती हैं, नई कलियां नहीं बन रही हैं, तो आपको इन बातों का ध्यान रखना होगा.

Continue reading on the app

  Sports

WI vs PAK: वेस्टइंडीज 26 साल बाद भी नाकाम, पाकिस्तान ने टेस्ट सीरीज की बराबर, बाबर आजम ने ऐसे जिताया मैच

पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला गया ये दूसरा टेस्ट मैच सिर्फ 4 दिन के अंदर खत्म हो गया और पाकिस्तान ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. विंडीज गेंदबाज दोनों पारियों में अब्दुल्ला शफीक को आउट नहीं कर सके. Thu, 06 Aug 2026 00:06:00 +0530

  Videos
See all

Pakistan News : 'डबल गेम' का हिसाब हो गया.. मुनीर मजाक बनकर रह गया ! | Asim Munir | Shehbaz Sharif #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T19:52:22+00:00

CM Yogi on UP Vidhansabha: लोकतंत्र और गरीब विरोधी..सपा के हंगामे पर योगी का निशाना | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T20:00:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers