Responsive Scrollable Menu

PM बोले-2047 तक भारत को AI सुपरपावर बनाने का लक्ष्य:AI समिट में भीड़-अव्यवस्था से डेलीगेट्स परेशान; चांदी ₹8 हजार गिरी, ₹2.33 लाख पर आई

कल की बड़ी खबर AI से जुड़ी रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत AI का सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि निर्माता बनेगा। उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाया कि AI नौकरियां छीनेगा नहीं, बल्कि नई नौकरी पैदा करेगा। पीएम ने कहा की उनका लक्ष्य 2047 तक भारत को टॉप-3 AI सुपरपावर बनाना है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. PM बोले-2047 तक भारत को AI सुपरपावर बनाने का लक्ष्य:इससे रोजगार खत्म नहीं पैदा होगा; तकनीक का मकसद सबका हित, सबकी खुशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत AI का सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि निर्माता बनेगा। उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाया कि AI नौकरियां छीनेगा नहीं, बल्कि नई नौकरी पैदा करेगा। पीएम ने कहा की उनका लक्ष्य 2047 तक भारत को टॉप-3 AI सुपरपावर बनाना है। दरअसल, नई दिल्ली में 16 फरवरी से दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026' शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इसका औपचारिक उद्घाटन किया। इसके बाद आज उन्होंने AI को लेकर न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में यह बातें कहीं हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. AI समिट में भीड़ और अव्यवस्था से डेलीगेट्स परेशान:सामान चोरी हुआ, घंटों कतार में खड़े रहे; आईटी मिनिस्टर वैष्णव ने माफी मांगी दिल्ली के भारत मंडपम में दुनिया के सबसे बड़े टेक इवेंट में से एक 'AI इम्पैक्ट समिट 2026' चल रहा है। इसके पहले दिन 16 फरवरी को हुई अव्यवस्थाओं पर केंद्र सरकार ने माफी मांगी है। पहले दिन हजारों की संख्या में स्टार्टअप फाउंडर्स, टेक एक्सपर्ट्स और विदेशी डेलीगेट्स पहुंचे थे। भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा के कारण एंट्री पॉइंट्स पर लंबी कतारें लग गईं। ग्लोबल टेक कंपनियों के प्रतिनिधि और डेलीगेट्स को घंटों इंतजार करना पड़ा। कुछ के सामान भी चोरी हुए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. चांदी आज ₹8 हजार गिरी, ₹2.33 लाख पर आई:सोना ₹2 हजार घटकर ₹1.51 लाख हुआ; 4 दिन में चांदी ₹33 हजार, सोना ₹6 हजार सस्ता चांदी में आज 17 फरवरी को लगातार चौथे दिन गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 7,992 रुपए गिरकर ₹2.33 लाख पर आ गई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,242 रुपए सस्ता होकर ₹1.51 लाख पर आ गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. इंडिया AI समिट में शामिल होंगे बिल गेट्स:फाउंडेशन बोला- निमंत्रण रद्द होने की खबरें गलत, तय शेड्यूल के हिसाब से ही कार्यक्रम होगा माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स के 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट' में शामिल होने को लेकर बनी असमंजस की स्थिति अब साफ हो गई है। गेट्स फाउंडेशन के प्रवक्ता के अनुसार, बिल गेट्स तय कार्यक्रम के मुताबिक समिट में हिस्सा लेंगे और अपना कीनोट एड्रेस देंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. AI समिट से होटलों का किराया ₹6 लाख तक पहुंचा:इवेंट में सुंदर पिचई, सैम ऑल्टमैन जैसे दिग्गज शामिल हो रहे; 20 फरवरी तक चलेगा दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक होने वाले 'AI इम्पैक्ट समिट 2026' का असर अब पूरे NCR के होटल किरायों पर दिख रहा है। सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि गुरुग्राम, नोएडा और फरीदाबाद के लग्जरी और बिजनेस होटलों का किराया 3 गुना तक बढ़ गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जानिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जानिए...

Continue reading on the app

हाईवे किनारे बनेगा मधुमक्‍खी कॉरिडोर, नितिन गडकरी का अब ये कैसा प्‍लान, एक साल में बनेंगे 3 गलियारे

Bee Corridor : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने हाइवे के किनारे मधुमक्‍खी कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया है. मंत्रालय ने कहा है कि अगले वित्‍तवर्ष में ही ऐसे 3 कॉरिडोर बनाए जाने की तैयार है. इसका मकसद मधुमक्खियों के लिए सालभर फूलों के रस की उपलब्‍धता सुनिश्चित करना है. मंत्रालय ने कहा है कि अगले वित्‍तवर्ष तक हाईवे के किनारे करीब 40 लाख पेड़ लगाए जाएंगे.

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

EPFO Pension Update: नौकरी छोड़ते ही PF निकालना पड़ेगा भारी! | New EPFO Withdrawal Rules 2026 | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T11:45:05+00:00

Viral Video : रिहायशी इलाके में घुसा हाथी! | Top News | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T11:38:24+00:00

Iran America War Live: ईरान-अमेरिका की बैठक से बड़ी खबर! | Iran America Nuclear Deal, Geneva Talks #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T11:38:01+00:00

बुर्का में स्कूल पहुंची पत्नी ने टीचर पति पर थप्पड़ बरसाए | #sitapur | #viralvideo | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T11:35:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers