MP-राजस्थान समेत पंजाब, हरियाणा में बारिश का अलर्ट:हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आज से बर्फबारी; कई राज्यों में दिन का पारा 30° के पार
उत्तर और मध्य भारत पर अगले 36 घंटों में लो-लैटिट्यूड वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर होगा। इसके कारण आज हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तेज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट है। वहीं उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश के 15 जिलों और राजस्थान के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट है। यहां गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है। राजस्थान के 5 जिलों में भी मंगलवार को बारिश हुई। वहीं नागौर में बारिश के साथ ओले भी गिरे। वहीं मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बुधवार से बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड के 5 जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बर्फबारी हो सकती है। उत्तर प्रदेश, एमपी, छत्तीसगढ़ समेत मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में दिन का तापमान चढ़कर 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। हिमाचल प्रदेश में भी दिन में सामान्य से ज्यादा गर्मी महसूस की जा रही है। अगल 2 दिन मौसम का हाल 19-20 फरवरी: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी की संभावना। वहीं राजस्थान, एमपी समेत पंजाब चंड़ीगढ़ में तेज बारिश के आसार हैं। वहीं यूपी में हल्की बारिश हो सकती है।
हिसार के IAS नोएडा की IRS अफसर संग लेंगे फेरे:हांसी में हुई हिमांशु नागपाल और ऊर्जा जैन की रोका रस्म; पिता बोले- शादी जल्द
हरियाणा में हिसार के रहने वाले IAS अफसर हिमांशु नागपाल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी उत्तरप्रदेश के नोएडा में तैनात आईआरएस अधिकारी ऊर्जा जैन से होगी। ऊर्जा इनकम टैक्स विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर हैं और उनका यूपी कैडर है। हिमांशु अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नगर निगम कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। हांसी में आईएएस हिंमाशु नागपाल के घर शादी के लिए रोका रस्म हुई। इसमें दोनों अधिकारियों के परिवार शामिल हुए। हिमांशु नागपाल के पिता पंकज नागपाल पेशे से पत्रकार हैं। अब हिमांशु नागपाल की शादी का जिम्मा भी उन्होंने खुद उठाया है। पंकज नागपाल ने दैनिक भास्कर एप को बताया कि जल्द शादी की तारीख तय होगी। ऊर्जा मूलरूप से महाराष्ट्र के औरंगाबाद की रहने वाली हैं। मुंबई में पढ़ाई लिखाई की है। हिमांशु नागपाल 2019 बैच के टॉपर रहे हैं। हिमांशु ने ऑल इंडिया 26वीं रैंक हासिल की थी। वहीं ऊर्जा जैन 2022 बैच की सिविल सेवा परीक्षा टॉपर हैं, जिन्होंने 519वीं रैंक हासिल की थी। एजुकेशनल टिप्स लेती थी उर्जा पिता पंकज नागपाल ने बताया कि हिमांशु और ऊर्जा जैन दोनों एक दूसरे को पहले से ही जानते हैं। ट्रेनिंग के दौरान ऊर्जा बेटे पंकज से एजुकेशनल टिप्स लेती रहती थी। इसके बाद हिमांशु ने उनको बताया कि उसे ऊर्जा जैन पसंद हैं। इसके बाद मैंने ऊर्जा के परिवार से बातचीत की। इसके बाद ऊर्जा का परिवार भी दोनों के रिश्ते के लिए राजी हो गया। पंकज नागपाल ने बताया कि शिवरात्रि वाले दिन दोनों परिवार हांसी में बैठे थे, जहां यह रिश्ता पक्का हुआ। हिमांशु नागपाल जैन हांसी में पढ़े हिमांशु ने हांसी के श्री काली देवी विद्या मंदिर से बारहवीं में टॉप किया था। उसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से बीकॉम की। उन्हें सीए की लेवल-टू की परीक्षा में भी देश भर में नौवीं रैंक मिली थी। स्कूली पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने आईएएस बनने का टारगेट फिक्स किया था। स्कूलिंग खत्म होते ही यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। दिल्ली के एक सेंटर से कोचिंग भी ली। हिमांशु दिवाली और होली के त्योहार पर भी घर पर न आकर परीक्षा की तैयारी करते थे। ऊर्जा जैन ने मुंबई से पढ़ाई की, पिता मेयर रह चुके ऊर्जा जैन भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की अधिकारी हैं, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में 519वीं रैंक प्राप्त की थी। ऊर्जा जैन का सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य 10वीं कक्षा में ही तय हो गया था। उन्होंने 12वीं कक्षा नाथ वैली स्कूल से पूरी की। इसके बाद मुंबई के सोफिया कॉलेज फॉर वीमेन से बीए (इकोनॉमिक्स) में ग्रेजुएशन किया। वे औरंगाबाद के एक प्रतिष्ठित परिवार से हैं। उनके पिता विकास जैन मेयर रह चुके हैं। मां अल्पा जैन पार्षद रही हैं। ऊर्जा जैन ने 2018 से दिल्ली में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। वे स्टार्टिंग के 2 अटेम्प्ट में सफल नहीं हो पाईं। तीसरे प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल की।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 



















