Responsive Scrollable Menu

ओडिशा के कोणार्क मंदिर के गर्भगृह में जा सकेंगे श्रद्धालु:122 साल से भरी हुई रेत हटा रहे एक्सपर्ट्स; इसमें 3 महीने लगेंगे

ओडिशा में स्थित 13वीं शताब्दी के कोणार्क मंदिर के गर्भगृह में अब पर्यटक जा सकेंगे। अभी इसमें रेत भरी हुई है जिसे हटाने का काम जारी है। मंदिर के पीछे 15 फीट उंची दीवार है। इसे गिरने से बचाने के लिए अंग्रेजों ने 1903-04 में मंदिर के गर्भगृह में हजारों टन रेत भरवा दी थी। एक सदी से ज्यादा वक्त बीत चुका है, ले​किन आज तक मंदिर के गर्भगृह(जगमोहन हॉल) में कोई नहीं जा सका। भारतीय पुरातत्व ​विभाग (ASI) और आईआईटी मद्रास के एक्सपर्ट्स की 30 लोगों की टीम को इसे हटाने का टास्क दिया गया है। ASI पुरी सर्किल के सुपरीटेंडेंट डीबी गढ़नायक ने बताया कि पूरी तरह रेत निकालने में 3 महीने लगेंगे। सबकुछ ठीक रहा तो एक साल बाद श्रद्धालु पहली बार इस ऐतिहासिक मं​दिर के गर्भगृह में जा सकेंगे। रिपोर्ट आने के बाद मंदिर रीस्ट्रक्चर किया जाएगा अंदर दीवारों का क्या हाल है? गर्भगृह का ढांचा कैसा है? यही जानने के ​लिए 127 फीट ऊंचे इस मं​दिर में 80 फीट ऊंचाई पर इन ​दिनों जीरो वाइब्रेशन के साथ ड्रिल (डायमंड ड्रिल) की जा रही है। ड्रिल करके 8.5 मी. लंबा और 160 एमएम चौड़ा पत्थर और अंदर भरी रेत का सैंपल निकालकर सैंपल आईआईटी मद्रास भेज दिया गया है। भैजे गए सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद गर्भगृह से वैज्ञानिक तरीके से रेत निकाली जाएगी और ​फिर मंदिर को रीस्ट्रक्चर किया जाएगा। रेत ​निकालने के बाद जब गर्भगृह खाली हो जाएगा, तो दोबारा से ढांचे को पहले जैसा बनाया जाएगा, जैसा निर्माण के समय था। इस मंदिर में हर साल 35 लाख से ज्यादा पर्यटक आते है। देश के ASI स्मारकों में ताजमहल के बाद यह मंदिर दूसरे स्थान पर है। ये ASI का अबतक का सबसे बड़ा ऑपरेशन ASI के संरक्षण सहायक त्रैलोक्यनाथ बेहरे ने बताया ​कि मंदिर को अगले हजार साल तक सुरक्षित रखने के लिए ही अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन शुरू ​किया गया है। उन्होंने ये भी बताया… अंदर की रेत बैठ चुकी है, ऊपरी हिस्सा खाली हो गया कोणार्क सूर्य मंदिर में गाइड का काम कर रहे सुकंत कुमार पाड़ी ने बताया कि गर्भगृह में क्या है, यह कोई नहीं जानता। काफी पहले गर्भगृह के बाहर कुछ हिस्से में काम चल रहा था, तब पाइप के माध्यम से मैंने आवाज लगाई तो दूसरी ओर जा रही थी यानी रेत नीचे आ चुकी है। उन्होंने बताया कि इस मं​दिर को 13वीं सदी में राजा नरसिंह देव (प्रथम) ने 12 साल में बनवाया था। यह सूर्य उपासना के साथ समुद्री शक्ति का प्रतीक है। इसके बाहरी हिस्से में खोंडालाइट और गर्भगृह के अंदर की ओर लैटराइट पत्थर लगा है। इनमें एक पत्थर भारी तो दूसरा हल्का होता है। मंदिर निर्माण के कुछ साल बाद गर्भगृह का एक ​हिस्सा गिर गया था। जगमोहन हॉल बच गया था, लेकिन जब वह भी दरकने की ​स्थिति में पहुंचा तो ​ब्रि​टिश अ​धिकारी जेए बॉर्डियन ने इसमें रेत भरवा दी थी। इसके चारों ओर ऊंची दीवार बनाकर बंद कर ​दिया था।

Continue reading on the app

Kishore Ajwani | गेट फांदकर घुसी छात्राएं | #bihar #saubaatkiekbaat #shorts #viralvideo #viralnews

Kishore Ajwani | गेट फांदकर घुसी छात्राएं | #bihar #saubaatkiekbaat #shorts #viralvideo #viralnews News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को बाहर करने वाली जिम्बाब्वे टीम को कितना पैसा देगी ICC?

T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर करते हुए सुपर-8 में अपनी जगह बनाई है. इस दमदार प्रदर्शन के चलते जिम्बाब्वे की टीम ने अपने लिए एक बड़ी प्राइज मनी भी पक्की कर ली है. Wed, 18 Feb 2026 13:43:38 +0530

  Videos
See all

AI Summit 2026|Robotic Dog Row:AI Expo Summit से बाहर Galgotias University, स्टाफ ने क्या कहा? सुनिए #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T08:36:18+00:00

Up politics : मायावती 2027 UP का चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा ! #uppolitics #mayawati #2027election #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T08:43:32+00:00

UP Commissionaries Connect LIVE: यूपी कमिश्नरीज़ कनेक्ट Meerut से लाइव | Network18 Super Exclusive #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T08:32:25+00:00

Delhi News: Dwarka Case में Sahil Dhaneshra की जान लेने वाले आरोपी के पिता का बयान | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T08:38:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers