सिर्फ कॉफी से रुक जाएगा हेयर फॉल? 7 दिन में दिखेगा जबरदस्त हेयर ग्रोथ का फर्क
यह वीडियो फास्ट हेयर ग्रोथ और हेयर फॉल रोकने के लिए कॉफी रिंस के आसान और प्राकृतिक उपाय पर आधारित है. आजकल बाल झड़ने और कमजोर होने की समस्या आम हो गई है, ऐसे में कॉफी एक असरदार घरेलू उपाय साबित हो सकती है. यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर जड़ों को मजबूत बनाती है और बालों की ग्रोथ को सपोर्ट करती है. साथ ही कॉफी बालों में नैचुरल शाइन लाती है और बिना केमिकल के हल्का नेचुरल ब्राउन शेड भी देती है. अगर आप प्राकृतिक तरीके से घने, मजबूत और खूबसूरत बाल पाना चाहते हैं, तो Bushra Ki Recipes and Remedies का यह आसान कॉफी रिंस जरूर आजमाएं.
AI ने महाभारत को बना दिया 3D अनुभव! भारत मंडपम में देखें धर्म और गीता का नया रूप
AI Impact Summit 2026: भारत मंडपम के हॉल नंबर 5 में Jio ने एक खास AI स्टॉल लगाया है, जहां “महाभारत: एक धर्म युद्ध” को 3D तकनीक के जरिए दिखाया जा रहा है. यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से महाभारत और गीता के संदेश को नए और आधुनिक तरीके से समझाया जा रहा है.
इस स्टॉल पर लोग अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं, जैसे हिंदी. इसके बाद स्क्रीन पर धर्म और जीवन से जुड़े सवाल दिखाई देते हैं, जैसे “धर्म क्या है?” या “युद्ध के समय भय से क्या सीख मिलती है?”
जब किसी सवाल पर क्लिक किया जाता है, तो उसका जवाब 3D एनीमेशन और आवाज के जरिए समझाया जाता है. उदाहरण के लिए, अर्जुन के माध्यम से बताया जाता है कि डर का सामना कैसे करना चाहिए. यह तकनीक लोगों को अध्यात्म से जोड़ने का नया तरीका है. AI की मदद से महाभारत की कहानी को और भी रोचक और समझने योग्य बनाया गया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation




















