Responsive Scrollable Menu

Baramati Airport के पास कारोबारी Rana Suryavanshi पर हमला, गुलदस्ता देने के बहाने आए थे हमलावर

पुणे जिले में रविवार शाम बारामती हवाई अड्डे के पास दो लोगों ने एक कारोबारी पर कथित तौर पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना शाम करीब साढ़े सात बजे हुई जब कारोबारी राणा सूर्यवंशी निजी काम से बारामती आए थे और उनके साथ उनका निजी सुरक्षा गार्ड भी था।

उप-मंडल पुलिस अधिकारी चैतन्य कदम ने बताया कि स्कूटर पर सवार होकर आए दो लोगों ने खुद को सूर्यवंशी का प्रशंसक बताया। उन्होंने बताया कि दोनों ने गुलदस्ता देने के बहाने कारोबारी पर हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि हमले में सूर्यवंशी घायल हो गए।

उन्हें इलाज के लिए पुणे स्थित रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया। कदम ने बताया कि घटना के दौरान गोली चलने की खबरों की पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है। अस्पताल के अनुसार, सूर्यवंशी को निगरानी में रखा गया है और चिकित्सकों की एक टीम उनकी स्थिति पर करीबी नजर रख रही है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता और बारामती की सांसद सुप्रिया सुले ने इस घटना को “बेहद चौंकाने वाला” बताया और राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। सुले ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाले गृह विभाग को इस घटना का तत्काल संज्ञान लेना चाहिए, हमलावरों को गिरफ्तार करना चाहिए और नागरिकों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। रविवार शाम राज्य में किसी हाई-प्रोफाइल व्यक्ति पर हमले की यह दूसरी घटना थी।

इससे पहले, मुंबई के जुहू इलाके में बंदूकधारियों ने बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की थी। हालांकि, अभिनेता को कोई चोट नहीं आयी लेकिन उनका कार चालक और एक ऑटो रिक्शा चालक घायल हो गए।

Continue reading on the app

वैश्विक आतंकी Muhammad Sarwar की लाहौर में मस्जिद जाते समय गिरकर मौत

(एम जुल्करनैन) लाहौर, 18 अक्टूबर अमेरिकी वित्त विभाग द्वारा घोषित वैश्विक आतंकवादी मुहम्मद सरवर की रविवार को मस्जिद जाने के दौरान अचान गिरने से मौत हो गयी। उसके संगठन ने इसकी जानकारी दी। पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) के एक प्रवक्ता ने बयान में कहा कि पीएमएमएल की पंजाब इकाई का अध्यक्ष मुहम्मद सरवर की आज मौत हो गयी।

बयान में कहा गया है कि वह नमाज के लिए घर से मस्जिद जा रहा था, तभी अचानक गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। पीएमएमएल ने सरवर की मौत का सटीक कारण नहीं बताया है। हालांकि, ‘24न्यूजएचडी’ टीवी चैनल ने खबर दी कि सरवर की मौत ‘‘सीढ़ियों से गिरने के बाद सिर में लगी चोट के कारण’’ हुई।

पीएमएमएल, मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) की राजनीतिक शाखा है। अधिकारियों के अनुसार, सईद 2019 से लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद है। उसे आतंकवाद के वित्तपोषण से जुड़े कई मामलों में दोषी ठहराया गया था और इन मामलों में उसे कई साल की सजा सुनाई गई थी।

सरवर का अंतिम संस्कार रविवार देर रात लाहौर के चुबुरजी इलाके में स्थित जमात-उद-दावा के मुख्यालय जामिया अल-कादसिया में किए जाने की जानकारी है। अमेरिकी वित्त विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) ने 2016 में सरवर और लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक अन्य वरिष्ठ नेता शाहिद महमूद को विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (एसडीजीटी) घोषित किया था। इस कार्रवाई का उद्देश्य लश्कर-ए-तैयबा के धन जुटाने और उसे सहायता मुहैया कराने वाले नेटवर्क को बाधित करना था।

ओएफएसी ने कहा था कि इन दोनों को संगठन की ओर से या उसके प्रतिनिधि के रूप में काम करने के कारण नामित किया गया। इसके साथ ही, अमेरिकी अधिकार क्षेत्र के अधीन उनकी सभी संपत्तियों और संपत्तियों में उनके हितों को प्रतिबंधित कर दिया गया था। ओएफएसी के अनुसार, सरवर एक दशक से अधिक समय तक लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा का वरिष्ठ पदाधिकारी रहा था और उसने संगठन में विभिन्न नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाई थीं।

वह कम से कम जनवरी 2015 से लश्कर-ए-तैयबा की लाहौर इकाई का प्रमुख था।

Continue reading on the app

  Sports

पीसीबी की गिरी हुई हरकत, नासिर हुसैन और माइकल एथरटन को कमेंट्री पैनल से हटाया, इमरान खान के बेटे के इंटरव्यू से लगी है मिर्ची

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने त्रिकोणीय सीरीज के लिए कमेंट्री पैनल में शामिल किए गए नासिर हुसैन और माइकल एथरटन को हटा दिया है. मामला पाकिस्तान के पिछले इंग्लैंड दौरे का है, जब माइकल एथरटन ने पूर्व क्रिकेटर और जेल बंद में इमरान खान के बेटे का इंटरव्यू लिया था. इस इंटरव्यू पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी आपत्ति जताई थी. Mon, 19 Oct 2026 09:54:35 +0530

  Videos
See all

CM Yogi LIVE: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी पर गोरखपुर में कन्या पूजन किया | Navratri 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T06:05:40+00:00

Big Breaking On Tiger Shroff Firing Case LIVE: दबोच लिया शूटर, CBI की एंट्री | Lawrence | Mumbai #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T05:58:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers