Face Yoga: चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाने के लिए डेली रूटीन में शामिल करें ये 4 Face Yoga
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लंबे समय तक स्क्रीन देखने, आराम की कमी और व्यस्त लाइफस्टाइल का असर अक्सर हमारे चेहरे पर नजर आने लगता है। वहीं कई बार पर्याप्त मेकअप के बाद भी हमारा चेहरा डल और थका हुआ लगता है। ऐसे में आप फेस योगा को अपनी डेली रूटीन में शामिल कर सकती हैं। इससे फेस और गर्दन की मांसपेशियों को हल्के मूवमेंट और स्ट्रेच के जरिए रिलैक्स किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी अपने चेहरे पर निखार और ताजगी पाना चाहती हैं, तो इन आसान फेस योगा को अपने रूटीन में शामिल कर सकती हैं।
गुब्बारा मुद्रा
इस आसन को करने के लिए अपने मुंह में हवा भरें और 10 से 30 सेकेंड तक मुंह को गुब्बारे की तरह फुलाकर रखें। 2 सेकेंड तक इसी मुद्रा में रहें और कम से कम 3 से 5 बार इसको करें। इसमें एक एक्सरसाइज और जोड़ लें। मुंह में हवा भरकर हवा को गालों में चारों ओर घुमाएं। एक ओर बाएं तरफ और एक बाद दाएं तरफ से।
इसे भी पढ़ें: Moringa के सेवन से कंट्रोल रहेगा Diabetes और वजन, शरीर को मिलेंगे जरूरी Vitamins
फेस टैपिंग
यह एक आसान फेशियल एक्सरसाइज है। भौंहों के बीच से टैपिंग शुरू करके माथे तक जाएं। इस दौरान आंखों के अंदर और आसपास के क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करें। फिर आंखों के बीच वाले प्वाइंट पर टैप करें, आंखों के नीचे और होंठों पर टैपिंग करें। इसके बाद ऊपरी होंठ और निचले गाल पर बाहर की ओर तक टैपिंग करें। लास्ट में पूरी गर्दन पर टैपिंग करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और स्किन को नेचुरल लालिमा मिलती है। वहीं यह स्किन में ऑक्सीजन के प्रवाह को भी बेहतर बनाता है।
पाउट
सोशल मीडिया पर इसका चलन भले ही नया हो, लेकिन इस मुद्रा से होठों और मुंह के आस-पास का क्षेत्र टोन होता है। यह आसान एक्सरसाइज न सिर्फ आपको अच्छे होंठ देता है, बल्कि मुंह के आसपास की झुर्रियां भी कम होती हैं। इसके लिए पाउट बनाएं और करीब 30 सेकेंड तक इसी मुद्रा में रहें। 4 से 5 बार इस प्रोसेस को दोहराएं।
फिश फेस वर्कआउट
यह भी पाउटिंग जैसी एक्सरसाइज है। लेकिन यह फेस योगा गाल को बढ़ाता है। इसको करने से गाल की मांसपेशियां और पूरे फेस की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं। गाल की मांसपेशियों को टोन और मजबूत करता है। इसको करने से गाल की चर्बी कम होती है और फेस पतला और जवां दिखता है। इसको करने के लिए गालों और होठों को मछली के मुंह की तरह बनाएं और आंखों को खुला रखें। 30 सेकेंड तक इस मुद्रा में रहें, जब तक की आपकी आंखें झपकने न लगें। इस प्रोसेस को 4 से 5 बार दोहराएं।
Moringa के सेवन से कंट्रोल रहेगा Diabetes और वजन, शरीर को मिलेंगे जरूरी Vitamins
हेल्दी रहने के लिए बेहतरीन डाइट का होना भी काफी जरुरी है। मोरिंग जिसे आम भाषा में सहजन कहा जाता है। असल में यह एक ऐसा वृक्ष है जिसके सभी भाग उपयोग में आते हैं। इसकी फलियां, पत्तियां, फूल, बीज, तना और जड़ सभी औषधि के रुप में कारगर है।
साइंस में इसे चमत्कारी वृक्ष माना जाता है। आज ही नहीं हजारों साल पहले भी इससे प्राकृतिक चिकित्सा में प्रयोग किया जा रहा है। असल में इस वृक्ष के प्रति भाग में प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और मैग्नेशियम जैसे मिनरल्स पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसकी आप सब्जी, सूप या पाउडर का सेवन कर सकते हैं।
पोषण से भरपूर सहजन की सब्जी
कुछ लोग ही सिर्फ इडली सांभर में इसका प्रयोग जानते हैं, लेकिन बंगाल, यूपी, बिहार इन राज्यों में इसकी फलियों की सब्जियां बनाई जाती है। आप चाहें तो इस सब्जी के साथ चावल या फिर रोटी कुछ भी खा सकते हैं। यदि आप इसे घर पर बनाना चाहते हैं, तो पहले इसके रेशों को अच्छी तरह से निकाल लें, वरना खाते समय यह गले में फंस जाने से परेशानी होती है। इसलिए इसमें हल्का मसाला और पानी डालकर इसे पका लें। इस बात का ध्यान रखें कि सहजन को ज्यादा उबालने से इसके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।
इम्यूनिटी बूस्टर है सहजन का पाउडर
सहजन की सब्जी ही नहीं इसका सूप और इसके फूल के पकौड़े भी काफी टेस्टी होती है और पौष्टिक से भरपूर होते हैं। यही नहीं, सहजन की छाल, जड़ और पत्तों से बना पाउडर या चूर्ण रोग प्रकिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। इस पाउडर में इतनी शक्ति होती है कि आपको किसी सप्लीमेंट्स की जरुरत नहीं पड़ती है। आप चाहें तो इसे किसी भी तरह के पेय पदार्थ में मिलाकर पी सकते हैं, दूध, चाय, दाल या फिर गुनगुना पानी। वहीं, आप इसका सूप भी बना सकते हैं। रोजाना खाली पेट इसके सेवन से डायबिटीज और वजन नियंत्रण में आता है। पाचन में सुधार होता है और हड्डियां मजबूत होती हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi





