Responsive Scrollable Menu

Pitru Paksha: श्राद्ध के भोजन में क्या बनाएं और किन चीजों से पूरी तरह करें परहेज

पितृ पक्ष का समय चल रहा है। इस दौरान हम सभी अपने पूर्वजों को याद करते हैं और उनके प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते हैं। इन 16 दिनों में पितरों की तृप्ति और उनकी आत्मा की शांति के लिए समर्पित होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पितृ पक्ष के समय पितर अपने परिवार से मिलने धरती पर आते हैं। ऐसे में श्राद्ध पक्ष के समय भोजन, खान-पान और रसोई की पवित्रता या शुद्धता का खासा ध्यान रखा जाता है। आइए आपको इस लेख में बताते हैं कि श्राद्ध के दौरान घर में क्या बनाएं और क्या नहीं।

श्राद्ध के भोजन में क्या बनाएं?

पितरों के लिए श्राद्ध का भोजन पूरी तरह से सात्विक होना चाहिए। इसमें प्याज और लहसुन का बिल्कुल इस्तेमाल न करें। इसके साथ ही आपको बताते हैं क्या-क्या खाने में आप बना सकती हैं?

- श्राद्ध की थाली में मुख्य रुप से खीर (विशेषकर चावल और मखाने की), पूड़ी या कचौड़ी और उड़द या मूंग की दाल को शामिल करें।

- मौसमी और सात्विक सब्जियों का ही इस्तेमाल करें। कद्दू, जिमीकंद या सूरन, तोरई, अरबी और कच्चे केले की सब्जी श्राद्ध में बहुत शुभ मानी जाती है।

- गेहूं के आटे की सात्विक रोटियां और चावल की खीर बनाएं।

- भोजन को शुद्ध देसी घी में ही बनाएं। वहीं, भोजन में गुड़ का होना भी काफी जरुरी है, क्योंकि पितरों को गुड़ का प्रयोग प्रिय होता है।

श्राद्ध के भोजन में क्या न बनाएं?

- पितृ पक्ष के समय भूलकर भी खाने में प्याज-लहसुन या हींग का प्रयोग न करें।

- मांस, मछली, अंडे और किसी भी प्रकार के नशे या मांसाहारी वस्तु का सेवन और प्रयोग सख्त वर्जित है। बासी या पहले का रखा हुआ खाना पितरों को कभी भी न दें।

- श्राद्ध के समय खाने में मसूर की दाल, चना दाल, काली उड़द, बैंगन, मूली, गाजर और बासी या कटे हुए फल शामिल न करें।

- भोजन में काला नमक का इस्तेमाल वर्जित माना जाता है। इसके अलावा, पैकेटबंद या डिब्बाबंद चीजों का इस्तेमाल करने से बचें।

पितृ पक्ष में भोजन की शुद्धता का रखते हैं विशेष ध्यान

- ध्यान रहे कि भोजन बनाने वाले व्यक्ति को स्नान करने के बाद पूरी तरह से शुद्ध होकर ही रसोई में प्रवेश करें।

- सबसे पहले बना हुआ भोजन भगवान को और पितरों को समर्पित करें, जिसको 'भोग' कहा जाता है।

- फिर भोजन का एक हिस्सा गाय, कुत्ते, कौवे और चींटियों के लिए निकाले। माना जाता है कि इन जीवी के माध्यम से भोजन सीधे हमारे पितरों तक पहुंच जाता है।

- इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों को शांत मन और श्रद्धा भाव से सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए।

Continue reading on the app

सीतामढ़ी कॉलेज के छात्र ने बढ़ाया गौरव! भारत सरकार के उपक्रम BHEL में असिस्टेंट इंजीनियर पद पर हुआ चयन

प्रभाकर कुमार सिंह ने सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से BHEL में असिस्टेंट इंजीनियर पद पर चयनित होकर संस्थान और मुजफ्फरपुर जिले का नाम रोशन किया है.

Continue reading on the app

  Sports

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, 450 विकेट लेने वाले पहले लेफ्ट-ऑर्म बॉलर, मैकग्रा का रिकॉर्ड भी तोड़ा, बने ऑस्ट्रेलिया के चौथे गेंदबाज

mitchell strac record: गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन मिचेल स्टार्कने मैथ्यू ब्रीट्जके को 4 रन के निजी स्कोर पर आउट कर अपना खाता खोला. इसके बाद मंगलवार को उन्होंने वियान मुल्डर को पवेलियन भेजकर टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट पूरे कर लिए. Tue, 20 Oct 2026 15:10:15 +0530

  Videos
See all

Hanuman Ansh | पोडकास्ट के बीच 'हनुमान अंश' के एक्टर की आंखें हुईं नम #shorst #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T10:02:18+00:00

Marco Rubio Breaking News: भारत दौरे पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, फडणवीस से भी की मुलाकात #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T10:03:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers