Responsive Scrollable Menu

Navratri Vrat में बनाएं मखनिया Paneer Makhana Tart, नोट करें आसान Recipe

नवरात्रि पर्व की शुरुआत हो चुकी है। नौ दिनों तक भक्तजन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। व्रत के समय फलाहारी भोजन का सेवन भी करते हैं। अक्सर इस दौरान रोजना वहीं चीजें खाने से मन भर जाता है और फिर हम सोचते हैं कि कुछ खाने के स्वादिष्ट मिल जाए।

इस बार आप घर पर व्रत के लिए  ibis ने बताई  मखनिया पनीर मखाना टार्ट बना सकते हैं। आइए आपको रेसिपी बताते हैं।

मखनिया पनीर मखाना टार्ट के लिए सामग्री

2 कप भुना- हुआ मखाना
2 बड़े चम्मच- उबला हुआ आलू (बाइंडिंग के लिए)
1 बड़ा चम्मच अरारोट का आटा
स्वादानुसार- सेंधा नमक
1 छोटा चम्मच- घी
200 ग्राम- पनीर (क्यूब्स में कटा हुआ)
1 कप- टमाटर की प्यूरी
2 बड़े चम्मच- काजू का पेस्ट
1 बड़ा चम्मच- अदरक-मिर्च का पेस्ट
1 बड़ा चम्मच- फ्रेश क्रीम
1 बड़ा चम्मच- बटर या घी
स्वादानुसार- सेंधा नमक
1 छोटा चम्मच- चीनी (ऑप्शनल)
1/2 छोटा चम्मच- भुना जीरा पाउडर
1/2 कप- मखाना क्रम्बल
ताजा धनिया
क्रीम का स्वार्ल

मखनिया पनीर मखाना टार्ट कैसे बनाएं?

- इसके लिए आप भूने हुए मखाने को मिक्सर में दरदरा पीस लें। अब इसमें उबला हुआ आलू, अरारोट का आटा ( सिंघाड़े का आटा), सेंधा नमक और घी मिलाकर एक चिकना डो तैयार करें। इस मिश्रण को टार्ट मोल्ड में अच्छे से दबाकर एक जैसा आकार दें।

- फिर इसे 180°C पर 10 से 12 मिनट तक या क्रिस्पी होने तक बेक करें। अगर आपके पास ओवन न हो, तो आप इसे एक पैन में धीमी आंच पर अलट-पलट कर क्रिस्पी होने तक सेक सकती हैं।

- अब एक कड़ाही में घी और बटर गरम करें, जिससे अदरक-मिर्च का पेस्ट डालकर भून सकते हैं। इसमें टमाटर प्यूरी डालें और तब तक पकाएं जब तक टमाटर से तेल अलग न हो जाए।

- इसमें अब काजू का पेस्ट, सेंधा नमक, भुना जीरा पाउडर और थोड़ी सी चीनी डालकर अच्छे से मिला लें। आखिर में फ्रेश क्रीम और पनीर के क्यूब्स डालें और ग्रेवी को धीमी आंच पर पकाएं, जिससे इसका टेक्सचर पूरी तरह से रिच और स्मूद बना रहे।

- अब तैयार किए गए क्रिस्पी टार्ट शेल्स में गरमा-गरमा मखनिया पनीर की फिलिंग भरें। आखिर में ऊपर से मखाना क्रम्बल, क्रीम का स्वार्ल और धनिया से गार्निश करें और सर्व करें।  

Continue reading on the app

'बहुत ही शर्मनाक दृश्य', बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया वंदे मातरम के अपमान का आरोप, सुधांशु त्रिवेदी बोले- घोर अनादर, देश से माफी मांगें...

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जब 'वंदे मातरम' के गायन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के आचरण पर बीजेपी भड़क गई है। उन्होंने वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाते हुए माफी की मांग की है।

Continue reading on the app

  Sports

ODI Tri-Series: बांग्लादेश पर गिरी दोहरी गाज, जिम्बाब्वे से मिली शर्मनाक हार, अब ICC ने भी दी सजा

Bangladesh Cricket Team: बांग्लादेशी क्रिकेट टीम इस समय यूएई में ट्राई सीरीज खेल रही है. इसी बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने उन पर बड़ा एक्शन लिया है और सजा सुनाई है. Mon, 19 Oct 2026 18:34:19 +0530

  Videos
See all

Tiger Shroff Eyewitness Viral Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में चश्मदीद का बयान! |Tiger Shroff #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T13:45:21+00:00

Maha Navami 2026 Special: पंडालों में भीड़, मां के जयकारे...महानवमी पर भक्ति का जनसैलाब #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T13:43:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers