आरबीआई ने खुले बाजार परिचालन के तहत कुल सरकारी बॉन्ड में से 47 प्रतिशत की खरीद की
आरबीआई ने खुले बाजार परिचालन के तहत कुल सरकारी बॉन्ड में से 47 प्रतिशत की खरीद कीचीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की जनता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता
बीजिंग, 17 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वसंतोत्सव के अवसर पर आम नागरिकों से मिलने और उनकी चिंताओं को समझने की अपनी परंपरा जारी रखी है। वर्ष 2012 के बाद से हर वसंतोत्सव से पहले, वे आम लोगों के बीच जाकर उनकी वास्तविक स्थितियों को देखते हैं, उनकी बातें सुनते हैं और उनके कल्याण के बारे में पूछते हैं।
इस वर्ष 10 फरवरी को राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने राजधानी पेइचिंग के लोंगफुस ब्लॉक का दौरा किया और शहरवासियों एवं देशभर के विभिन्न जातीय समूहों को वसंतोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश-विदेश में रहने वाले सभी चीनी लोगों के अच्छे स्वास्थ्य, सफल करियर और पारिवारिक सुख की कामना की।
राष्ट्रपति शी ने पेइचिंग के शिनचिएखो सड़क स्थित वुलाओ-शिनचिए नामक वरिष्ठ नागरिक आवासीय केंद्र का भी दौरा किया, जहां 119 बुजुर्ग रहते हैं।
उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान करना चीनी राष्ट्र की पारंपरिक नैतिकता है और पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों से भी मुलाकात की और उन्हें शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने और स्वस्थ रहने की सलाह दी।
साथ ही शी चिनफिंग ने लोंगफुस बिजनेस स्ट्रीट पर वसंतोत्सव बाजार का दौरा किया, जहां उन्होंने दुकानदारों और नागरिकों से बातचीत की और कुछ स्थानीय उत्पाद एवं सांस्कृतिक रचनात्मक वस्तुएं खरीदीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे लोगों की जीविका सुनिश्चित करें और सुरक्षा बनाए रखें, ताकि सभी लोग खुशी से त्योहार मना सकें।
राष्ट्रपति ने वहां मौजूद तीन कूरियर कर्मचारियों से उनके काम और जीवन के बारे में विस्तार से पूछा और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि शहरों के सुचारू संचालन के लिए ये श्रमिक आवश्यक हैं।
पिछले कुछ वर्षों में, राष्ट्रपति शी नियमित रूप से वसंतोत्सव से पहले आम नागरिकों से मिलते रहे हैं, विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और कठिनाइयों का सामना कर रहे लोगों से। उनके इन दौरों से लोगों के प्रति गहरी चिंता और समर्पण झलकता है।
राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि हर परिवार की खुशी और हर उम्र के लोगों की प्रसन्नता ही देश की सबसे सुंदर तस्वीर है। उन्होंने सभी से मिलकर इस तस्वीर को और भी सुंदर बनाने का आह्वान किया।
राष्ट्रपति शी के विचार में बच्चों का पालन-पोषण और शिक्षा, युवाओं का रोजगार और विकास, बुजुर्गों का चिकित्सा उपचार और देखभाल - ये न केवल पारिवारिक मामले हैं बल्कि राष्ट्रीय मामले भी हैं। हम सभी को मिलकर इन मामलों को अच्छी तरह से निपटाने का प्रयास करना चाहिए।
राष्ट्रपति शी के वसंतोत्सव दौरे जनता सर्वोपरि के सिद्धांत को दर्शाते हैं। वे लगातार आम लोगों से जुड़कर यह सुनिश्चित करते हैं कि उनकी जरूरतों और आकांक्षाओं को समझा जाए और उनका समाधान किया जाए। यह जनता के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता और समर्पण को प्रदर्शित करता है।
राष्ट्रपति शी के नेतृत्व में, चीन निरंतर प्रगति और विकास की राह पर अग्रसर है। देश एक नए वसंत की ओर अग्रसर है, जहां समृद्धि और कल्याण के नए अध्याय लिखे जा रहे हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News Nation




















