Responsive Scrollable Menu

Explainer: बारिश, आंधी-तूफान, लू, चक्रवात… आईएमडी के अलावा मौसम के ऐसे अलर्ट और कौन जारी कर सकता है?

IMD Weather Alerts: भारत में हर साल बारिश और चक्रवात से भारी तबाही होती है. ताजा मामला केरल का है जहां बारिश और बाढ़ ने भयानक रूप ले लिया है. इस आपदा में अब तक 21 लोगों की जान जा चुकी है. सात लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. इस बीच केरल सरकार ने मौसम की चेतावनी को लेकर बड़ा दावा किया है. केरल के राजस्व मंत्री एपी अनिल कुमार ने आईएमडी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खुद मौसम का अलर्ट जारी नहीं कर सकती है. यह अधिकार सिर्फ केंद्र की मौसम एजेंसी के पास है. राज्य का काम केवल आईएमडी के अलर्ट को जनता तक पहुंचाना है. मंत्री के इस बयान के बाद एक बड़ी बहस शुरू हो गई है. लोग जानना चाहते हैं कि क्या सच में राज्यों के पास कोई पावर नहीं है. आखिर आईएमडी के अलावा और कौन मौसम से जुड़े अलर्ट जारी कर सकता है? (Photo : PTI)

Continue reading on the app

Surat CCTV Video: गहरे गड्ढे में गिरी बाइक, युवक की दर्दनाक मौत, महानगरपालिका पर फूटा गुस्सा

सूरत के गोडदरा इलाके से एक बेहद दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. अहिर चौक से मानसरोवर सोसाइटी जाने वाले रास्ते पर बारिश के पानी से भरे 2 से 3 फीट गहरे गड्ढे में बाइक गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सड़क पूरे तरह से अंधेरे से घिरी हुई थी और जल भराव की वजह से गड्ढा भी नजर नहीं आ रहा था. नतीजतन, बाइक सवार को खतरे का अंदाजा ही नहीं लग सका. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने महानगरपालिका पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. नागरिकों का कहना है कि इस सड़क की खराब हालत और गड्ढों की शिकायत कई बार की गई थी, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई. लोगों का यह भी आरोप है कि करीब 150 फीट लंबे इस रास्ते पर स्ट्रीट लाइट तक नहीं है, जिसकी वजह से रात के समय यहां हादसों का खतरा और बढ़ जाता है.

Continue reading on the app

  Sports

WI vs PAK: वेस्टइंडीज 26 साल बाद भी नाकाम, पाकिस्तान ने टेस्ट सीरीज की बराबर, बाबर आजम ने ऐसे जिताया मैच

पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला गया ये दूसरा टेस्ट मैच सिर्फ 4 दिन के अंदर खत्म हो गया और पाकिस्तान ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. विंडीज गेंदबाज दोनों पारियों में अब्दुल्ला शफीक को आउट नहीं कर सके. Thu, 06 Aug 2026 00:06:00 +0530

  Videos
See all

Janeshwar Mishra Jayanti: जनेश्वर मिश्र जयंती पर सपा सांसद Rajeev Rai का बड़ा बयान | UP Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T19:00:33+00:00

Why ex-Bangladesh PM Hasina may return from India to face a death sentence | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T18:45:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers