Responsive Scrollable Menu

Windows 11 में माइक्रोसॉफ्ट ने Baseline Security Mode फीचर लॉन्च किया, खतरनाक अनसाइन सॉफ्टवेयर और ड्राइवर्स होंगे ऑटोमैटिक ब्लॉक

Microsoft ने Windows 11 यूजर्स के लिए सुरक्षा की एक नई परत जोड़ दी है। कंपनी ने हाल ही में Windows Baseline Security Mode नाम का एक अहम फीचर रोल आउट किया है, जो खतरनाक सॉफ्टवेयर को सिस्टम में घुसने से पहले ही रोक देगा।

यह फीचर खासतौर पर उन अनसाइन्ड एप्लीकेशंस, सर्विसेस और ड्राइवर्स को टारगेट करता है जो बैकग्राउंड में चुपचाप काम करते रहते हैं। अगर कोई यूजर गलती से ऐसा कोई संदिग्ध सॉफ्टवेयर या ऐप डाउनलोड कर लेता है, तो Windows अपने स्तर पर उसे इंस्टॉल होने से रोक देगी।

कोड साइनिंग चेक करेगा नया सिस्टम

Baseline Security Mode सिस्टम लेवल पर काम करता है। दरअसल, ड्राइवर्स और बैकग्राउंड सर्विसेस के जरिए किसी कंप्यूटर सिस्टम में घुसपैठ करना अपेक्षाकृत आसान होता है। साइबर अटैकर्स इसी कमजोरी का फायदा उठाते हैं। एक बार इंस्टॉल होने के बाद ये खतरनाक प्रोग्राम दूसरी एप्लीकेशंस को मॉनिटर कर सकते हैं और लगातार बैकग्राउंड में सक्रिय रहते हैं।

नए फीचर के साथ Windows अब कोड साइनिंग पर कड़ी निगरानी रखेगी। अगर कोई प्रमाणित और साइन किया हुआ सॉफ्टवेयर इंस्टॉल होता है तो यह फीचर उसमें दखल नहीं देगा। लेकिन जिन सॉफ्टवेयर में अनसाइन कोड होगा, उन्हें यह सिस्टम इंस्टॉल होने से पहले ही ब्लॉक कर देगा।

यूजर कन्सेंट सिस्टम होगा विस्तारित

Baseline Security Mode के साथ ही माइक्रोसॉफ्ट यूजर ट्रांसपेरेंसी एंड कन्सेंट मैकेनिज्म को भी विस्तारित कर रही है। इसके तहत जब भी कोई एप्लीकेशन सेंसेटिव डिवाइस फीचर्स या डेटा का इस्तेमाल करने की कोशिश करेगी, यूजर को तुरंत प्रॉम्प्ट मिल जाएगा।

अब अगर कोई भी सॉफ्टवेयर माइक्रोफोन, कैमरा, फाइल्स या सिस्टम लेवल परमिशन एक्सेस करना चाहेगा तो यूजर को इसकी सूचना मिलेगी। यह बदलाव इसलिए जरूरी है क्योंकि आजकल कई सॉफ्टवेयर के साथ अतिरिक्त इंस्टॉलर्स आते हैं, जिन्हें विभिन्न परमिशन की आवश्यकता होती है।

सेंसेटिव डेटा तक पहुंच होगी कठिन

नए अपडेट से इन इंस्टॉलर्स के लिए सेंसेटिव डिवाइस सेटिंग्स और यूजर डेटा तक पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। यह कदम Windows 11 की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा सुधार माना जा रहा है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो तकनीकी रूप से बहुत जानकार नहीं हैं और गलती से खतरनाक सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर लेते हैं।

माइक्रोसॉफ्ट का यह कदम साइबर सुरक्षा के बढ़ते खतरों के मद्देनजर उठाया गया है, जहां मैलवेयर और स्पाइवेयर लगातार नए तरीकों से यूजर्स को निशाना बना रहे हैं।

Continue reading on the app

होंठों पर लगी लिपस्टिक में छिपे हैं सौंदर्य से जुड़े कई राज, जानें क्या है लगाने क सही तरीका

लिपस्टिक चेहरे की सुंदरता निखारने का सबसे सस्ता व आसान तरीका माना जाता है। हालांकि इसका उपयोग भी बहुत सरल है, लेकिन फिर भी महिलाएं अनेक गलतियां कर बैठती हैं। वास्तव में इसके सही उपयोग के लिए...

Continue reading on the app

  Sports

ICC ने Shafali Verma को लगाई फटकार, आचार संहिता तोड़ने पर मिला Demerit Point

भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। जिम्बाब्वे के खिलाफ रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने पर आईसीसी ने मंगलवार को उन्हें फटकार लगाई है। इसके साथ ही उनके रिकॉर्ड में 1 नकारात्मक अंक भी जोड़ दिया गया है।

22 वर्षीय शेफाली को खिलाड़ियों और उनके सहयोगी स्टाफ के लिए तय आचार संहिता के स्तर 1 का दोषी पाया गया। यह मामला नियमों के अनुच्छेद 2.2 से जुड़ा है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के दौरान क्रिकेट के सामान, कपड़ों या मैदान पर मौजूद उपकरणों और दूसरी सुविधाओं का गलत इस्तेमाल करना शामिल है।

यह घटना जिम्बाब्वे की पारी के 12वें ओवर में हुई। भारतीय गेंदबाज श्री चरणी की गेंद पर शेफाली वर्मा मिड-ऑफ के क्षेत्र में खड़ी थीं। इसी दौरान उन्होंने चिपो मुगेरी-तिरिपानो का कैच छोड़ दिया। कैच छूटने के बाद शेफाली निराश हो गईं और उन्होंने गुस्से में गेंद जमीन पर पटक दी। इसी व्यवहार को आचार संहिता का उल्लंघन माना गया।

आईसीसी के नियमों के तहत स्तर 1 के उल्लंघन पर आधिकारिक फटकार से लेकर खिलाड़ी की मैच फीस के 50% तक जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा 1 या 2 नकारात्मक अंक भी दिए जा सकते हैं। शेफाली के मामले में 1 अंक जोड़ा गया है। पिछले 24 महीनों में यह उनका पहला ऐसा उल्लंघन बताया गया है।

इस मामले में अंतरराष्ट्रीय मैच रेफरी के पैनल की जीएस लक्ष्मी ने सजा तय की। शेफाली ने इसे स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। उनके खिलाफ शिकायत मैदान पर मौजूद अंपायर वृंदा राठी और गायत्री वेणुगोपालन, तीसरे अंपायर अन्ना हैरिस तथा चौथी अंपायर जननी नारायणन ने दर्ज कराई थी।

बता दें कि शेफाली वर्मा भारतीय महिला क्रिकेट की आक्रामक बल्लेबाजों में गिनी जाती हैं। वह पारी की शुरुआत करते हुए तेज रन बनाने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाकर भी उन्होंने खास उपलब्धि हासिल की थी। वह इस प्रतियोगिता में शतक बनाने वाली पहली बल्लेबाज बनी थीं।

जिम्बाब्वे के खिलाफ यह टी20 सीरीज भारतीय टीम के लिए एक और वजह से खास है। स्मृति मंधाना पहली बार फूल टाइम कप्तान के रूप में टीम की अगुआई कर रही हैं। भारत ने तीन मैचों की सीरीज में शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। ऐसे में टीम की नजर आखिरी मुकाबले में भी जीत के साथ सीरीज समाप्त करने पर रहेगी।

शेफाली के लिए यह फटकार मैदान पर अपने व्यवहार को लेकर सतर्क रहने का संदेश भी है। हालांकि, इस मामले में उन पर बड़ी सजा नहीं लगाई गई है, लेकिन आगे ऐसे उल्लंघन दोहराने पर अनुशासन संबंधी कार्रवाई बढ़ सकती है। भारतीय टीम को उम्मीद होगी कि शेफाली अपने आक्रामक खेल के साथ मैदान पर संयम बनाए रखकर आगे भी अच्छा प्रदर्शन करती रहेंगी।

Tue, 20 Oct 2026 20:05:00 +0530

  Videos
See all

PM Modi Ravan Dahan: मोदी की हुंकार शत्रु परास्त ! #shorts #pmmodi #rawandahan #delhi #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T15:14:01+00:00

Sanjay Raut Albania Post: राउत की देश विरोधी सोच एक्सपोज ! #shorts #congress #sanjayraut #cjp #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T15:17:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers