फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को मुंबई बहुत पसंद आई: पीएम मोदी
मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले तो मुंबई की जमकर तारीफ की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी।
प्रधानमंत्री ने अपने दोस्त संग मुलाकात की एक तस्वीर के साथ लिखा, मुंबई में अपने दोस्त, राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर बहुत खुशी हुई! उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें यह शहर बहुत पसंद है और आज सुबह उन्होंने अपनी दौड़ (जॉगिंग) का भी आनंद लिया!
मंगलवार तड़के आर्थिक राजधानी फर्स्ट लेडी ब्रिगिट मैक्रों भी थीं। पहुंचने के कुछ देर बाद ही मैक्रों समुद्र किनारे मरीन ड्राइव पर अलग अंदाज में दिखे। नीले रंग के शॉर्ट्स और टी शर्ट में वो जॉगिंग करते दिखे। जिससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो फिटनेस को लेकर कितने गंभीर हैं।
उनकी सुरक्षा टीम और भारतीय सुरक्षा अधिकारी उनके साथ मौजूद थे। मुंबई पुलिस के जवान भी सड़क पर तैनात थे। प्रधानमंत्री ने उनकी इसी दौड़ का अपनी पोस्ट में जिक्र किया।
महाराष्ट्र के गवर्नर आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई एयरपोर्ट पर मैक्रों का सुबह स्वागत किया था। बाद में फर्स्ट लेडी के साथ राष्ट्रपति मैक्रों ने मुंबई टेरर अटैक के पीड़ितों को ताज में श्रद्धांजलि भी दी।
इसके बाद वो मुंबई में कई बॉलीवुड स्टार्स से भी मिले। इनमें मनोज बाजपेयी, अनिल कपूर, शबाना आजमी, जोया अख्तर और ऋचा चढ्ढा जैसे कलाकार शामिल थे।
दोनों नेता शाम को भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर 2026 का उद्घाटन करेंगे। मोदी और मैक्रों उद्योगपतियों, स्टार्टअप फाउंडर्स, रिसर्च एक्सपर्ट्स, और इनोवेशन से जुड़े लोगों को संबोधित भी करेंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान मैक्रों दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट में भी शामिल होंगे।
यह राष्ट्रपति मैक्रों का भारत का चौथा दौरा है और मुंबई में उनका पहला आधिकारिक दौरा है।
इससे पहले वो मार्च 2018 में पहली बार भारत आए थे। फिर वो सितंबर 2023 में जी20 सम्मेलन के लिए और जनवरी 2024 में गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे।
भारत और फ्रांस के बीच 1998 से रणनीतिक साझेदारी है, और दोनों देश रक्षा, तकनीक, अंतरिक्ष और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में साथ काम करते हैं। यह दौरा भी इसी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
पीएम मोदी के एआई विजन की सर्वम एआई के को-फाउंडर ने की सराहना
नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। सर्वम एआई के को-फाउंडर प्रत्यूष कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के विजन को लेकर सराहना की है। ‘मोदी स्टोरी’ में साझा किए गए अपने अनुभव में उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ हुई मुलाकात की झलकियां साझा करते हुए कहा कि पीएम मोदी तकनीक को केवल नवाचार नहीं, बल्कि जन-कल्याण का साधन मानते हैं।
प्रत्यूष कुमार ने बताया कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत में एआई केवल संभावनाओं की चर्चा तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसका ठोस और मापनीय प्रभाव दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भारत को एआई के क्षेत्र में “पॉजिटिव अडॉप्टर” के रूप में देखते हैं, जहां तकनीक का उपयोग आम नागरिक के जीवन को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है।
उन्होंने यह भी साझा किया कि पीएम मोदी ने एआई मिशन को बड़े पैमाने पर आगे बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। प्रधानमंत्री का मानना है कि भारत को वैश्विक एआई विमर्श के केंद्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करानी चाहिए। उनका लक्ष्य केवल भारत में एआई से जुड़े आयोजन करना नहीं, बल्कि इसे “भारत का आयोजन” बनाना है, जहां समाधान भारत की जरूरतों के अनुरूप विकसित हों।
प्रत्यूष कुमार के अनुसार, प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया, यूपीआई और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर जैसे उदाहरणों का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म ने योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाया, उसी तरह एआई भी सीधे नागरिकों तक ज्ञान और सेवाएं पहुंचा सकता है। किसान फसल संबंधी सलाह ले सकें और छात्र व्यक्तिगत शिक्षण सहायता पा सके, ऐसी संभावनाओं पर विशेष बल दिया गया।
उन्होंने कहा कि एआई इम्पैक्ट समिट भारत की उस सोच का प्रतीक है, जिसमें तकनीक को व्यापक स्तर पर लागू कर समाज को वास्तविक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है। यह पहल नवाचार को बढ़ावा देने, पहुंच का विस्तार करने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता को जनहित से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
--आईएएनएस
डीएससी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






















