उत्तर प्रदेश के हरदोई में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. दामाद ने अपने ससुर की पीट-पीटकर हत्या कर दी. ससुर मंदिर से लौट रहे थे तभी आरोपी दामाद ने उनपर हॉकी से हमला कर दिया. पुरानी रंजिश के चलते हुई इस घटना में मृतक की बहन भी घायल हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी दामाद की तलाश शुरू कर दी है.
समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर भ्रष्टाचार, वंदे मातरम् विवाद और SIR में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सरकार विरोध स्वीकार नहीं करती, गरीबों-पिछड़ों पर अन्याय हो रहा है और नई योजनाओं का बजट काटा जा रहा है. अखिलेश ने दावा किया कि लोकतंत्र खतरे में है और आवाजें दबाई जा रही हैं.
अपना पहला ही सेमीफाइनल खेल रही जम्मू-कश्मीर की टीम अब पहली बार फाइनल में पहुंचने के करीब पहुंच गई है. इसकी वजह बने तेज गेंदबाज आकिब नबी, जिन्होंने बंगाल के खिलाफ सेमीफाइनल में 9 विकेट झटक लिए. Tue, 17 Feb 2026 23:12:41 +0530