Responsive Scrollable Menu

Holi 2026: होली खेलते समय आंखों में चला गया रंग तो न हो परेशान, इन आसान तरीकों से मिलेगी राहत

Holi 2026: रंगों का त्योहार होली खुशियों, उमंग और मस्ती का प्रतीक होता है. साल 2026 में होली का पर्व 4 मार्च को मनाया जाएगा. मगर रंगों की मस्ती में कई बार छोटी-सी लापरवाही बड़ी परेशानी बन जाती है. खासकर जब खेलते समय रंग या गुलाल आंखों में चला जाए तो समस्या हो सकती है. ऐसे में घबराने की बजाय सही कदम उठाना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं कि अगर होली खेलते समय आंखों में रंग चला जाए तो क्या करें और होली खेलने से पहले किन बातों का ध्यान रखें.

आंखों में रंग-गुलाल चला जाए तो क्या करें?

1. आंखों को बिल्कुल न रगड़ें

अगर आंखों में रंग गिर जाए तो सबसे पहली और जरूरी बात आंखों को रगड़ें नहीं. ऐसा करने से रंग के कण आंखों के कॉर्निया को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे जलन और बढ़ सकती है. शांत रहें और तुरंत साफ पानी से आंखों को धोएं.

ये भी पढ़ें- Holi 2026: रंगों के त्योहार में हाइड्रेशन है जरूरी, पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स, दूर होगी थकान

2. साफ और ठंडे पानी से धोएं

आंखों में रंग जाने पर तुरंत आंखों को हल्के ठंडे और साफ पानी से धोना चाहिए. कम से कम 10-15 मिनट तक लगातार पानी डालकर आंखों को साफ करें. इससे रंग के कण बाहर निकल जाएंगे और जलन कम होगी.

3. Eye-Drop का इस्तेमाल करें 

अगर घर में लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स उपलब्ध हो तो डॉक्टर की सलाह से इसकी 1-2 बूंद आंख में डाल सकते हैं. इससे आंखों में नमी बनी रहती है और जलन से राहत मिलती है. बिना डॉक्टर की सलाह के कोई मेडिकेटेड ड्रॉप का प्रयोग न करें.

4. ठंडी पट्टी से आंखों को आराम दें

रंग जाने पर आंखों में जलन या सूजन होती है. इससे राहत पाने के लिए कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर हल्के से आंखों पर रखें. अगर घर में आइस पैक है तो उसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

5. कॉन्टैक्ट लेंस हटाएं

अगर आप कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं और रंग आंखों में चला गया है, तो तुरंत लेंस निकाल दें. लेंस के साथ रंग के कण फंस सकते हैं, जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. कोशिश करें कि आप होली खेलते समय लेंस न पहनें.

कब लें डॉक्टर की सलाह?

अगर आंखों में लालिमा, तेज दर्द, धुंधला दिखाई देना या लगातार पानी आने जैसी समस्या 24 घंटे से ज्यादा बन रही है तो तुरंत आई स्पेशलिस्ट से संपर्क करें. खुद से कोई भी इलाज न करें.

होली खेलते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • होली खेलने के लिए हमेशा हर्बल और ऑर्गेनिक रंगों का इस्तेमाल करें.
  • आंखों पर चश्मा लगाकर होली खेलें.
  • चेहरे और आंखों के आसपास नारियल तेल या मॉइश्चराइजर लगाएं.
  • छोटे बच्चों को केमिकल वाले रंगों से दूर रखें.

ये भी पढ़ें- Holi 2026: होली पर पकवानों और केमिकल रंगों ने बिगाड़ दी है सेहत, एक्सपर्ट से जानें कैसे रखें खुद का ध्यान?

Continue reading on the app

16 साल के करियर में पहली बार ये काम कर रहे हैं Ranveer Singh, ‘धुरंधर’ के बाद लिया बड़ा फैसला

Ranveer Singh: रणवीर सिंह 'धुरंधर 2' के बाद अपनी नई फिल्म पर काम शुरू कर देंगे. इस फिल्म में अहम किरदार निभाने के अलावा वो एक और बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे. ये काम उन्होंने अपने अब तक के करियर में कभी नहीं किया है.

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026 में युवराज सिंह समरा का ऐतिहासिक शतक, न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा कीर्तिमान

चेन्नई में मंगलवार को खेले गए मुकाबले ने टी20 विश्व कप 2026 में एक नई कहानी लिख दी। कनाडा के युवा बल्लेबाज युवराज सिंह समरा ने अपने नाम के अनुरूप ऐसा प्रदर्शन किया कि क्रिकेट जगत हैरान रह गया।

बता दें कि टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप डी मुकाबले में कनाडा क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 173 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। कनाडा की पारी की रीढ़ बने 19 वर्षीय ओपनर युवराज सिंह समरा, जिनका नाम भारतीय दिग्गज युवराज सिंह के नाम पर रखा गया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, समरा के पिता बलजीत कमरा ने अपने बेटे का नाम भारत के पूर्व ऑलराउंडर से प्रेरित होकर रखा था। गौरतलब है कि समरा ने महज 58 गेंदों में शतक जड़ते हुए 110 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और छह छक्के शामिल रहे। यह पारी न केवल कनाडा की दूसरी सबसे बड़ी टीम स्कोर में अहम रही, बल्कि टी20 विश्व कप इतिहास में किसी एसोसिएट देश के बल्लेबाज का पहला शतक भी बनी।

समरा ने मार्च पिछले वर्ष अंतरराष्ट्रीय टी20 में पदार्पण किया था और यह उनका 19वां मुकाबला था। इससे पहले बहामास के खिलाफ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाकर उन्होंने अपनी क्षमता का संकेत दिया था। हालांकि, न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ विश्व मंच पर शतक जमाना उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा क्षण माना जा रहा है।

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड इस मुकाबले में सुपर 8 की दौड़ में बने रहने के लिए उतरा था, लेकिन शुरुआती ओवरों में समरा ने आक्रामक तेवर अपनाते हुए मैट हेनरी और जेम्स नीशम पर दबाव बनाया। कप्तान दिलप्रीत बाजवा के साथ उनकी 116 रन की साझेदारी टी20 विश्व कप में किसी एसोसिएट टीम द्वारा पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ पहली विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी रही।

हालांकि अंतिम तीन ओवरों में न्यूजीलैंड ने वापसी करते हुए दो विकेट झटके और रनगति पर अंकुश लगाया, जिससे कनाडा 180 के आंकड़े को पार नहीं कर सका। इसके बावजूद समरा की पारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि उभरती टीमें अब बड़े मंच पर चुनौती देने के लिए तैयार हैं और युवा प्रतिभाएं वैश्विक क्रिकेट संतुलन को बदलने की क्षमता रखती हैं।
Tue, 17 Feb 2026 20:39:21 +0530

  Videos
See all

Shankhnaad: इकलौते बेटे की मौत, इंसाफ की मांग..बेबस मां का बुरा हाल! | Delhi Dwarka ccident #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T15:04:02+00:00

Breaking News: बांग्लादेश में जुलाई चार्टर को लेकर BNP और जमात-ए-इस्लामी के बीच विवाद | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T15:04:56+00:00

Gold Silver Price Predication: क्यों घटेंगे सोने चांदी के दाम.. वजह पता है आपको? #goldprice #silver #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T15:06:50+00:00

CM Yogi On Muhammad Ali Jinnah: 'वो जिन्ना की बात करते हैं..' #shorts #ytshorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T15:10:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers