Responsive Scrollable Menu

महिलाओं के लिए वरदान है ये फल, अनियमित मासिक चक्र से तुरंत मिलेगा राहत, एक्सपर्ट से जानें कैसे करें सेवन

अनियमित मासिक चक्र की समस्या में पपीता का सेवन काफी लाभकारी साबित हो सकता है. पपीता में मौजूद पपेन एंजाइम गर्भाशय के संकुचन को बढ़ावा देता है. जिससे मासिक धर्म का प्रवाह सुचारू होता है. इसके नियमित सेवन से पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन में भी कमी आती है.

Continue reading on the app

दिल्ली-NCR में गर्मी का 'ट्रेलर', फरवरी में ही 31 डिग्री पहुंचा पारा, क्या मार्च में छूटेंगे पसीने?

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम ने अचानक ऐसी करवट ली है कि लोग अभी से पसीने से परेशान होने लगे हैं. जनवरी की शुरुआत में मौसम काफी सुहाना था, लेकिन फरवरी के दूसरे हफ्ते में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. 16 फरवरी को दिल्ली का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया, जिसने इसे इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन बना दिया.

वसंत का पता ही नहीं

आमतौर पर फरवरी के महीने में गुलाबी ठंड और वसंत का अहसास होता है, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं दिख रहा. हाल के दिनों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 4 डिग्री तक और अधिकतम तापमान 2 डिग्री या उससे ज्यादा बढ़ गया है. उत्तर भारत के शहरों की बात करें तो दिल्ली का सफदरजंग इलाका सबसे ज्यादा गर्म दर्ज किया गया है. मौसम के इस बदलते मिजाज ने वैज्ञानिकों को भी चिंता में डाल दिया है.

क्यों नहीं आ रही पहाड़ों से ठंडी हवा?

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस साल फरवरी में 'वेस्टर्न विक्षोभ' (Western Disturbance) की संख्या काफी कम रही है. जो विक्षोभ हिमालय के इलाकों में सक्रिय हुए भी, वे इतने कमजोर थे कि उनसे न तो अच्छी बर्फबारी हुई और न ही वहां से आने वाली ठंडी हवाओं का असर मैदानी इलाकों तक पहुंचा. उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से ठंडी हवाएं न आने के कारण दिल्ली-NCR में गर्म हवाएं ठहर गई हैं, जिससे तापमान लगातार बढ़ रहा है.

मार्च में और रुलाएगी गर्मी

आंकड़ों की मानें तो फरवरी के पहले 15 दिनों में ही देश के 27 बड़े शहरों में तापमान सामान्य से काफी ज्यादा रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि 18 फरवरी के आसपास दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इससे गर्मी से कोई खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. फरवरी के बाकी दिनों में भी पारा सामान्य से 2 से 4 डिग्री ऊपर ही रहेगा. जानकारों का मानना है कि अगर फरवरी का यह हाल है, तो मार्च के महीने में अप्रैल-मई जैसी तपती गर्मी झेलनी पड़ सकती है.

ये भी पढ़ें- जनवरी में घर पर बनी शाकाहारी थाली की कीमत एक प्रतिशत घटी, मांसाहारी थाली का दाम 7 प्रतिशत कम हुआ

Continue reading on the app

  Sports

नामीबिया के खिलाफ मैच बारिश से धुला तो क्या पाकिस्तान को होगा फायदा, यूएई सुपर 8 की रेस में

अगर पाकिस्तान की टीम का नामीबिया के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ा तो इसका फायदा उसको मिलेगा. दोनों टीम को एक एक अंक दिए जाएंगे और यूएई की टीम सुपर 8 की रेस से बाहर हो जाएगी. पाकिस्तान 5 अंक के साथ आगे बढ़ेगा. Wed, 18 Feb 2026 06:52:20 +0530

  Videos
See all

Emmanuel Macron India Visit: एक ही कार में PM मोदी और मैक्रों ने किया सफर #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T02:44:12+00:00

Hindi News Live | हिंदी में समाचार लाइव टीवी | AI Impact Summit 2026 | PM Modi Live | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T02:42:28+00:00

Pahalgam आतंकी हमले के 10 महीने बाद Jammu & Kashmir में खुले टूरिस्ट स्पॉट | Manoj Sinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T02:44:14+00:00

SHORT: हाईवे पर सनसनी! दूध ट्रक का AC फटा, लोग दहशत में #milkyway #truckaccident #acblast #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T02:40:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers