Responsive Scrollable Menu

मऊ में QR Code ठगी करने वाला Dharmendra Yadav गिरफ्तार, 16 सामान बरामद

मऊ (उप्र), चार अगस्त उत्तर प्रदेश पुलिस ने फर्जी ‘क्यूआर कोड’ और नकली यूटीआर नंबर का उपयोग कर बिना भुगतान किए दुकानदारों से इलेक्ट्रॉनिक सामान हासिल करने के आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से 16 इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य सामान बरामद किए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी से हासिल किये गये इन सामानों में कूलर और फ्रिज भी शामिल हैं।

क्षेत्राधिकारी नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि कोतवाली नगर पुलिस ने बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर चिलकहर मुड़ेंरा निवासी धर्मेंद्र यादव को उसके ससुराल से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि यादव गाजीपुर, मऊ, वाराणसी समेत विभिन्न जिलों में ऐसी दुकानों को निशाना बनाता था जहां ऑनलाइन भुगतान की पुष्टि के लिए ‘साउंड बॉक्स’ नहीं लगा होता था। सिंह ने बताया कि यादव मोबाइल का इंटरनेट बंद कर क्यूआर कोड स्कैन करता और जनरेट हुए फर्जी यूटीआर या क्लोन एप की नकली भुगतान रसीद दिखाकर दुकानदार को झांसे में लेता था।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अलग-अलग जगहों पर अलग नाम और पता बताकर वारदात करता था तथा ठगी से हासिल सामान को घर में रखता और बाद में कम कीमत पर बेचकर उससे अपना खर्च चलाता था। क्षेत्राधिकारी के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके ठिकाने से कुल 16 इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य सामान बरामद किए।

Continue reading on the app

Udhayanidhi Stalin गिरफ्तार: द्विअर्थी टिप्पणी मामले में तमिलनाडु पुलिस की कार्रवाई

चेन्नई, चार अगस्त तमिलनाडु के पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन को मंगलवार को लोकप्रिय अभिनेत्री तृषा के संदर्भ में कथित ‘‘द्विअर्थी’’ टिप्पणी करने और उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद उन्हें रिहा कर दिया जाएगा। उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का विरोध करने के लिए बड़ी संख्या में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) कार्यकर्ताओं के उनके नीलांकरई स्थित आवास के बाहर जुटने से सुबह अफरातफरी की स्थिति बन गई।

इसके बाद द्रमुक ने मद्रास उच्च न्यायालय का रुख किया और अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की। द्रमुक के वरिष्ठ नेता पी. के. शेखर बाबू और के. एन. नेहरू भी वहां पहुंचे। पुलिस ने उदयनिधि की पत्नी किरुथिगा और विपक्षी दल के पदाधिकारियों को गिरफ्तारी के कारणों की जानकारी दी।

उच्च न्यायालय में जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले ही उदयनिधि को गिरफ्तार कर लिया गया। सुनवाई के दौरान सरकार ने कहा कि तंजावुर पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद विपक्ष के नेता को रिहा कर दिया जाएगा। द्रमुक नेता उदयनिधि को कावेरी डेल्टा के एक शहर में विरोध मार्च के दौरान कथित रूप से की गई विवादित टिप्पणी के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया।

उनके खिलाफ कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिनमें अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करने, एक महिला की गरिमा को भंग करने संबंधी धारा शामिल हैं। उदयनिधि की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए पूरे राज्य में जबरदस्त प्रदर्शन शुरू कर दिया और ‘सड़कों को जाम’ कर दिया। इस बीच, पांच अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र से पहले आगे की रणनीति तय करने के लिए द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने पार्टी मुख्यालय में एक आपात बैठक बुलाई।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि उदयनिधि की अग्रिम जमानत के लिए मद्रास उच्च न्यायालय का रुख किया गया। वहीं, वरिष्ठ द्रमुक नेता के. एन. नेहरू ने कहा कि उदयनिधि की टिप्पणी को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। तंजावुर पुलिस ने उदयनिधि को चेन्नई के नीलांकरई स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद उदयनिधि ने वहां मौजूद संवाददाताओं से कहा, ‘‘फैसला अदालत करेगी।’’ पुलिस द्वारा ले जाए जाने से पहले उदयनिधि ने संवाददाताओं से कहा, क्या मैंने (तंजावुर में आयोजित प्रदर्शन में) मुख्यमंत्री के अलावा किसी का नाम लिया था? फिर आपको क्यों लगता है कि यह (उस कारण से) हो रहा है? अदालत को फैसला करने दीजिए।

उदयनिधि के खिलाफ नौ धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने, दंगा भड़काने के इरादे से लोगों को उकसाने और आपराधिक धमकी देने जैसी धाराएं शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि तमिलनाडु महिला उत्पीड़न निषेध अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई हैं।

पुलिस अधिकारियों ने द्रमुक के शीर्ष नेता उदयनिधि स्टालिन को गिरफ्तार करने से पहले उनके परिवार और पार्टी के वरिष्ठ नेता मा. सुब्रमण्यम से बातचीत की। इस दौरान बड़ी संख्या में द्रमुक कार्यकर्ता उदयनिधि के आवास के बाहर एकत्र हो गए और अपने नेता के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी करने लगे। हालांकि, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बातचीत जारी रखी।

इस बीच, सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने उदयनिधि की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ अपना विरोध तेज करते हुए मंगलवार को स्थानीय पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग, दोनों के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। टीवीके की तंजावुर केंद्रीय जिला महिला शाखा की संयोजक एस. बैरवी ने तंजावुर पूर्व थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि तीन अगस्त को कावेरी मुद्दे पर विपक्ष के नेता के भाषण के दौरान जब भीड़ ने ‘‘तृषा, तृषा’’ का नारा लगाया, तो उन्होंने अशोभनीय और दोहरे अर्थ वाली टिप्पणी की।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उदयनिधि और द्रमुक की सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) शाखा के पदाधिकारियों ने जानबूझकर महिलाओं का अपमान किया, जिससे अभिनेत्री तथा अन्य महिलाओं को मानसिक पीड़ा पहुंची और सार्वजनिक अशांति फैलाने के उद्देश्य से घटना का दो मिनट 39 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रसारित किया। उधर, टीवीके के राष्ट्रीय प्रवक्ता पाझा सेल्वाकुमार ने नयी दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष भी औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। सत्तारूढ़ दल ने आयोग से उदयनिधि को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगने और उनसे बिना शर्त सार्वजनिक माफी की मांग करने का अनुरोध किया।

इस बीच, उदयनिधि की गिरफ्तारी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए द्रमुक कार्यकर्ताओं ने पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन किया जबकि डीएमडीके प्रमुख प्रेमलता विजयकांत और अन्नाद्रमुक के उप महासचिव के.पी. मुनुसामी समेत कई राजनीतिक नेताओं ने सरकार की इस कार्रवाई की आलोचना की। तमिलनाडु के बिजली मंत्री आर. निर्मल कुमार ने उदयनिधि की सार्वजनिक पद संभालने की मूल पात्रता पर सवाल उठाया। मीडिया को संबोधित करते हुए कुमार ने कहा कि राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता द्वारा प्रदर्शित मानसिकता सार्वजनिक पद के लिए पूरी तरह अस्वीकार्य है।

द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने टीवीके सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए उस पर अहंकार का आरोप लगाया और उदयनिधि की गिरफ्तारी में कथित मनमानी की आलोचना की। स्टालिन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने चेन्नई स्थित उदयनिधि के आवास से उन्हें अहंकारपूर्ण तरीके से हिरासत में लिया और आगामी विधानसभा बजट सत्र में शामिल होने से रोकने के लिए उन्हें गैर-जमानती धाराओं के तहत तंजावुर ले जाया गया। उन्होंने दावा किया कि जनता के आक्रोश के बाद सरकार के वकीलों को अदालत में यह कहना पड़ा कि उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने का कोई इरादा नहीं था और इस तरह सरकार ने अदालत में हुई अपनी किरकिरी को ढकने का प्रयास किया।

जहां सत्तारूढ़ टीवीके ने उदयनिधि के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, वहीं मुख्य विपक्षी दल द्रमुक ने उनकी गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किए।

Continue reading on the app

  Sports

T Dilip का कार्यकाल खत्म, Subhadeep Ghosh बने Team India के नए Fielding Coach; Sri Lanka दौरे से होगी शुरुआत

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सहयोगी स्टाफ में एक अहम बदलाव किया गया है। पूर्व असम और रेलवेज खिलाड़ी शुभदीप घोष को टीम का नया क्षेत्ररक्षण कोच नियुक्त किया गया है। वह टी. दिलीप की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। मौजूद जानकारी के अनुसार, जिम्बाब्वे दौरे के बाद टी. दिलीप का अनुबंध आगे नहीं बढ़ाया गया था, जिसके बाद यह पद खाली हो गया था।

बता दें कि शुभदीप घोष की पहली जिम्मेदारी अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला होगी। भारतीय टीम इस दौरे के साथ नए सहयोगी स्टाफ के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि उनके अनुभव का फायदा खिलाड़ियों के क्षेत्ररक्षण प्रदर्शन को और बेहतर बनाने में मिलेगा।

57 वर्षीय शुभदीप घोष ने वर्ष 1994 से 2004 के बीच 17 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले थे। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने असम और रेलवेज का प्रतिनिधित्व किया। सक्रिय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने कोचिंग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई और कई स्तरों पर सफलतापूर्वक काम किया।

गौरतलब है कि शुभदीप घोष असम की वरिष्ठ पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। वह भारत ए टीम, भारतीय महिला क्रिकेट टीम और अलग-अलग आयु वर्ग की राष्ट्रीय टीमों के साथ भी काम कर चुके हैं। उनके पास खिलाड़ियों के कौशल विकास और क्षेत्ररक्षण प्रशिक्षण का लंबा अनुभव है।

उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में भी अपनी सेवाएं दी हैं। शुभदीप घोष दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमों के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों के साथ काम किया और आधुनिक क्षेत्ररक्षण तकनीकों पर विशेष ध्यान दिया।

मौजूद जानकारी के अनुसार, शुभदीप घोष की नियुक्ति के साथ मुख्य कोच गौतम गंभीर के सहयोगी स्टाफ का स्वरूप भी लगभग पूरा हो गया है। बल्लेबाजी कोच के रूप में सितांशु कोटक और गेंदबाजी कोच के रूप में मोर्ने मॉर्कल पहले से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वहीं रयान टेन डोशेटे और टी. दिलीप के जाने के बाद शुभदीप घोष टीम से जुड़ने वाले नए सदस्य बने।

असम क्रिकेट संघ ने भी उनकी नियुक्ति पर खुशी जताई है। संघ ने अपने बयान में कहा कि शुभदीप घोष ने विभिन्न भारतीय टीमों के साथ काम करते हुए अपनी मेहनत और विशेषज्ञता से मजबूत पहचान बनाई है। संघ के अनुसार, यह उपलब्धि पूरे असम के क्रिकेट जगत के लिए गर्व का विषय है और इससे राज्य के युवा खिलाड़ियों तथा उभरते कोचों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

जानकारों का मानना है कि भारतीय टीम में क्षेत्ररक्षण का स्तर लगातार बेहतर हुआ है और शुभदीप घोष के अनुभव से इस विभाग को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। ऐसे में श्रीलंका दौरे से शुरू होने वाला उनका कार्यकाल भारतीय क्रिकेट के लिए एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा हैं।
Tue, 04 Aug 2026 21:48:44 +0530

  Videos
See all

तेज बारिश में स्कूटी बह गई, वीडियो वायरल | #Flood #Rain #viralvideo #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T17:16:10+00:00

जेल में दुल्हन बनकर पहुंची युवती, वजह जानकर चौंक जाएंगे | #JailMystery #viralvideo #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T17:14:52+00:00

Bollywood: बांद्रा में स्पॉट हुईं बॉलीवुड स्टार काजोल #shorts #viral #bollywood #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T17:15:27+00:00

Bollywood: स्टाइलिश लुक में स्पॉट हुईं सोनल चौहान #shorts #viral #bollywood #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T17:15:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers