सोयाबीन Oil और सरसों तेल के दाम में त्योहारी मांग से सुधार
नयी दिल्ली, चार अगस्त बीती रात शिकॉगो एक्सचेंज के मजबूत बंद होने तथा आज मलेशिया एक्सचेंज में सुधार रहने के बीच देश में त्योहारी मांग की वजह से तेल-तिलहन बाजारों में मंगलवार को सरसों एवं मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ), पामोलीन तेल जैसे अधिकांश तेल-तिलहनों के दाम में सुधार रहा। सुस्त कामकाज के बीच सोयाबीन तिलहन और बिनौला तेल के भाव स्थिर रहे। मलेशिया एक्सचेंज में सुधार है। जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में घट-बढ़ है। कल रात शिकॉगो एक्सचेंज लगभग एक प्रतिशत से अधिक मजबूत बंद हुआ था। बाजार सूत्रों ने कहा कि आवक कम रहने और त्योहारी मांग रहने की वजह से सरसों तेल-तिलहन में सुधार रहा। बिनौले की कमी को देखते हुए मूंगफली की निरंतर मांग बनी रहने से मूंगफली तेल-तिलहन के दाम में भी सुधार देखने को मिला। मलेशिया एक्सचेंज के मजबूत होने की वजह से पाम-पामोलीन तेल के दाम में भी सुधार आया। सूत्रों ने कहा कि उपलब्धता की कमी और ब्रांडेड कंपनियों की मांग रहने के बीच बिनौला तेल तथा बड़े तेल संयंत्रों द्वारा दाम में घट-बढ़ किये जाने के बीच सोयाबीन तिलहन के दाम स्थिर रहे। तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे...
सरसों तिलहन - 8,325-8,375 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली - 7,425-8,000 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 17,175 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,705-3,005 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 16,850 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 2,740-2,840 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 2,740-2,890 रुपये प्रति टिन। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,800 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,650 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,200 रुपये प्रति क्विंटल। सीपीओ एक्स-कांडला- 13,850 रुपये प्रति क्विंटल। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,800 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,750 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन एक्स- कांडला- 14,550 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल। सोयाबीन दाना - 7,550-7,600 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन लूज- 7,400-7,500 रुपये प्रति क्विंटल।
₹14000 से 1 करोड़ हो गई सैलरी फिर भी बंदा खुश नहीं, क्यों वायरल हुई टेक प्रोफेशनल की पोस्ट?
टियर-3 कॉलेज के एक टेक प्रोफेशनल ने ₹14,300 से ₹1.05 करोड़ CTC तक का सफर साझा किया। उन्होंने बताया कि असली खुशी ज्यादा सैलरी से नहीं, बल्कि आजादी से मिलती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Asianetnews





















