Responsive Scrollable Menu

बुधवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे पंचायत सहायक, आठ सूत्री मांगों को लेकर रांची में शक्ति प्रदर्शन

झारखंड के पंचायत सहायक अपनी मांगों को लेकर आज रांची में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे. वर्षों से लंबित मांगों को लेकर वे सड़कों पर उतरेंगे. यदि सरकार उनकी बात नहीं सुनती है, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे रहे हैं.

The post बुधवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे पंचायत सहायक, आठ सूत्री मांगों को लेकर रांची में शक्ति प्रदर्शन appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

SEBI द्वारा REIT और InvIT यूनिट के बदले डिपॉजिटरी रसीद की अनुमति देने पर विचार

नयी दिल्ली, चार अगस्त बाजार नियामक सेबी ने मंगलवार को रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (रीट) और सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध अवसंरचना निवेश ट्रस्ट (इनविट) की यूनिट के बदले डिपॉजिटरी रसीद (डीआर) जारी करने की अनुमति देने का प्रस्ताव किया है। इसका उद्देश्य विदेशी निवेशकों के लिए निवेश के विकल्प बढ़ाना और विदेशी पूंजी आकर्षित करना है। डिपॉजिटरी रसीद किसी भारतीय कंपनी या निवेश ट्रस्ट की प्रतिभूति में विदेशी निवेश का एक माध्यम है।

इसके जरिये विदेशी निवेशक विदेशी मुद्रा में उस प्रतिभूति में निवेश और कारोबार कर सकते हैं। प्रस्तावित रूपरेखा के तहत रीट और सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध इनविट को स्वीकृत विदेशी क्षेत्रों में डीआर जारी करने की अनुमति दी जाएगी। इससे विदेशी निवेशक ऐसे साधनों में विदेशी मुद्रा में अनुमति प्राप्त अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजार में कारोबार कर सकेंगे।

हालांकि, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने निजी रूप से सूचीबद्ध इनविट को इस रूपरेखा के दायरे से बाहर रखने का प्रस्ताव किया है। अपने परामर्श पत्र में नियामक ने कहा कि रीट और इनविट की यूनिट के लिए डीआर जारी करने की रूपरेखा उन्हें अनुमति प्राप्त क्षेत्रों में डिपाजिटरी रसीद जारी करने में सक्षम बनाएगा, जिससे विदेशी निवेशकों को निवेश का एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। सेबी ने कहा, ‘‘यह विदेशी निवेशकों के लिए लाभकारी होगा, क्योंकि डीआर उन्हें अनुमति प्राप्त अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विदेशी मुद्रा में कारोबार की सुविधा प्रदान करते हैं।

इससे रीट और इनविट में विदेशी पूंजी आकर्षित करने में भी मदद मिलेगी।’’ फिलहाल रीट और इनविट की यूनिट भारतीय रुपये में मूल्यांकित होती हैं और भारत में मान्यता प्राप्त शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होती हैं। ये ट्रस्ट भारतीय रिजर्व बैंक और सरकार द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के अधीन विदेशी निवेशकों को यूनिट जारी कर सकते हैं। सेबी ने कहा कि रीट और इनविट की यूनिट डिपॉजिटरी रसीद योजना, 2014 के तहत ‘अनुमति प्राप्त प्रतिभूतियों’ की श्रेणी में आती हैं।

इसके अलावा, विदेशी मुद्रा प्रबंधन (गैर-ऋण साधन) नियम, 2019 के तहत भारत से बाहर रहने वाले व्यक्तियों को रीट और इनविट यूनिट में निवेश की अनुमति है। इस तरह मौजूदा डीआर योजना और विदेशी निवेश नियम रीट और इनविट यूनिट के बदले डीआर जारी करने की अनुमति देते हैं। हालांकि, वर्तमान में सेबी के रीट और इनविट नियमों के तहत ऐसी व्यवस्था के लिए कोई प्रावधान या रूपरेखा मौजूद नहीं है।

इस अंतर को दूर करने के लिए सेबी ने रीट विनियमन और इनविट विनियमन में ऐसे प्रावधान जोड़ने का प्रस्ताव किया है। इससे रीट और सार्वजनिक रूप से पेश किए गए इनविट की यूनिट के बदले डीआर जारी किए जा सकेंगे। इसके लिए नियामक द्वारा तय नियमों और शर्तों का पालन करना होगा।

सेबी ने इन प्रस्तावों पर 25 अगस्त तक आम लोगों से सुझाव मांगे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs WI टेस्ट में बड़ा हादसा, बाबर आजम को आउट करने वाला खिलाड़ी स्ट्रैचर पर गया बाहर, लगी गंभीर चोट

Brandon King: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन एक बड़ी घटना घटी. बाबर आजम को रन आउट करने की कोशिश में विंडीज के ओपनर ब्रैंडन किंग गंभीर रूप से चोटिल हो गए. Tue, 04 Aug 2026 23:57:16 +0530

  Videos
See all

Flood In Jammu: जम्मू में बाढ़ का तांडव! | Flood Update | Top News | Jammu Weather #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T20:40:58+00:00

Anjana Om Kashyap : दो आंदोलन जिसके बारे में नहीं जानते होंगे आप ! #Ranchi #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T20:31:06+00:00

Iran Destroys US Fighter Jets: ईरान ने अमेरिकी जेट कर दिए तबाह! Iran vs USA News | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T20:30:30+00:00

Anjana Om Kashyap | क्यों हुई उदयनिधि स्टालिन की गिरफ़्तारी ? | #tamilnadu #stalin #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T20:27:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers