Responsive Scrollable Menu

हैदराबाद में डिजिटल अरेस्ट के जरिए 29 लाख रुपये से अधिक की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। हैदराबाद पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक 63 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी से 29 लाख रुपये से अधिक की ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपियों को ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने, धोखाधड़ी से हासिल धन निकालने और पैसों के लेनदेन का सुराग छिपाने के लिए उन्हें अलग-अलग बैंक खातों में जमा कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर साइबर ठगों के साथ मिलकर यूएसडीटी (डिजिटल करेंसी) से जुड़े लेनदेन में मदद करने और इसके बदले कमीशन लेने का भी आरोप है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हैदराबाद निवासी मोहम्मद अशफाक हुसैन और अहमद नजीब उद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, तीसरा आरोपी सचिन बेंगलुरु का रहने वाला है और फरार है।

हैदराबाद शहर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं एसआईटी) एम. श्रीनिवासुलु ने रविवार को जारी एक बयान में मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 63 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी को 3 मार्च 2025 को अज्ञात लोगों के फोन आए थे। फोन करने वालों ने खुद को दिल्ली पुलिस, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बताया था।

आरोपियों ने पीड़ित पर 6.8 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में शामिल होने का झूठा आरोप लगाया और गिरफ्तारी की धमकी दी। अपने दावों को सही साबित करने के लिए उन्होंने पीड़ित को फर्जी सरकारी दस्तावेज भी भेजे। उन्होंने दावा किया कि कथित अपराध में पीड़ित के आधार संबंधी विवरण और फिंगरप्रिंट का दुरुपयोग किया गया है।

इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित से उसकी निजी और बैंकिंग संबंधी जानकारी हासिल की। उन्होंने रकम वापस करने का आश्वासन देकर जांच और सत्यापन के नाम पर पीड़ित और उसकी बेटी को पैसे ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया।

ठगों ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए पीड़ित और उसकी बेटी को इस मामले में किसी से बात नहीं करने की हिदायत भी दी। साथ ही, दोनों को गिरफ्तारी की धमकी दी गई। आरोपियों की बातों पर भरोसा करके पीड़ित और उसकी बेटी ने कुल 29,17,668 रुपये ट्रांसफर कर दिए।

रकम वापस नहीं मिलने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(सी) और 66(डी) तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 111(2)(बी), 318(4), 319(2), 336(3), 338 और 340(2) के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार, दोनों गिरफ्तार आरोपी आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। इसी दौरान उनकी व्हाट्सऐप के जरिए सचिन से जान-पहचान हुई। सचिन ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी से हासिल रकम को कई बैंक खातों के जरिए स्थानांतरित करने की योजना बनाई, ताकि पैसों के लेनदेन का पता लगाना और जांच एजेंसियों के लिए धन के स्रोत तक पहुंचना मुश्किल हो जाए।

योजना के तहत अशफाक ने नजीब से बैंक खातों का विवरण जुटाया और उसे सचिन के साथ साझा किया। इसके बाद सचिन ने नजीब की ओर से उपलब्ध कराए गए बैंक खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर की।

बाद में अशफाक और नजीब ने चेक के जरिए रकम निकाली और कैश डिपॉजिट मशीनों (सीडीएम) के माध्यम से नकदी को अलग-अलग बैंक खातों में जमा कराया। पुलिस के मुताबिक, सचिन ने इन पैसों का इस्तेमाल यूएसडीटी क्रिप्टोकरेंसी खरीदने में किया और बाद में इसे ऑनलाइन बेचकर भारतीय रुपये हासिल किए।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Can Labour Prevent Another Winter NHS Crisis? | BBC News

Today, around 3000 people are being treated in hospital corridors, as nurses and charities call on the government to take action as the annual NHS winter rush approaches. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews As the BBC highlights the case of two-year-old Finlay Roberts who died in a hospital corridor in 2024 - a death the coroner said could have been prevented - we speak to Health Secretary Yvette Cooper about the immediate challenges facing the NHS. Plus, Zack Polanski speaks to Laura about the Green Party's controversy over the definition of Zionism. For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

रणजी ट्रॉफी में आयुष बडोनी का धमाका, नहीं की प्रियांश आर्य जैसी गलती, ठोका दोहरा शतक

रणजी ट्रॉफी 2026-27 में दूसरे दौर के मुकाबले में दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने कमाल कर दिया. बडोनी ने गुजरात के खिलाफ मुकाबले में 246 गेंद में 217 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में बडोनी ने 22 चौके और 2 छक्के भी लगाए. आयुष बडोनी से पहले दिल्ली के लिए प्रियांश आर्य मैच में सिर्फ 1 रनन से अपना दोहरा शतक चूके थे. Mon, 19 Oct 2026 14:17:27 +0530

  Videos
See all

Aadhaar Card Update: 31 दिसंबर तक आधार में फ्री में अपडेट करें ये डिटेल्स, जानें पूरी जानकारी | N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T08:45:26+00:00

Iran vs Trump Latest News: ईरान की धमकी से फंस गए ट्रंप? अमेरिका-ईरान तनाव की बड़ी खबर! Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T08:45:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers