Responsive Scrollable Menu

DRI ने नागापट्टिनम में 100 करोड़ रुपये की Methamphetamine पकड़ी, चार लोग गिरफ्तार

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने तमिलनाडु के नागापट्टिनम जिले में 100 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 137 किलोग्राम क्रिस्टल मेथामफेटामाइन जब्त की है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने इसे हाल के वर्षों में तटीय इलाकों में मादक पदार्थों की सबसे बड़ी बरामदगी में से एक बताया।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस सिलसिले में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के तहत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। विज्ञप्ति के मुताबिक, विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई के अधिकारियों ने 16 और 17 अक्टूबर को निगरानी एवं कार्रवाई अभियान चलाया और तटीय इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक संदिग्ध गिरोह का भंडाफोड़ किया। इसमें कहा गया है कि गिरोह की योजना मादक पदार्थों को समुद्र के बीच में दूसरे जहाज या नाव को सौंपकर श्रीलंका में तस्करी करने की थी।

अधिकारियों ने नागापट्टिनम जिले के एक तटीय गांव में तलाशी के दौरान छह बड़े बैग बरामद किए, जिनमें चांदी की पन्नी में लिपटे 27 पैकेट थे। प्रत्येक पैकेट का वजन लगभग पांच किलोग्राम था। विज्ञप्ति के अनुसार, पैकेटों में सफेद क्रिस्टलीय पदार्थ मिला, जिसके उच्च शुद्धता वाला मेथामफेटामाइन होने का संदेह है।

डीआरआई ने संदिग्ध सरगना के ठिकाने पर एक साथ तलाशी अभियान चलाकर 10 लाख रुपये नकद भी जब्त किए। संदेह है कि यह रकम मादक पदार्थों की बिक्री से प्राप्त हुई थी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि मादक पदार्थों की ढुलाई में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई दो चार पहिया गाड़ियां और एक दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं।

Continue reading on the app

Canada के संसद परिसर में मना Kullu Dussehra, सीएम सुक्खू ने वीडियो संदेश से दी बधाई

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कनाडा के ओटावा स्थित पार्लियामेंट हिल (संसद परिसर) में कुल्लू दशहरा मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम को वीडियो संदेश के जरिए संबोधित किया। सुक्खू ने अपने संदेश में इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए हिमाचली प्रवासी ग्लोबल एसोसिएशन (एचपीजीए) को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में भारतीय त्योहारों, संस्कृति और परंपराओं को जिस उत्साह से मनाया जाता है, वह विविधता में एकता की विरासत को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार सिखाता है कि बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न दिखाई दे, अंततः अधर्म पर धर्म की जीत होती है। यहां जारी एक बयान के अनुसार, कार्यक्रम की मेजबानी ओरलियांस से सांसद मैरी-फ्रांस लालोंद ने की।

इसका आयोजन एचपीजीए ने 35 से अधिक भारत-कनाडाई संगठनों के सहयोग से किया। सुक्खू ने कहा कि कनाडा के प्रमुख राष्ट्रीय स्थलों में से एक पर कुल्लू दशहरा का भव्य आयोजन भारतीय प्रवासी समुदाय के लोगों को एक साथ लाया है। यह दुनिया भर में हिमाचल प्रदेश की बढ़ती पहुंच और प्रभाव को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पारंपरिक नाटी और झमाकड़ा लोक नृत्यों सहित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा रामलीला के जीवंत मंचन से पता चलता है कि भारत-कनाडाई समुदाय आने वाली पीढ़ियों के लिए भारतीय सांस्कृतिक विरासत और हिमाचली परंपराओं को संरक्षित करने तथा बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। सुक्खू ने कार्यक्रम में हिमाचली मेहमाननवाजी की भी सराहना की। इस दौरान मेहमानों को हिमाचली धाम जैसे पारंपरिक व्यंजन परोसे गए।

बयान के अनुसार, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कॉर्नी ने भी कुल्लू दशहरा के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। कॉर्नी ने कहा कि सांस्कृतिक विविधता, सामुदायिक भागीदारी और कनाडा की बहुसांस्कृतिक पहचान में भारत-कनाडाई समुदाय का योगदान महत्वपूर्ण और मूल्यवान है।

Continue reading on the app

  Sports

वापसी पर सलमान आगा का शतकीय प्रहार, अफरीदी की घातक गेंदबाजी से पाकिस्तान ने श्रीलंका से छीनी जीत

Pakistan Snatched Victory from Sri Lanka: पाकिस्तान ने रावलपिंडी में खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 37 रनों से हरा दिया. सलमान अली आगा के शानदार शतक की बदौलत पाकिस्तान ने 305 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका एक समय मजबूत स्थिति में था, लेकिन कप्तान शाहीन अफरीदी की घातक गेंदबाजी के आगे पूरी टीम 268 रनों पर ढेर हो गई. इस मैच में बाबर आजम ने अपने 16,000 इंटरनेशनल रन भी पूरे किए. Sun, 18 Oct 2026 23:05:38 +0530

  Videos
See all

Actor Tiger Shroff Firing In Juhu Mumbai Breaking: मुंबईः हिरासत में लिया गया एक शख्स | Juhu #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T17:43:07+00:00

UP News: UP का महासंग्राम, 'शाह' संभालेंगे कमान! | Amit Shah | Latest | CM Yogi | UP Election 2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T17:45:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers