Noida: महाशिवरात्रि पर 'कुट्टू' का आटा खाने से दर्जनों लोग बीमार, पुलिस ने गोदाम सील कर 4 को हिरासत में लिया
दिल्ली से सटे नोएडा के बिसरख क्षेत्र में महाशिवरात्रि के व्रत के दौरान दूषित कुट्टू का आटा खाने से कई सोसायटियों के निवासियों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। इस गंभीर घटना के बाद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक जनरल स्टोर और एक मसाला गोदाम को सील कर दिया है। पुलिस के अनुसार, रविवार को महाशिवरात्रि के उपवास के दौरान कुट्टू के आटे से बने व्यंजन खाने के बाद सुपरटेक ईकोविलेज 3, रॉयल कोर्ट सोसाइटी और हिमालय प्राइड सोसाइटी के निवासियों ने उल्टी, दस्त और घबराहट जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की शिकायत की। सोमवार को एक निजी अस्पताल से सूचना मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया।
पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। खाद्य विभाग और बिसरख पुलिस की संयुक्त टीम ने सुपरटेक ईकोविलेज 3, रॉयल कोर्ट सोसाइटी और हिमालय प्राइड सोसाइटी में स्थित दुकानों का निरीक्षण किया और दुकानों से आटे के नमूने एकत्र किए।
इसे भी पढ़ें: India AI Summit 2026: Bharat Mandapam में किस Gate से मिलेगी Entry? ये है पूरा ट्रैफिक और पार्किंग गाइड
अधिकारियों ने कहा कि निरीक्षण के दौरान रॉयल कोर्ट सोसाइटी स्थित प्रशांत जनरल स्टोर में अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद उसे सील कर दिया गया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि प्रभावित निवासियों ने चिपियाना गांव की एचडी स्पाइसेस द्वारा उपलब्ध कराया गया आटा खरीदा था।
इसे भी पढ़ें: Tarique Rahman Oath Ceremony: BNP ने दो दशक बाद बनाई सरकार, तारिक रहमान समेत 298 सांसदों ने ली शपथ
एचडी स्पाइसेस का गोदाम चिपियाना बुजुर्ग में स्थित है। खाद्य विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर गोदाम का निरीक्षण किया और अनियमितताएं पाए जाने के बाद उसे सील कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि अन्य दुकानों से भी नमूने एकत्र किए गए हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने गोदाम मालिक सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है।
Ajit Pawar Plane Crash का गहराता रहस्य, संजय राउत का दावा- जल गया Black Box, हादसा या साजिश?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi






















