SSC GD Score Card 2026: कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
SSC GD Bharti 2026 कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। Staff Selection Commission (SSC) ने कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा 2026 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। अब अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने प्राप्तांक देख सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 53,690 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए स्कोरकार्ड देखना और आगे की प्रक्रिया के लिए तैयारी करना बेहद जरूरी है।
ऐसे डाउनलोड करें SSC GD Score Card 2026
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए Result सेक्शन पर क्लिक करें।
- वहां “SSC Constable GD Score Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।
कब हुई थी परीक्षा?
SSC द्वारा कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच किया गया था।
- प्रोविजनल आंसर-की: 4 मार्च 2025
- फाइनल आंसर-की: 26 जून 2025
- फिजिकल टेस्ट: 20 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच आयोजित
अब स्कोरकार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने अंकों की जांच कर सकते हैं और आगे की चयन प्रक्रिया के लिए तैयारी कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
जम्मू के बाल सुधार केंद्र से फरार हुए पाकिस्तानी नाबालिगों पर क्या हैं आरोप? 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi























