गोविंदा की हीरोइन 'चोर बाजार' से शॉपिंग करने पर हुईं मजबूर? वीडियो देख फैंस ने लिए जमकर मजे
Neelam Kothari Went Shopping at Chor Bazaar: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा और खूबसूरत एक्ट्रेस नीलम कोठारी की जोड़ी ने पर्दे पर कई सालों तक राज किया है. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने हमेशा से बेहद पसंद किया है. हालांकि, मौजूदा समय में नीलम कोठारी फिल्मी दुनिया से भले ही पूरी तरह दूर हो चुकी हैं, लेकिन वह अपने चाहने वालों से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इन दिनों नीलम एक यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर के रूप में भी जानी जाती हैं.
हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक ऐसा व्लॉग शेयर किया है, जिसने उनके फैंस को बुरी तरह हैरान कर दिया है. इस वीडियो में नीलम अपनी करीबी दोस्त और व्लॉगिंग पार्टनर सीमा सचदेह के साथ मुंबई के फेमस चोर बाजार में खरीदारी करती हुई नजर आ रही हैं, जिसे देखने के बाद फैंस तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
बदला लेने के लिए सीमा सचदेह संग पहुंची चोर बाजार
नीलम कोठारी लंबे समय से अपने यूट्यूब चैनल के जरिए लाइफस्टाइल व्लॉग्स शेयर करती आ रही हैं. हाल ही में शेयर किए गए इस वीडियो में उनकी खास दोस्त सीमा सचदेह उनसे अपना पुराना बदला लेने के लिए उन्हें मुंबई के 'चोर बाजार' ले जाती हैं. वीडियो की शुरुआत में नीलम इस जगह पर पहुंचकर एक तरफ जहां काफी हैरान नजर आती हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके चेहरे पर एक अलग-सी एक्साइटमेंट भी साफ दिखाई देती है. दोनों दोस्तों का यह मस्तीभरा अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
चोर बाजार में नीलम ने जमा किए विजिटिंग कार्ड्स
इस मजेदार व्लॉग के दौरान नीलम और सीमा बाजार की अलग-अलग दुकानों पर जाती हैं. वहां उन्हें कई शानदार चीजें पसंद तो आती हैं, लेकिन उनके दाम उम्मीद से कहीं ज्यादा होते हैं. ऐसे में जब भी दुकानदार किसी सामान की कीमत बताता है, तो नीलम हर दुकान वाले से उसका विजिटिंग कार्ड मांगने लगती हैं.
इस बात पर सीमा सचदेह अपनी दोस्त नीलम की चुटकी लेते हुए नजर आती हैं. सीमा वीडियो में कहती हैं, "इसने इतने सारे विजिटिंग कार्ड्स जमा कर लिए हैं और घर जाकर ये इन सबको फेंक देगी. पता नहीं ये ऐसा अजीब काम क्यों करती है." दोनों की यह प्यारी सी खट्टी-मीठी नोकझोंक फैंस को खूब भा रही है.
महंगे दाम सुन उड़े एक्ट्रेस के होश
आम तौर पर लोगों की सोच होती है कि 'चोर बाजार' में चीजें बेहद सस्ती मिलती हैं, लेकिन नीलम कोठारी को जब वहां की असलियत का पता चला, तो उनके होश उड़ गए. दरअसल, यह बाजार चोरी के सामान का नहीं बल्कि एंटीक, पुराने और क्रिएटिव शोपीस का एक फेमस मार्केट है, जहां मिलने वाली चीजें बहुत ही कीमती और महंगी होती हैं.
व्लॉग में नीलम को एक झूमर पसंद आता है, जिसकी कीमत तीन लाख रुपये से भी ज्यादा थी. इस भारी-भरकम दाम को सुनकर एक्ट्रेस को तगड़ा झटका लगता है. इसके अलावा वहां रखे अन्य डेकोरेशन आइटम्स की कीमतें भी हजारों और लाखों रुपये में थीं.
यह भी देखें- अरबपति को तलाक देकर बॉलीवुड एक्टर से शादी, दर्द से भरी थी नीलम कोठारी की मैरिड लाइफ
सीमा की डेढ़ लाख के गिफ्ट की जिद
इसी वीडियो के दौरान जब सीमा सचदेह (Seema Sajdeh) एक दुकान पर जाती हैं, तो उन्हें एक खूबसूरत शोपीस पसंद आ जाता है. वह तुरंत नीलम से जिद करती हैं कि वह उन्हें यह शोपीस उनके घर की हाउसवार्मिंग पार्टी के लिए गिफ्ट कर दें. जब एक्ट्रेस उस शोपीस की कीमत पूछती हैं, तो पता चलता है कि वह डेढ़ लाख रुपये का है, जिसे सुनकर दोनों हैरान रह जाती हैं.
फैंस ने जमकर दिया रिएक्शन
नीलम के इस अनोखे व्लॉग पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं और उनके खूब मजे लिए हैं. एक यूजर ने लिखा, "दुकानवाले पक्के व्यवसायी निकले, सेलिब्रिटी फैंस होने का भी कोई डिस्काउंट नहीं मिला." दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए पूछा, "मैडम, आपकी ऐसी क्या मजबूरी थी जो आपको चोर बाजार जाना पड़ गया?" वहीं, कुछ फैंस ने उनकी सादगी की तारीफ करते हुए लिखा कि वे बॉलीवुड के अन्य कलाकारों की तरह दिखावा नहीं करतीं और अपनी नॉर्मल जिंदगी खुलकर जीती हैं, जिसे देखकर बहुत अच्छा लगा.
Jharkhand News: हेमंत सोरेन ने निभाया बेटे का फर्ज, मां के संस्कार भोज में खुद संभाली व्यवस्था
Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन के संस्कार भोज के दौरान बेटे की जिम्मेदारी निभाते नजर आए. रामगढ़ जिले के उनके पैतृक गांव नेमरा में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के अलग-अलग इलाकों से हजारों लोग पहुंचे.
खुद संभाली आयोजन की व्यवस्था
संस्कार भोज में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद पूरी व्यवस्था पर नजर रखते दिखे. उनकी कोशिश थी कि दूर-दराज से आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो. उन्होंने मेहमानों से एक-एक करके मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया. इस दौरान उन्होंने दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने और संवेदना जताने के लिए सभी का आभार भी व्यक्त किया. मां के निधन के बाद हेमंत सोरेन परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने के साथ-साथ संस्कार भोज की व्यवस्थाओं को भी संभालते नजर आए. इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने दिवंगत रूपी सोरेन के प्रति लोगों के सम्मान और परिवार के साथ उनके जुड़ाव को भी दिखाया. मुख्यमंत्री ने पूरे कार्यक्रम के दौरान मेहमानों की सुविधा का ध्यान रखा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









