Responsive Scrollable Menu

खैबर पख्तूनख्वा में विरोध के बाद प्रशासन ने 200 साल पुराना Ramleela Mandir सील किया

पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के सदस्यों और नागरिक समाज कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद अधिकारियों ने लगभग 200 साल पुराने एक हिंदू मंदिर को सील कर दिया है। इस ऐतिहासिक ढांचे को ध्वस्त कर वहां एक वाणिज्यिक प्लाजा बनाने की कोशिश के विरोध में हुए प्रदर्शन के बाद यह कदम उठाया गया। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में स्थित रामलीला मंदिर को शनिवार को स्थानीय प्रशासन ने अपने आधिकारिक कब्जे में ले लिया और बाद में इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) ने इसे सील कर दिया।

यह कदम तब उठाया गया, जब इस हफ्ते की शुरुआत में स्थानीय निवासियों ने डेरा इस्माइल खान शहर के बीचों-बीच स्थित रहीम बाजार में की जा रही तोड़फोड़ को रोकने के लिए हस्तक्षेप किया। यह ताजा विवाद पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर पैदा हुई व्यापक चिंताओं के बीच सामने आया है। डेरा सिविल सोसाइटी और स्थानीय व्यापारी संघ के अध्यक्ष, सोहेल अहमद आजमी ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि कुछ लोग धार्मिक ढांचे को गिराने की कोशिश कर रहे हैं, तो वे अन्य निवासियों के साथ तुरंत मंदिर वाली जगह पर पहुंच गए।

आजमी के अनुसार, वहां मौजूद एक व्यक्ति ने दावा किया कि उसे इस ढांचे को गिराने का ठेका मिला है। इसके बाद, नागरिक समाज संगठनों के प्रतिनिधियों और हिंदू समुदाय के सदस्यों ने प्रस्तावित तोड़फोड़ के विरोध में अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने संपत्ति के स्वामित्व और वहां किए जाने वाले किसी भी व्यावसायिक निर्माण की वैधता की जांच की मांग की।

उन्होंने चुने हुए प्रतिनिधियों से यह भी आग्रह किया कि वे इस मुद्दे को पाकिस्तान की संसद में उठाएं। यह मंदिर डेरा इस्माइल खान के उन लगभग 400 ढांचों में से एक है, जिन्हें ईटीपीबी ने सांस्कृतिक धरोहर संपत्तियों के रूप में चिह्नित किया है। ईटीपीबी पाकिस्तान सरकार की एक संस्था है, जो 1947 के बंटवारे के बाद भारत चले गए लोगों द्वारा छोड़ी गई संपत्तियों, और अल्पसंख्यक धार्मिक समुदायों के लिए ट्रस्ट के रूप में रखी गई संपत्तियों के प्रबंधन का काम करती है।

यह कई हिंदू और सिख धार्मिक स्थलों की देखरेख करती है। ‘ऑल पाकिस्तान हिंदू राइट्स मूवमेंट’ के अध्यक्ष हारून सरब दयाल ने उम्मीद जताई है कि प्रांत में राज्यपाल शासन के मौजूदा दौर में हिंदू धार्मिक स्थलों को विशेष सुरक्षा मिलेगी। पाकिस्तान सरकार ने बिगड़ती कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 11 अक्टूबर को राज्यपाल शासन लागू कर दिया था।

Continue reading on the app

दमोह में बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा, दादी के गिरवी जेवर छुड़ाने के लिए दिया था वारदात को अंजाम, नाबालिग आरोपी हिरासत में

दमोह: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले के खुलासे ने सनसनी फैला दी है। हत्या की वजह चांदी के जेवरात बने जबकि आरोपी की मंशा अपनी दादी के गिरवी रखे जेवर छुड़ाकर उन्हें वापस दिलाने की थी। दरअसल, 14 अक्टूबर को दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के बिसनाखेड़ी गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के मैदान में एक बुजुर्ग महिला का खून से लथपथ शव मिला था। 70 वर्षीय पार्वती लोधी की गले पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई थी। वारदात के दौरान उनके जेवरात भी लूट लिये गये थे। शुरुआती जांच में मामला हत्या और लूट का लग रहा था। पुलिस ने इसी आधार पर जांच शुरू की और कुछ ही दिनों में इस अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि 13 अक्टूबर की रात पार्वती लोधी देवी दर्शन करने गई थीं। इसके बाद वह लापता हो गईं और बाद में उनका शव मिला। पुलिस की जांच में जो खुलासा हुआ वह चौंकाने वाला है। पुलिस के अनुसार, मृतिका अंदेशा था उन पर किसी तरह की प्रेत बाधा है। इसी वजह से देवी पंडाल में दर्शन करने के बाद वह गांव के एक ओझा के घर गई थीं। ओझा से मुलाकात होने से पहले उन्होंने उसके घर के पास खड़े एक नाबालिग लड़के से पूछा कि ओझा कहां हैं। नाबालिग ने बताया कि ओझा आंगनबाड़ी केंद्र के मैदान में झाड़-फूंक कर रहे हैं।

इसके बाद नाबालिग महिला को मैदान में ले गया और उनके जेवर छीनने लगा। महिला ने जब विरोध किया और शोर मचाया तो आरोपी ने अपने साथ लाये हंसिये से उनकी गर्दन पर वार कर दिया। इसके बाद वह महिला को मैदान में छोड़कर उनके जेवर और पर्स में रखे रुपये लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने शक के आधार पर नाबालिग को हिरासत में लिया

बता दें कि पुलिस ने जब इस हत्या की जांच शुरू की तो आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पुलिस ने जब आरोपी से हत्या से संबंधित सवाल किये तो नाबालिग ने अपना जुर्म कबूल लिया। आरोपी ने बताया कि.. कुछ समय पहले उसकी दादी ने साहूकार के पास अपने जेवर गिरवी रखे थे जो वह उन्हें छुड़वाना चाहता था।

बुजुर्ग महिला को सुनसान इलाके में ले गया आरोपी

आरोपी ने बताया कि.. कई प्रयास के बाद वह इतने पैसे नहीं जोड़ पा रहा था कि वह अपने दादी के जेवरात छुड़वा सके। इसके बाद उसने लूट का मन बनाया और कई दिनों तक रणनीति तैयार करता रहा। इसके बाद भी आरोपी को सफलता हाथ नहीं लग रही थी। जब उसने बुजुर्ग महिला पार्वती को एवं उसके जेवरातों को देखा तो आरोपी ने तत्काल ही बुजुर्ग महिला को लूटने का मन लिया। जब बुजुर्ग महिला ने आरोपी से ओझा का पता पूछा तो उसने आंगनबाड़ी के पास का पता बताया और खुद लेकर चला गया।

इसके बाद आरोपी जैसे ही आंगनबाड़ी के पास सुनसान इलाके में पहुंचा तो उसने बुजुर्ग महिला के साथ झूमाझपटी शुरू कर दी एवं उसके जेवरात लूटने लगा। इसके बाद जब महिला ने विरोध किया और शोर मचाने लगी तो, पोल न खुद जाये इस डर से आरोपी ने अपने साथ लिये धारदार हथियार से उसके गले पर वार कर दिया। जिसके बाद बुजुर्ग महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में सबसे कम उम्र में तिहरा शतक जड़ने वाले 5 बल्लेबाज, 68 साल से नहीं टूटा विश्व कीर्तिमान

5 Youngest player to score triple hundred in Test: टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में तिहरा शतक लगाने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज गैरी सोबर्स के नाम है, जिन्होंने 21 साल 213 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी. इस लिस्ट में सर डॉन ब्रैडमैन दूसरे और इंग्लैंड के लेन हटन तीसरे स्थान पर हैं. हनीफ मोहम्मद और ब्रायन लारा ने भी कम उम्र में तिहरा शतक जड़कर क्रिकेट जगत में नया इतिहास रचा था. Sun, 18 Oct 2026 17:47:48 +0530

  Videos
See all

Bihar MLC Chunav : अनंत सिंह पर सवाल नीरज ने क्या कहा ? #biharmlcchunav #anantsingh #neerajkumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T13:46:11+00:00

CJP Protest: गोवा में CJP प्रदर्शन पर FIR, दिल्ली में भी पुलिस की कार्रवाई तेज #cjp #delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T13:44:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers