भ्रष्टाचार के मामले में Bangladesh के पूर्व वायुसेना प्रमुख Shaikh Abdul Hannan कतर में हिरासत में
बांग्लादेश के पूर्व वायुसेना प्रमुख शेख अब्दुल हन्नान को भ्रष्टाचार के आरोपों के सिलसिले में कतर में गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। बांग्लादेश के भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (एसीसी) के अनुसार, सेवानिवृत्त एयर चीफ मार्शल ने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक 3.28 करोड़ बांग्लादेशी टका की संपत्ति कथित तौर पर अर्जित की।
इसके अलावा, उन्होंने अपने छह बैंक खातों के जरिए 27.63 करोड़ बांग्लादेशी टका का संदिग्ध लेन-देन भी किया। एसीसी के उपनिदेशक मोहम्मद अख्तरुल इस्लाम ने कहा कि हन्नान को 15 अक्टूबर को कतर के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार रोधी निगरानी संस्था को इंटरपोल से ईमेल के जरिए उनकी गिरफ्तारी की आधिकारिक सूचना मिली।
उन्होंने कहा, ‘‘हमें इंटरपोल से सूचना मिली है कि कतर की कानून प्रवर्तन एजेंसी ने 15 अक्टूबर को उन्हें वहां हिरासत में लिया था।’’ जांच में मिले तथ्यों के आधार पर, आयोग ने पिछले साल जुलाई में भ्रष्टाचार निरोधक आयोग अधिनियम, धनशोधन रोकथाम अधिनियम और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप दायर करने की मंजूरी दी थी। हन्नान की पत्नी भी इस मामले में आरोपी हैं। आरोप है कि उन्होंने अपने पति की मदद से अपनी ज्ञात आय के स्रोतों से अधिक 1.91 करोड़ बांग्लादेशी टका की संपत्ति अर्जित की।
एसीसी ने उनके नाम पर 32 बैंक खातों के जरिए 1.18 करोड़ बांग्लादेशी टका के संदिग्ध लेन-देन का भी पता लगाया। जांचकर्ताओं ने हन्नान की कथित विदेशी संपत्ति का पता कनाडा और दुबई तक लगाया है। इसके अलावा, तीन अलग-अलग देशों में उनके बच्चों के नाम पर पंजीकृत संपत्तियों का भी खुलासा हुआ है।
मार्च में, एसीसी की दो अलग-अलग अर्जियों पर कार्रवाई करते हुए ढाका की एक अदालत ने जांच के तहत हन्नान और उनकी पत्नी के आयकर रिकॉर्ड जब्त करने का आदेश दिया था। एसीसी द्वारा आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाए जाने के बाद, एक अदालत ने वायुसेना के पूर्व प्रमुख के दो अपार्टमेंट कुर्क करने और उनके बैंक खातों पर रोक लगाने का भी आदेश दिया था। हन्नान 1984 में जनरल ड्यूटी (जीडी) पायलट के रूप में बांग्लादेश वायुसेना में शामिल हुए थे।
उन्होंने 12 जून, 2021 को 16वें वायुसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला और 11 जून, 2024 को सेवानिवृत्त हुए थे। खबरों के अनुसार, बांग्लादेश के पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल मोहम्मद नाजमुल हसन भी भ्रष्टाचार के मामलों का सामना कर रहे हैं और फिलहाल विदेश में हैं। हालांकि, किसी भी अदालत ने उनके खिलाफ विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी नहीं किया है।
काला टॉप पहन दीदी का डांस हुआ वायरल, गजब के मूव्स देखते रह गए लोग, आपने देखा ?
Viral Video: काला टॉप पहनकर डांस करती दीदी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में उनके शानदार डांस मूव्स और जबरदस्त अंदाज ने लोगों का ध्यान खींच लिया है. डांस देखकर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है, क्या आपने देखा? इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @i.am_summi29 नाम से शेयर किया गया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18








