Responsive Scrollable Menu

Phalguna Amavasya 2026: आज फाल्गुन अमावस्या पर सर्य ग्रहण का साया, नोट कर लें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Phalguna Amavasya 2026: हिंदू धर्म में फाल्गुन मास की अमावस्या का विशेष महत्व होता है. यह तिथि पितरों का आशीर्वाद पाने का सबसे शुभ अवसर माना जाता है. आज यानी 17 फरवरी 2026 को पड़ने वाली अमावस्या इस बार सूर्य ग्रहण के साथ होने के कारण और भी अधिक शक्तिशाली हो गई है. शास्त्रों में फाल्गुन अमावस्या को सुख, शांति और मोक्ष प्राप्ति का द्वार माना गया है, क्योंकि यह शीत ऋतु के अंत और वसंत के आगमन का संगम होती है. इस दिन पर पवित्र नदियों में स्नान करने और ध्यान लगाने से व्यक्ति के जीवन से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं. चलिए फाल्गुन अमावस्या पर हम आपको स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व के बारे में विस्तार से बताते हैं. 

फाल्गुन अमावस्या 2026 स्नान-दान शुभ मुहूर्त (Phalguna Amavasya 2026 Snan Daan Shubh Muhurat) 

आज फाल्गुन अमावस्या की तिथि कल यानी 16 फरवरी की शाम से शुरू हो चुकी है और आज यानी 17 फरवरी 2026 की दोपहर तक रहेगी इसलिए उदयातिथि के अनुसार आज ही स्नान-दान करना शुभ माना जा रहा है. ब्रह्म मुहूर्त स्नान करने के लिए सबसे शुभ माना जाता है क्योंकि इस समय जल में विशेष सकारात्मक ऊर्जा मौजूद रहती है. यदि आप किसी पवित्र नदी तक नहीं जा सकते तो घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं. स्नान के तुरंत बाद दान करने का भी विधान है, जिसे सूर्योदय से लेकर दोपहर के बीच पूरा कर लेना चाहिए. 

फाल्गुन अमावस्या 2026 पूजा विधि (Phalguna Amavasya 2026 Puja Vidhi) 

अगर आप आज फाल्गुन अमावस्या पर पितरों का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो सुबह उठकर सबसे पहले स्नान करें उसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें और फिर अपने पितरों का स्मरण करते हुए हाथ में तिल और जल लेकर तर्पण की प्रक्रिया करें. इस दिन भगवान विष्णु और शिव की पूजा का विशेष महत्व है. मंदिर में घी का दीपक जलाएं औऱ शांति के साथ गायत्री मंत्र का जाप करें. ग्रहण का प्रभाव होने के कारण इस बार पूजा के दौरान केवल मानसिक ध्यान करना और मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है. 

फाल्गुन अमावस्या पर इन चीजों का करें दान 

अमावस्या के दिन दान का फल सौ गुना ज्यादा बढ़ जाता है इसलिए अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए. इस दिन सफेद वस्तुओं जैसे दूध, चावल, चीनी का दान करना शुभ होता है, साथ ही काले तिल और गर्म वस्त्रों का दान पितृ दोष से मुक्ति दिलाने में सहायक होता है. ध्यान रहे कि इस दिन घर में किसी भी तरह का विवाद न होने दें. 

यह भी पढ़ें: Phalguna Amavasya 2026: कब है फाल्गुन अमावस्या? इस दिन गलती से भी न करें ये काम, वरना साल भर झेलना पड़ेगा पितृ दोष

Continue reading on the app

AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी का बड़ा संदेश, मिलकर दुनिया को देंगे टेक सॉल्यूशन

AI Impact Summit 2026: एआई समिट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत का लक्ष्य केवल अपने देश के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए टेक सोल्यूशन तैयार करना है. उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय प्रतिभा, इनोवेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत मिलकर ग्लोबल स्टेज पर नई दिशा दे सकती है.

The post AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी का बड़ा संदेश, मिलकर दुनिया को देंगे टेक सॉल्यूशन appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

T20 World cup Live Score: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता, यूएई के खिलाफ फील्डिंग का फैसला

ICC T20 World cup Live Score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज दिन के पहले मैच में साउथ अफ्रीका की टीम संयुक्त अरब अमीरात से खेल रही है. साउथ अफ्रीका के कप्तान ऐडन मार्करम ने संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया है. इस मैच के नतीजे का सुपर 8 के लाइन अप पर कोई असर नहीं पड़ने वाला. साउथ अफ्रीका अगले दौर में जगह बना चुका है जबकि यूएई रेस से बाहर है. Wed, 18 Feb 2026 10:46:14 +0530

  Videos
See all

रोहिणी में नवजात किडनैपिंग का केस | #rohani #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T05:39:11+00:00

तरनतारण की शादी वीडियो नोट उड़ाते मेहमानों का जलवा #tarntaran | #punjab | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T05:35:41+00:00

उज्जैन में मुस्लिम युवक जफर की पिटाई! | #ujjain #muslim #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T05:36:07+00:00

बॉलीवुड पर गिरा दुखों का पहाड़! | #viralvideo #siddharthmalhotra #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T05:37:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers