Responsive Scrollable Menu

लोन चुकाने के बाद सिबिल स्कोर घट रहा:नया लोन रिजेक्ट हो सकता है, जानें सिबिल रिपोर्ट सही करने की प्रोसेस

अगर आपने अपने लोन की पूरी किस्तें चुका दी हैं और बैंक से नो-ड्यूज सर्टिफिकेट (NOC) भी मिल गया है। फिर भी आपकी सिबिल रिपोर्ट में वह लोन 'एक्टिव' या बकाया दिख रहा है, तो संभल जाएं। जब भी आप नए लोन के लिए अप्लाई करते हैं, तो बैंक सबसे पहले आपकी क्रेडिट रिपोर्ट चेक करते हैं। अगर पुराना लोन रिपोर्ट में खुला दिखेगा, तो बैंक समझेगा कि आप पर अभी भी कर्ज है। इससे आपका नया लोन अटक सकता है या रिजेक्ट भी हो सकता है। 1. सबसे पहले लोन बंद होने के कागज (NOC) चेक करें क्रेडिट रिपोर्ट सुधरवाने की शुरुआत करने से पहले यह पक्का कर लें कि बैंक के रिकॉर्ड में आपका लोन पूरी तरह बंद हुआ है या नहीं 2. बैंक से संपर्क करें और लिखित सबूत मांगें क्रेडिट ब्यूरो (जैसे CIBIL, Experian) खुद से कोई रिकॉर्ड नहीं बदलते; वे वही जानकारी दिखाते हैं जो बैंक उन्हें भेजते हैं। इसलिए बैंक से बात करना बहुत जरूरी है। 3. CIBIL की वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत करें अगर बैंक से बात करने के बाद भी क्रेडिट रिपोर्ट में गलती ठीक नहीं होती है, तो आप सीधे CIBIL की वेबसाइट पर शिकायत कर सकते हैं: 4. नोडल ऑफिसर और RBI लोकपाल से शिकायत करें अगर बैंक या सिबिल 30 दिन के अंदर आपकी समस्या हल नहीं करते हैं, तो आप अपनी शिकायत ऊपर तक ले जा सकते हैं: सावधानी: सिबिल ठीक करने वाले फर्जी एजेंटों से बचें इंटरनेट या सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों से सावधान रहें जो पैसे लेकर रातों-रात सिबिल स्कोर बढ़ाने या पुराना लोन रिकॉर्ड मिटाने का दावा करते हैं। कोई भी बाहरी व्यक्ति या एजेंट सिबिल के सरकारी/आधिकारिक रिकॉर्ड में बदलाव नहीं कर सकता। अपने सभी कागजात (NOC, रसीद आदि) सुरक्षित रखें और सिर्फ बैंक या CIBIL की ऑफिशियल वेबसाइट से ही सुधार का आवेदन करें। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… सोना इस हफ्ते 3 हजार रुपए सस्ता, ₹1.46 लाख आया: चांदी ₹10,191 गिरकर ₹2.11 लाख पर आई, जाने अपने शहरों में दाम सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड के दाम 3,004 रुपए गिरकर 1.46 लाख रुपए आ गए है। इसे पहले ये बीते हफ्ते यानी 9 अक्तूबर को 1.49 लाख रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 2.21 लाख रुपए से गिरकर 2.11 लाख रुपए पर आ गए हैं। यानी इसकी कीमत में 10,191 रुपए की कम हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Fatty Liver के लक्षण घटाने और Bloating दूर करने में असरदार है सुबह Jeera Water पीना

घर की रसोई में ऐसे कई मसाले मौजूद है, जो औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं और जिनका इस्तेमाल सिर्फ रंगत व स्वाद के लिए नहीं बल्कि सेहत से संबंधित परेशानियों को दूर करने में भी किया जाता है। जीरा इन्हीं में से एक है। वैसे तो दाल और सब्जी में जीरे लड़का जरुर लगाया जाता है, हालांकि कई लोगों को जानकारी नहीं होती है कि यह छोटा-सा बीज कैसे डाइजेशन को दुरुस्त करके गैस और ब्लोटिंग को दूर करता है। कहा जाता है कि खाली पेट जीरा का पानी पीने से फैटी लिवर के लक्षण रिवर्स हो जाते हैं।

क्या जीरे के पानी से रिवर्स हो सकते हैं फैटी लिवर के लक्षण?

जीरे का पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे खाली पेट सेवन करने से गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग और कब्ज की समस्या दूर होती है। इससे फैटी लिवर के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है, क्योंकि खाली पेट एक गिलास जीरा पानी पीने से शरीर को कुछ जरुरत मिनरल्स मिलते हैं और यह पचान तंत्र की सफाई करने में मदद करता है। लेकिन फैटी लिवर को कम करने के लिए इस पर निर्भर रहना ही सही नहीं होगा।

फैटी लिवर क्यों होता है?

फैटी लिवर होने के मुख्य कारण मेटाबॉलिज्म में होने वाले बदलाव। अगर आप सुस्त जीवनशैली, मोटापा, डिस्लिपिडेमिया (खून में फैट का असंतुलन), खराब खान-पान और नींद के गलत पैटर्न के कारण होते हैं। वहीं, लाइफस्टाइल संबंधित कुछ आदतें जैसे कि नियमित व्यायाम न करना, नाइट शिफ्ट में काम करना, खाने का कोई निश्चित समय न होना, डाइट में बहुत अधिक रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट, चीनी वाली चीजें, तला-भुना खाना, प्रोसेस्ड फूड और पैकेट बंद खाने का ज्यादा सेवन करना और तेल का अधिक इस्तेमाल, लिवर में कैलोरी और फैट जमा होने का कारण बनती हैं।

ज्यादा मात्रा में न पिएं जीरा का पानी

- अगर आप जीरे का पानी से एसिडिटी और सीने में जलन होती है, तो आप इसे दिन में 1 ही बार पिएं।

- 1 टीस्पून जीरे का 1 गिलास पानी में भिगोएं।

- सुबह इसे उबाल लें और छानकर पिएं।

Continue reading on the app

  Sports

ड्रेसिंग रूम की बात लीक करने वाले मोहम्मद रिजवान को मिली राहत, घरेलू क्रिकेट में खेलने की मिली छूट

इंग्लैंड दौरे पर ड्रेसिंग रूम की बातों को लीक और ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में जांच के बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से बड़ी राहत मिली है. इन दोनों खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में खेलने की मंजूरी मिल गई है. Mon, 19 Oct 2026 13:00:18 +0530

  Videos
See all

Tiger Shroff Firing Case: कोटा से पकड़े गए टाइगर के शूटर, मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T07:40:44+00:00

Tiger Shroff Firing: जुहू में टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग, चश्मदीद ने क्या देखा? । Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T07:47:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers