Responsive Scrollable Menu

पैरा एशियन गेम्स- ओपनिंग सेरेमनी में प्रमोद-सिमरन ने थामा तिरंगा:भारत के 168 एथलीट लेंगे हिस्सा, 24 अक्टूबर तक चलेंगे खेल

जापान के आइची-नागोया में 5वें पैरा एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी रविवार को हुई। समारोह में भारत की ओर से पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट प्रमोद भगत और सिमरन शर्मा ने भारतीय दल की अगुआई की। दोनों ने नागोया के पालोमा मिजुहो स्टेडियम में तिरंगा थामा। इस बार पैरा एशियन गेम्स 18 से 24 अक्तूबर तक चलेंगे। जापान के सम्राट नारुहितो ने खेलों के उद्घाटन की घोषणा की। भारत ने 281 सदस्यीय दल भेजा पैरा एशियन गेम्स के लिए खेल मंत्रालय ने 168 एथलीटों सहित कुल 281 सदस्यीय भारतीय दल को मंजूरी दी है। दल में 98 टीम अधिकारी और सपोर्ट स्टाफ, जबकि 15 कॉन्टिजेंट स्टाफ के सदस्य शामिल हैं। भारतीय दल के 168 एथलीट 11 अलग-अलग खेलों में चुनौती पेश करेंगे। इनमें 112 पुरुष और 56 महिला एथलीट शामिल हैं। 45 देशों के खिलाड़ी पहली बार ले रहे हिस्सा एशियन पैरालिंपिक कमेटी के अध्यक्ष माजिद राशिद ने कहा कि इस बार पैरा एशियन गेम्स में पहली बार एशिया के सभी 45 देशों की भागीदारी होगी। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों और बाधाओं को पार कर खेलों तक पहुंचने के उनके प्रयासों की सराहना की। समारोह में मेजबान जापान के दल का भी जोरदार स्वागत किया गया। 24 अक्टूबर तक चलेंगे खेल पैरा एशियन गेम्स 18 से 24 अक्टूबर तक खेले जाएंगे। इस दौरान एथलीट 18 खेलों में हिस्सा लेंगे, जिनमें पैरा एथलेटिक्स, पैरा स्विमिंग, पैरा पावरलिफ्टिंग और बोच्चिया शामिल हैं। हालांकि, ब्लाइंड फुटबॉल, पैरा बैडमिंटन और पैरा टेबल टेनिस के कुछ शुरुआती मुकाबले 16 अक्टूबर से ही शुरू हो गए थे। खेलों का समापन 24 अक्टूबर को होगा। प्रमोद ने 2020 पैरालिंपिक में गोल्ड जीता था पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत भारत के सबसे सफल पैरा शटलरों में शामिल हैं। उन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक-2020 में पुरुष सिंगल्स की SL3 कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता था। वह पैरालिंपिक में बैडमिंटन का गोल्ड जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने। इसके अलावा, उन्होंने 2018 एशियन पैरा गेम्स में सिंगल्स में गोल्ड और डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता। प्रमोद को 2019 में अर्जुन अवॉर्ड, 2021 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार और 2022 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। सिमरन पैरालिंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट पैरा एथलीट सिमरन शर्मा भारत की दृष्टिबाधित धाविकाओं में शामिल हैं। उन्होंने पेरिस पैरालिंपिक-2024 में महिलाओं की 200 मीटर T12 स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। सिमरन ने 2023 हांगझू पैरा एशियन गेम्स में 100 मीटर और 200 मीटर T12 स्पर्धाओं में दो सिल्वर मेडल जीते। उन्हें खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए 2024 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

Continue reading on the app

भारतीय महिला ने अमेरिका में हर महीने खर्च का बताया हिसाब-किताब, बोली- हमारा 4 लोगों का परिवार है

भारतीय महिला ने अमेरिका में हर महीने खर्च का बताया हिसाब-किताब, बोली- हमारा 4 लोगों का परिवार है

Continue reading on the app

  Sports

कप्तानी गंवाने के बाद सलमान अली आगा का पलटवार, जड़ा अपना सबसे तेज शतक, किया अनोखा सेलिब्रेशन

Salman Agha smashes his fastest hundred: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज सलमान अली आगा ने ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेलकर आलोचकों को करारा जवाब दिया है. टी20 टीम की कप्तानी से हटाए जाने और इंग्लैंड दौरे से बीच में वापस लौटने के बाद सलमान ने मैदान पर शानदार वापसी की है. रावलपिंडी वनडे में उन्होंने 82 गेंदों पर अपने वनडे करियर का चौथा और सबसे तेज शतक जड़ दिया. उनकी इस जुझारू पारी की बदौलत पाकिस्तान ने संकट से उबरकर चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. Sun, 18 Oct 2026 18:53:47 +0530

  Videos
See all

CJP Protest: गोवा में CJP प्रदर्शन पर FIR, दिल्ली में भी पुलिस की कार्रवाई तेज #cjp #delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T13:44:09+00:00

Kehke Rahega Kehne Wala With Kishore Ajwani: Mika Singh की अनसुनी कहानी! | Bollywood | LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T13:43:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers