Responsive Scrollable Menu

जीवन बदल सकता है योग, दूर होंगे रोग पर इन नियमों का रखें ध्यान...आयुष मंत्रालय की विशेषज्ञ ने दिए जरूरी टिप्स!

Health Tips: योग कैसे शारीरिक और मानसिक सेहत दोनों पर प्रभावी तौर पर काम करता है, इस बात की जानकारी दी डॉ. अनुबरानी ने. उन्होंने यह भी साझा किया कि योग के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, क्या खाना चाहिए और कौन-कौन सी सावधानियां रखनी चाहिए.

Continue reading on the app

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद कौन-से 10 काम जरूर करें?

surya grahan ke baad kya karna chahiye: 17 फरवरी, रविवार को साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण को लेकर हमारे देश में बहुत सारी मान्यताएं और परंपराए हैं। यही कारण है भारत में सूर्य ग्रहण को धर्म और ज्योतिष से जोड़कर देखा जाता है।

Continue reading on the app

  Sports

T20 WC Super 8 Scenarios: पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो सकता, सुपर-8 का समीकरण हुआ रोमांचक

T20 WC Super 8 Scenarios: आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान की राह अब बेहद मुश्किल हो गई है। भारत से 61 रन की हार के बाद सलमान अली आगा की टीम ग्रुप स्टेज से बाहर भी हो सकती। हालात ऐसे हैं कि बुधवार को नामीबिया के खिलाफ हार मिली तो पाकिस्तान का सफर यहीं खत्म हो जाएगा।

ग्रुप ए में भारत 6 अंकों और +3.050 के नेट रन रेट के साथ पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुका। अमेरिका 4 अंकों (+0.788) के साथ दूसरे नंबर पर है। पाकिस्तान के भी 4 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट -0.403 है और एक मैच कम खेला है। नीदरलैंड्स 2 अंकों (-1.352) के साथ चौथे स्थान पर है जबकि नामीबिया तीन मैच हारकर बिना अंक (-2.443) के आखिरी पायदान पर है।

ग्रुप A की मौजूदा स्थिति ऐसी है
भारत - 3 मैच, 3 जीत, 6 अंक, NRR +3.050 (सुपर 8 के लिए क्वालिफाई)
संयुक्त राज्य अमेरिका-4 मैच, 2 जीत, 4 अंक, NRR +0.787
पाकिस्तान- 3 मैच, 2 जीत, 4 अंक, NRR -0.403
नीदरलैंड्स- 3 मैच, 1 जीत, 2 अंक
नामीबिया- 3 मैच, 0 जीत, 0 अंक, NRR -2.443 (बाहर)

बुधवार को भारत का मुकाबला नीदरलैंड्स से होगा जबकि पाकिस्तान की टक्कर नामीबिया से है। अगर नामीबिया उलटफेर कर देता है, तो बेहतर रन रेट के आधार पर अमेरिका सुपर-8 में पहुंच जाएगा और पाकिस्तान बाहर हो जाएगा।

भारत से पाकिस्तान हारा
कोलंबो में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान 114 रन पर सिमट गया। पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वकार युनूस का मानना है कि मैच पहली पारी में ही हाथ से निकल गया था। जियोस्टार पर बातचीत में वकार ने कहा, 'जब भारत 175 तक पहुंच गया, तभी मैच पाकिस्तान की पकड़ से बाहर हो गया। गेंद स्पिन हो रही थी और सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजी में समझदारी दिखाई। उन्होंने नई गेंद हार्दिक पंड्या को दी और बुमराह हमेशा की तरह शानदार रहे।'

वकार ने यह भी कहा कि कप्तान सलमान अली आगा ने मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक को देर से लगाया। जब तक तारिक गेंदबाजी पर आए, तब तक ईशान किशन काफी नुकसान कर चुके थे। तारिक ने बाद में 24 रन देकर एक विकेट लिया, लेकिन तब तक मैच का रुख बदल चुका था।

उनके मुताबिक पाकिस्तान की बल्लेबाजी इतनी मजबूत नहीं है कि 175 जैसे लक्ष्य का पीछा आसानी से कर सके। अगर भारत 140-150 पर रुकता, तो शायद मुकाबला अलग होता। अब सारी नजरें बुधवार पर हैं। पाकिस्तान के लिए यह करो या मरो का मैच है। जीत मिली तो उम्मीद जिंदा रहेगी, हार मिली तो टूर्नामेंट खत्म। क्रिकेट में समीकरण बदलते देर नहीं लगती, लेकिन इस बार पाकिस्तान के पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं है।

Tue, 17 Feb 2026 12:08:28 +0530

  Videos
See all

France President Emanuel Macron on India Visit:भारत आए इमैनुएल मैक्रों,होने जा रही ये बड़ी डील #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T04:50:49+00:00

West Bengal News: Bengal Vidhan Sabha Election से ठीक पहले CM Mamata का बड़ा ऐलान! | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T04:50:26+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha | पीएम मोदी के AI वाले महाकुंभ देख दुनिया हैरान ! | Ai Summit Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T05:02:40+00:00

Yogi-Akhilesh Clash on Bengal Babri Masjid LIVE: बाबरी पर भिड़े योगी-अखिलेश! | Humayun | Bulldozer #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T04:50:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers