Responsive Scrollable Menu

'समझौता नहीं किया तो भुगतना पड़ेगा अंजाम', जिनेवा में आज होने वाली परमाणु वार्ता से पहले ट्रंप की ईरान को चेतावनी

US-Iran Nuclear Deal: अमेरिका और ईरान के बीच अभी भी तनाव बना हुआ है. इस बीच आज यानी मंगलवार को दोनों देशों के बीच एक बार फिर से दूसरे दौर की बातचीत होगी. लेकिन इस बातचीत से पहले ही अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर उसने परमाणु समझौता नहीं किया तो उसे इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा. ट्रंप ने ये बात सोमवार को कही.

आज होगी अमेरिका-ईरान के बीच परमाणु वार्ता

बता दें कि ट्रंप की ये चेतावनी अमेरिका और इस्लामिक गणराज्य ईरान के बीच आज जिनेवा में होने वाली दूसरे दौर की बातचीत से पहले दी गई है. वॉशिंगटन जाते समय एयर फोर्स वन में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप न कहा कि, "मैं इन वार्ताओं में अप्रत्यक्ष रूप से शामिल रहूंगा. मुझे नहीं लगता कि वे समझौता न करने के अंजाम भुगतना चाहेंगे."

परमाणु वार्ता को लेकर क्या बोले ट्रंप?

ईरान के साथ परमाणु वार्ता को लेकर ट्रंप ने कहा कि, "मैं अप्रत्यक्ष रूप से उन वार्ताओं में शामिल रहूंगा. यह बहुत महत्वपूर्ण होगा." उन्होंने कहा कि, "ईरान एक कठिन वार्ताकार है, लेकिन मैं कहूंगा कि वे बुरे वार्ताकार हैं, क्योंकि हम उनकी परमाणु क्षमता को खत्म करने के लिए बी-2 (बी-2 बॉम्बर) भेजने के बजाय एक समझौता कर सकते थे."

राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा कि, 'मुझे उम्मीद है कि वे अधिक उचित होंगे. वे एक समझौता करना चाहते हैं. हमारे पास मिडिल ईस्ट में शांति है. आप यहां और वहां कुछ लपटें देखेंगे, लेकिन हमारे पास अनिवार्य रूप से मिडिल ईस्ट में शांति है.' उन्होंने कहा कि, "ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि हमने परमाणु क्षमता पर बी-2 हमला किया. अगर ऐसा नहीं होता तो उनके पास एक महीने के भीतर परमाणु हथियार होता."

ये भी पढ़ें: US-Iran Tension: खामेनेई ने तोड़ी अपनी 37 साल पुरानी परंपरा, ये अमेरिका का डर या फिर कुछ और?

ओमान की मध्यस्थता में होगा बातचीत

उधर इजरायल की यात्रा पर पहुंचे अमेरिकी सीनेटर ग्राहम ने तेल अवीव में कहा कि, ईरान पर फैसला महीनों में नहीं बल्कि हफ्तों में होगा. यानी ग्राहम जल्द से जल्द ईरान के साथ इस समझौते को पूरा करना चाहते हैं. बता दें कि आज होना वाली दोनों देशों की बातचीत ओमान की मध्यस्थता में होगी. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ और जेरेड कुशनर बैठकों में भाग लेंगे. वार्ता के लिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची जिनेवा पहुंचे हैं. जहां उन्होंने इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) के प्रमुख राफेल ग्रॉसी से मुलाकात की.

ये भी पढ़ें: 'ईरान में सत्ता परिवर्तन ही है बेस्ट ऑप्शन', अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की खामेनेई को चेतावनी

Continue reading on the app

Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें India में क्या है Time और सूतक काल का नियम

आज यानी की 17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिषीय, धार्मिक और वैज्ञानिक नजरिए से सूर्य ग्रहण को बहुत महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। यह साल का पहला सूर्य ग्रहण है, जो कुंभ राशि में लगेगा। वहीं राहु भी इस दौरान कुंभ राशि में होगा, जिससे ग्रहण योग बन रहा है। बता दें कि यह ग्रहण एक वलयाकार होगा, जिसको रिंग ऑफ फायर कहा जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण की शुरूआत कब होगी और यह भारत में दिखेगा या नहीं। साथ ही सूतक काल भारत में मान्य होगा या नहीं।

पहला सूर्य ग्रहण

हिंदू पंचांग के मुताबिक फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। ग्रहण की शुरूआत 17 फरवरी 2026 की शाम 03:26 मिनट से शुरू होगा। वहीं वलयकार ग्रहण की शुरूआत शाम 05:12 मिनट पर होगी। सूर्य ग्रहण शाम 05:42 मिनट पर अपने चरम काल पर होगा। वहीं ग्रहण की समाप्ति शाम 07:57 मिनट पर होगा।

भारत में सूर्य ग्रहण

साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, मॉरीशस और अटलांटिक महासागर जैसे देशों में दिखाई देगा।

मान्य नहीं होगा सूतक काल

भारत में साल का पहला सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। इस वजह से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक सूर्यग्रहण के दौरान लगभग 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। सूतक काल शुभ नहीं माना जाता है और इस दौरान किसी भी तरह का शुभ और मांगलिक कार्य नहीं होता है।

दिखेगा रिंग ऑफ फायर

बता दें कि साल के पहले सूर्य ग्रहण में सूर्य का नजारा 'रिंग ऑफ फायर' दिखेगा। ग्रहण के चरम काल पर सूर्य के बीच का हिस्सा अंधकार से भरा दिखेगा और इसके चारों ओर प्रकाश का पतला और चमकदार घेरा होगा। जोकि देखने में अंगूठी की तरह लगेगा। इसको रिंग ऑफ फायर कहा जाता है। वहीं वलय़ाकार में सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी तीनों एक सीध में आ जाते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 की तैयारी या कुछ और? World Cup हीरो Vaibhav Suryavanshi 10वीं Board Exam देने नहीं पहुंचे

अंडर-19 विश्व कप विजेता वैभव सूर्यवंशी मंगलवार को बिहार के पोदार इंटरनेशनल स्कूल में अपनी कक्षा 10 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उपस्थित नहीं हुए और उन्हें अनुपस्थित माना गया। एएनआई से बात करते हुए, पोदार इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य एनके सिन्हा ने कहा कि सीबीएसई की नीति के अनुसार सूर्यवंशी को अनुपस्थित माना गया है। सिन्हा ने कहा कि वह आज अनुपस्थित हैं। वह परीक्षा केंद्र पर नहीं आए हैं। हमने सीबीएसई की नीति के अनुसार उन्हें अनुपस्थित माना है। यदि कोई छात्र अनुपस्थित होता है, तो हमें उसे अनुपस्थित मानना ​​पड़ता है।
 

इसे भी पढ़ें: Team India में वापसी की हुंकार! Ranji Trophy में Mohammed Shami ने 8 विकेट लेकर मचाया तहलका


सिन्हा ने आगे कहा कि हमें उम्मीद थी कि वह परीक्षा देने आएंगे, लेकिन अन्य कई जिम्मेदारियां हैं। क्रिकेट मैच या अभ्यास हो सकता है। मुझे लगता है कि वह अगली परीक्षा जरूर देंगे। अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ सूर्यवंशी को उनकी मैच-विनिंग पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 80 गेंदों में 15 चौकों और छक्कों की मदद से 175 रन बनाए और 55 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज शतकों में से एक है। इस पारी की बदौलत भारत ने छठी बार विश्व कप जीता।

सूर्यवंशी को टूर्नामेंट का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया। उन्होंने सात मैचों में 169.50 के शानदार स्ट्राइक रेट और 62.71 के औसत से 439 रन बनाए। बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के (30 छक्के) लगाए। उनके नाम आईपीएल में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड है (सिर्फ 14 साल और 23 दिन)। साथ ही, उन्होंने आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया है। गुजरात जायंट्स के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक लगाकर उन्होंने सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
 

इसे भी पढ़ें: World Cup: Phillips-Ravindra की आंधी में उड़ा कनाडा, New Zealand की Super 8 में शान से एंट्री


सूर्यवंशी ने यह विस्फोटक बल्लेबाज आगामी 2026 आईपीएल सीजन की तैयारी कर रहा है, जिसमें वह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेगा। आगामी आईपीएल सीजन में वह देखने लायक प्रमुख खिलाड़ियों में से एक होगा।
Tue, 17 Feb 2026 17:06:22 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | DELHI DWARKA ACCIDENT | इकलौते बेटे की मौत, इंसाफ की मांग..बेबस मां का बुरा हाल! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T11:37:27+00:00

AI Impact Summit 2026: AI तकनीक से करिए भगवान से बात! | AI Summit New Delhi | Top News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T11:36:36+00:00

CM Yogi Vs Akhilesh Yadav: विपक्ष पर ऐसा क्या बोले योगी कि बजने लगी तालियां ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T11:36:15+00:00

Bihar News: Muzaffarpur में 50 हजार की रिश्वत ले रहे थे कृषि पदाधिकारी, SVU ने रंगे हाथ पकड़ा #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T11:34:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers